Author: नितेश सैनी

सुंदरनगर, 18 सितंबर : एक और प्रदेश सरकार बेसहारों को सहारा देने को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। वहीं कुछ लोग सरकारी फायदों से कोसों दूर है। ऐसा ही एक मामला, मंडी जिला में सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत रोहांडा का एक व्यक्ति बीमारियों से जूझते-जूझते अपने अंतिम समय का इंतजार कर रहा है। ग्राम पंचायत रोहांडा के बुरहानी गांव के रहने वाला उत्तम चंद पिछले 20 वर्षों से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित है और इसके साथ पीड़ित की मां, नानी और पत्नी रहती है। उत्तमचंद चलने-फिरने में असमर्थ है और उसकी माता और नानी भी बिस्तर पर…

Read More

सुंदरनगर,17 सितंबर : देवभूमि हिमाचल प्रदेश एक बार फिर शर्मसार हो गई है। नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने पर महिला पुलिस थाना द्वारा एफआईआर दर्ज  की गई है। दोनों मामलों में पीड़िता नाबालिग है साथ ही गर्भवती भी हैं। एक पीड़िता मूक और बधिर भी है। महिला थाना मंडी द्वारा आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।    महिला पुलिस थाना द्वारा  कोटली क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय दिव्यांग पीड़िता की माता के ब्यान के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया…

Read More

सुंदरनगर, 17 सितंबर : उपमंडल के जुगाहन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत जुगाहन के भरजवानू निवासी बुद्वि सिंह पुत्र हिरदू राम के रूप में हुई है। परिजनों ने जब उसे फंदे से लटके हुए देखा तो उनकी पैरों टेल जम्में खिसक गई। अफरा-तफरी में व्यक्ति को तुरंत ही उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से…

Read More

सुंदरनगर, 16 सितंबर : उपमंडल की ग्राम पंचायत छात्र निवासी एक 7 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार योगेश घई का 7 वर्षीय पुत्र वीरवार शाम को घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने बिजली के नंगी तार को छू लिया। जिसके कारण उसे जोरदार झटका लगा और वह अचेत हो गया। परिजनों ने तुरंत ही उसे उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां जांच के उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना…

Read More

सुंदरनगर,16 सितंबर : प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों के जाल बिछाने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जा जाती है। लेकिन नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सकोर गांव में सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है जिस कारण दोपहिया वाहन चालकों सहित अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है। वहीं जनता ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि इस सड़क पर टायरिंग कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत…

Read More

सुंदरनगर,16 सितंबर : हिमाचल प्रदेश में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में मंडी जिला के सुंदरनगर में दिल्ली से एक एजेंसी के माध्यम से घर पर काम करने के लिए लाई युवती एक दिन बाद ही करीब 4 लाख के हीरे के आभूषण और दो मोबाइल लेकर फरार हो गई। जिसे चंडीगढ़ बस स्टैंड पर दबोच लिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को सुंदरनगर थाना लाने के बाद उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। जिसे जल्द ही अदालत…

Read More

सुंदरनगर, 15 सितंबर : विकास खंड बल्ह के लेदा गांव में तेंदुए द्वारा सरेआम चहलकदमी करने से बुधवार को दहशत का माहौल बन गया है। तेंदुए का वीडियो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ बुधवार को सुबह लगभग 5 बजे के करीब सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। तेंदुआ लेदा गांव के रिहायशी इलाके में चहलकदमी कर रहा है। बता दें कि लेदा गांव एक घनी आबादी वाला गांव है और क्षेत्र के लोग सुबह सैर सपाटे को लेकर बाहर निकलते हैं। वहीं, इस प्रकार…

Read More

सुंदरनगर, 4 सितंबर : मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के ध्वाल क्षेत्र में एक व्यक्ति बंदूक लेकर आधी रात को एक महिला के कमरे में घुस गया और उसके साथ हाथापाई और छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने शोर मचाया, तो घर के अन्य लोग भी जाग गए। जब उन्होंने आरोपी को वहां से जाने को कहा, तो उसने उन पर भी बंदूक तान दी। इस घटना के बाद पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित महिला ने थाने में इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ बंदूक की नोक…

Read More

मंडी,01 सितम्बर : प्रदेश में जल्द ही अब उपभोक्ताओं को प्रीपेड माध्यम से बिजली की आपूर्ति मिलने जा रही है। इसके तहत प्रदेश में प्रक्रिया लगातार जारी है। ये बात हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड सेंट्रल जोन मंडी के चीफ इंजीनियर अश्विनी कुमार खनोटिया ने बुधवार को जूनियर टीमेट और हेल्पर के बैच की फौरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग कैंप के शुभारंभ पर कही।  ई. अश्विनी कुमार खनोटिया ने कहा कि बिजली आपूर्ति के लिए प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य शुरुआती दौर पर है और बोर्ड पर इसका टेंडर किया जा रहा है। प्रीपेड मीटर से बिजली की चोरी और विभाग को होने वाले…

Read More

सुंदरनगर, 28 अगस्त : हिमाचल के मंडी जिला में प्राइवेट बस ऑपरेटरों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। अब तो हद की जा रही है तनिक भी नहीं सोचा जा रहा है कि यात्रियों का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है। ताजा मामला मंडी जिला से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-21 का है।       चंडीगढ़-मनाली पर दो प्राइवेट बस चालकों के बीच हुए घमासान हो गया इससे बस में बैठी सवारियों की जान आफत में आ गई। एक निजी बस में चालक ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था, बहस के दौरान दूसरे चालक ने सीट पर बैठे ड्राइवर को नीचे…

Read More