Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 17 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के तहत उत्कृष्ट केंद्र की स्थापना करने के लिए भूमि का निरीक्षण करने बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बिलासपुर के निहाल स्थित फल संतति एवं प्रदर्शनी व उद्यान केंद्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि एचपी शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत 14 करोड़ रुपए की लागत से सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का निर्माण किया जाएगा, जिससे बागवानी विकास में नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण के लिए जगह का विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण करने के उपरांत विचार किया जाएगा। मंत्री जगत सिंह…

Read More

बिलासपुर, 16 दिसंबर : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में भाजपा की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अपने गृह जिला बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल सहित जिला के तीनों भाजपा विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल व जीतराम कटवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल मौजूद रहे। वहीं, समारोह में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का फूल-मालाओं के साथ जमकर स्वागत किया और…

Read More

बिलासपुर, 15 दिसंबर : बिलासपुर के मुख्य डाकघर परिसर में ग्रामीण डाक सेवक के द्वारा प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन में प्रवेश हो गई है। जबकि, देशभर में आज ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल का चौथा दिन है l बिलासपुर में स्थित मुखिया डाकघर के प्रांगण में जिला भर के ग्रामीण डाक सेवकों ने इकट्ठे होकर डाक विभाग और सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की अपनी मांगों को एकमत से उठाकर अपना रोष प्रकट किया l संघ के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह व अन्य हड़ताली ग्रामीण सेवकों ने बताया कि उनको सेवाएं प्रदान करते हुए…

Read More

बिलासपुर, 15 दिसंबर : राजेश धर्माणी के मंत्री बनकर पहली बार गृह जिला बिलासपुर में पहुंचने पर किया जाएगा जोरदार व भव्य स्वागत। यह जानकारी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में दी। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर शनिवार को राजेश धर्माणी मंत्री बनकर पहली बार घुमारवीं पहुंच रहे हैं। इस मौके पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। घुमारवीं पहुंच कर नगर परिषद प्रांगण पुराने बस स्टैंड पर आयोजित अभिनंदन समारोह में धर्माणी जनता को संबोधित करेंगे। मंत्री के स्वागत की तैयारियां जोरों से चली है। सभी कार्यकर्ता दिन रात मेहनत में…

Read More

बिलासपुर,14 दिसंबर : जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय बिलासपुर के सौजन्य से 39 वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसंबर 2023 तक बहु सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में शुक्रवार को बचत भवन में बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने की। आबिद हुसैन सादिक ने जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों को ठहरने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान बिजली पानी की उचित व्यवस्था…

Read More

बिलासपुर, 12 दिसंबर : विश्व संवाद केंद्र शिमला द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला राज्यस्तरीय सोशल मीडिया मीट 2023 का बिलासपुर में आयोजन किया गया। भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा बनाए गए ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित इस सोशल मीडिया मीट में बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बतौर मुख्यतिथि पहुंची। साथ ही आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनिल अंबेकर व प्रांत कार्यवाहक क़िस्मत कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर जिला से भाजपा विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल व जीतराम कटवाल सहित प्रदेशभर से 150 से अधिक सोशल मीडिया क्रिएटर्स व इंफ्लूएंसर मौजूद रहे। सोशल…

Read More

बिलासपुर, 12 दिसंबर : घुमारवीं उपमंडल के तहत पड़ने वाली पंचायत त्यूंनखास में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां कार के खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार घटना त्यूंनखास के गूगा घाट पर घटित हुई। घटना का पता सुबह तब चला जब गांव की महिलाएं अपने खेतों में गोबर फैंकने जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने पाया कि एक नैनो कार खाई में गिरी हुई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घुमारवीं थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घटना से दो मीटर की…

Read More

बिलासपुर, 10 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की पहली सोशल मीडिया मीट-2023 का आयोजन 12 दिसंबर को किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय मीट के दौरान बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Bollywood film actress Kangna Ranaut) सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (social media influencer) से संवाद करेंगी। यह जानकारी विश्व संवाद केंद्र पदाधिकारियों द्वारा एक प्रेसवार्ता के दौरान दी गई।  उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय सोशल मीडिया मीट के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, हिमाचल प्रांत कार्यवाहक डॉ. किस्मत कुमार व फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रणौत मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगी। वहीं अब तक 300 लोगों ने इस मीट…

Read More

बिलासपुर, 10 दिसंबर : जिला पुलिस ने नाके के दौरान गांजे व चिट्टे सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के समीप नाका लगाया था। इसी दौरान हरियाणा नंबर की टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। पूछताछ करने पर दोनों घबरा गए, जिस पर पुलिस को शक हुआ। तलाशी लेने पर टैक्सी में सवार दोनों युवकों से 1.48 ग्राम चिट्टा और 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान ओबेश बदरूदीन और सईद जाफर निवासी मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि चिट्टे व गांजे…

Read More

घुमारवीं, 10 दिसंबर : शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर भगेड़ के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कार बिलासपुर से घुमारवीं की तरफ जा रही थी। इसी दौरान भगेड़ चौक पर तेज रफ्तार कार एक दुकान में घुस गई। टक्कर में दुकान का शटर पूरी तरह से टूट…

Read More