बिलासपुर,15 नवंबर : जिला पुलिस ने कंदरौर स्कूल के समीप एक व्यक्ति से 204 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सदर पुलिस टीम ने थाना प्रभारी की अगुवाई में कंदरौर स्कूल के पास नाका लगाया था। इसी दौरान शक के आधार पर बोलेरो जीप (HP 59 7029) को जांच के लिए रोका गया और तलाशी ली। जिसमे 204 ग्राम चरस बरामद की गई।
आरोपी की पहचान दिनेश निवासी भटोली मल्यावर तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।