सुंदरनगर, 16 सितंबर : उपमंडल की ग्राम पंचायत छात्र निवासी एक 7 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार योगेश घई का 7 वर्षीय पुत्र वीरवार शाम को घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने बिजली के नंगी तार को छू लिया। जिसके कारण उसे जोरदार झटका लगा और वह अचेत हो गया। परिजनों ने तुरंत ही उसे उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां जांच के उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतक बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल शव गृह में रखा गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।