Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 25 नवंबर : जनपद के थाना बरमाणा के पंजगाई में एक व्यक्ति के घर से 41.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर पुनित (पिंटू) के घर पर रेड की, लेकिन घर के अंदर कुछ नहीं पाया गया। पुलिस ने घर के बाहर आंगन में तलाशी ली तो लकड़ी की चारपाई के नीचे एक प्लास्टिक का लिफाफा मिला, जिसमें 41.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और आरोपी के खिलाफ थाना बरमाणा में मामला दर्ज किया गया। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की…

Read More

बिलासपुर,25 नवंबर : जनपद के झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत गेहड़वीं से एक दुखद समाचार सामने आया है। जहां चंगर वार्ड स्थित सैनिक विनोद कुमार का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है।       जानकारी के अनुसार विनोद कुमार(26) वर्ष 2015 में भारतीय सेना(Indian Army) में राष्ट्रीय राइफल(Rashtriya Rifle) (8 R.R) तैनात हुए। मौजूदा में जम्मू के अखनूर में सेवाएं दे रहे थे। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के पूर्वाभ्यास के लिए कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली पहुंचे थे। वीरवार सुबह जब विनोद कुमार नहीं उठे तो साथियों ने इस बारे में उच्च अधिकारियों को…

Read More

बिलासपुर, 23 नवंबर : किरतपुर- नेरचौक फोरलेन मार्ग पर स्थित टनल-3 तुन्नू में वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया है। जहां टेम्पो ट्रैवलर व ट्रक की टक्कर में ट्रेवलर चालक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार टेम्पो ट्रेवलर बिलासपुर से किरतपुर की तरफ जा रहा था कि अनियंत्रित होकर पहले दीवार से टकराया और फिर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया। हादसे में टेम्पो ट्रेवलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने तक चालक ने दम तोड़ दिया।…

Read More

बिलासपुर, 22 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में 20 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक 11 दिवसीय सड़क सुरक्षा विशेष अभियान चला हुआ है। इसी के तहत बुधवार को आरटीओ ने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।  इस दौरान जहां अड्डों व शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बस चालकों-परिचालकों, स्टाफ, स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही है। आरटीओ बिलासपुर ने बताया कि इस उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों को सड़क…

Read More

बिलासपुर, 21 नवंबर : सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार से एक किलो 914 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने कार सवार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंगलवार सुबह नाके के दौरान मंडी की ओर से आ रही एक कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से एक किलो 914 ग्राम चरस बरामद की। बताया जा रहा है कि युवक इस चरस को पंजाब की तरफ बेचने जा रहा था। युवक की पहचान रामलाल(31) निवासी जोरला…

Read More

बिलासपुर, 21 नवंबर : खैर उत्पादक संघ बिलासपुर ने प्रदेश सरकार व वन विभाग पर खैर उत्पादन करने वाले किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार ने झंडूता वन परिक्षेत्र के तहत शीघ्र निशानदेही करवाने की मांग की है। निशानदेही नहीं होने से उनके खैर कटान का कार्य रुका हुआ है, जिससे उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।         प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए खैर उत्पाद संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर एवं मुख्य सलाहकार मनोज कुमार मनु ने कहा कि वर्ष 2022 में सरकार द्वारा झंडूता वन परिक्षेत्र के तहत…

Read More

बिलासपुर,18 नवंबर : जाइका वानिकी परियोजना के कार्यों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने सभी फील्ड स्टाफ को दिशा-निर्देश जारी किए। एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने बिलासपुर के चार फॉरेस्ट रेंज अफसरों एवं टीम मेंबर्स को आगामी लक्ष्य तय किए। नागेश कुमार गुलेरिया ने सभी फील्ड टेक्निकल यूनिट्स को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में नर्सरियों को और सुदृढ़ करने की सख्त जरूरत है। मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने बिलासपुर सदर, स्वारघाट, घुमारवीं और झंडूता रेंज के अधिकारियों से अब तक किए गए…

Read More

बिलासपुर, 17 नवंबर : जिला में अवैध खनन माफिया ने अपनी जड़े इतनी अधिक मजबूत कर ली हैं कि पुलिस व खनन विभाग के द्वारा कार्रवाई करने के बावजूद अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर जिला में हालांकि अवैध खनन को रोकने के लिए खनन विभाग खुला रखा है, लेकिन आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो खनन विभाग से अधिक मुस्तैदी खाकी के जवान दिखा रहे हैं। जिला में जनवरी से नवंबर तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो खनन विभाग से अधिक चालान पुलिस विभाग ने किए हैं। वहीं आंकड़ों के अनुसार खनन विभाग ने अभी तक…

Read More

बिलासपुर,15 नवंबर : जिला पुलिस ने कंदरौर स्कूल के समीप एक व्यक्ति से 204 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस टीम ने थाना प्रभारी की अगुवाई में कंदरौर स्कूल के पास नाका लगाया था। इसी दौरान शक के आधार पर बोलेरो जीप (HP 59 7029) को जांच के लिए रोका गया और तलाशी ली। जिसमे 204 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान दिनेश निवासी भटोली मल्यावर तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान…

Read More

बिलासपुर, 12 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे (Road Accidents) थमने का नाम नहीं ले रहे है। रोजाना हादसों में कई लोग काल का ग्रास बन जाते है। ताजा घटनाक्रम रविवार को दीपावली के मौके पर बिलासपुर जनपद से सामने आया है, जहां 75 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कंदरौर के नजदीक एक ट्रक ( HP69A-2774) घुमारवीं से बरमाणा की तरफ जा रहा था। इस दौरान एसबीआई बैंक(State Bank of India) के सामने से बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस…

Read More