Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 21 नवंबर : खैर उत्पादक संघ बिलासपुर ने प्रदेश सरकार व वन विभाग पर खैर उत्पादन करने वाले किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार ने झंडूता वन परिक्षेत्र के तहत शीघ्र निशानदेही करवाने की मांग की है। निशानदेही नहीं होने से उनके खैर कटान का कार्य रुका हुआ है, जिससे उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।         प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए खैर उत्पाद संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर एवं मुख्य सलाहकार मनोज कुमार मनु ने कहा कि वर्ष 2022 में सरकार द्वारा झंडूता वन परिक्षेत्र के तहत…

Read More

बिलासपुर,18 नवंबर : जाइका वानिकी परियोजना के कार्यों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने सभी फील्ड स्टाफ को दिशा-निर्देश जारी किए। एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने बिलासपुर के चार फॉरेस्ट रेंज अफसरों एवं टीम मेंबर्स को आगामी लक्ष्य तय किए। नागेश कुमार गुलेरिया ने सभी फील्ड टेक्निकल यूनिट्स को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में नर्सरियों को और सुदृढ़ करने की सख्त जरूरत है। मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने बिलासपुर सदर, स्वारघाट, घुमारवीं और झंडूता रेंज के अधिकारियों से अब तक किए गए…

Read More

बिलासपुर, 17 नवंबर : जिला में अवैध खनन माफिया ने अपनी जड़े इतनी अधिक मजबूत कर ली हैं कि पुलिस व खनन विभाग के द्वारा कार्रवाई करने के बावजूद अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर जिला में हालांकि अवैध खनन को रोकने के लिए खनन विभाग खुला रखा है, लेकिन आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो खनन विभाग से अधिक मुस्तैदी खाकी के जवान दिखा रहे हैं। जिला में जनवरी से नवंबर तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो खनन विभाग से अधिक चालान पुलिस विभाग ने किए हैं। वहीं आंकड़ों के अनुसार खनन विभाग ने अभी तक…

Read More

बिलासपुर,15 नवंबर : जिला पुलिस ने कंदरौर स्कूल के समीप एक व्यक्ति से 204 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस टीम ने थाना प्रभारी की अगुवाई में कंदरौर स्कूल के पास नाका लगाया था। इसी दौरान शक के आधार पर बोलेरो जीप (HP 59 7029) को जांच के लिए रोका गया और तलाशी ली। जिसमे 204 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान दिनेश निवासी भटोली मल्यावर तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान…

Read More

बिलासपुर, 12 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे (Road Accidents) थमने का नाम नहीं ले रहे है। रोजाना हादसों में कई लोग काल का ग्रास बन जाते है। ताजा घटनाक्रम रविवार को दीपावली के मौके पर बिलासपुर जनपद से सामने आया है, जहां 75 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कंदरौर के नजदीक एक ट्रक ( HP69A-2774) घुमारवीं से बरमाणा की तरफ जा रहा था। इस दौरान एसबीआई बैंक(State Bank of India) के सामने से बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस…

Read More

बिलासपुर,11 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से जहां प्रदेश की अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। वहीं दीपावली के पावन पर्व एक बार फिर बाजारों में रौनके लौट आई है। एक ओर ऑनलाइन शॉपिंग तो दूसरी तरफ आपदा की मार ने प्रदेश के दुकानदारों के समक्ष इस बार फीकी दीवाली मनाने की चिंता सताने लगी थी। दीवाली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ी भीड़ ने दुकानदारों के चेहरे खिला दिए हैं। वहीं, बात करें बिलासपुर शहर की तो मुख्य बाजारों में दिनभर रौनके लगी रही और लोगों ने घरों से बाहर निकलकर ऑफलाइन शॉपिंग को ज्यादा…

Read More

बिलासपुर, 11 नवंबर : दीपों का त्योहार दीपावली के खास मौके पर जहां बाजारों में रौनक लौट आई है। वहीं हिमाचल पथ परिवहन विभाग ने भी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अपनी तैयारियां मुकम्मल कर ली है। बात करें बिलासपुर की तो दिवाली के पर्व को देखते हुए एचआरटीसी डिपो प्रबंधन द्वारा बिलासपुर बस अड्डे से बद्दी व चंडीगढ़ रूट के लिए 10 बसों का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा अगर त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों का भी प्रबंध किया जाएगा। जानकारी देते हुए एचआरटीसी डिपो बिलासपुर के यातायात प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया…

Read More

बिलासपुर, 9 नवंबर : जनपद के उपमंडल घुमारवीं वाया चांदपुर सड़क पर एक युवक से 406 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस ने बुधवार देर सायं घुमारवीं वाया चांदपुर सड़क पर स्थित कोठी चौक पर नाका लगाया था। इसी दौरान 24 वर्षीय युवक से 406 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान अभिषेक ठाकुर निवासी बामटा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी…

Read More

बिलासपुर, 9 नवंबर : जिला पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली NH पर 3.670 ग्राम चरस सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर सायं एनएच चंडीगढ़-मनाली पर थाने के समीप लगाए गए नाके के दौरान हरियाणा के चार व्यक्तियों से 3.670 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इन चारों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बुधवार देर सायं एनएच चंडीगढ़-मनाली पर थाने के समीप नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर कुल्लू की तरफ से आ रही कार (HR11C-9294) को रोका।…

Read More

बिलासपुर, 07 नवंबर : श्री नैना देवी क्षेत्र के समीपवर्ती गांव नकराना के जवान की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हुई है। मृतक जवान रामपाल जम्मू कश्मीर राइफल में कुपवाड़ा में तैनात था। मंगलवार को सुबह सूबेदार रामपाल की पार्थिव देह जैसे उनके पैतृक गांव नकराना पहुंची चारों तरफ चीखों पुकार मच गई। धर्मपत्नी विद्या देवी, पिता ओमप्रकाश, माता कौशल्या देवी, पुत्र मनीष और आशीष सभी का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। गोविंद सागर झील के किनारे राजकीय सम्मान के साथ रामपाल की अंत्येष्टि की गई। उधर, विधायक रणधीर शर्मा भी मौके पर परिवार को सांत्वना देने के लिए व सूबेदार रामपाल को अंतिम श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए…

Read More