Author: नितेश सैनी

सुंदरनगर, 23 दिसंबर : उपमंडल के जय देवी निवासी एक युवक का कंसा खड्ड काटली में शव बरामद हुआ है। जब ग्रामीणों ने युवक को मृत अवस्था में पाया तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार धनेश्वर (39) पुत्र बैसाखु राम निवासी गांव डडयाला डाकघर जय देवी तहसील सुंदरनगर वीरवार दोपहर को काटली में कंसा खड्ड में मृत अवस्था में पाया गया। जब ग्रामीणों ने शव को देखा को बीएसएल थाना पुलिस को इस…

Read More

सुंदरनगर, 23 दिसंबर : विधानसभा क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर पर बड़ा जुबानी हमला किया है। कुलदीप राठौर द्वारा 27 दिसंबर को भाजपा सरकार के 4 वर्षों के कार्यकाल जश्न के दिन को काला दिवस मनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे ऐसे अध्यक्ष हैं, जिन्हें हटाने के लिए ही कांग्रेस के ही दस लोग दिल्ली पहुंचे हुए हैं। हालात यह हैं कि कांग्रेस में किसी को हटाने तो किसी को बनाने के लिए पार्टी में ही धरना चल रहा है। सुंदरनगर में 2 करोड़ 38 लाख की लागत से तैयार हुए ऑक्सीजन…

Read More

सुंदरनगर, 22 दिसंबर : शहर के सौंदर्यीकरण की आड़ में सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर प्रदेश की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर सुर्खियों में आ गई है। नगर परिषद सुंदरनगर द्वारा शहर के वार्ड नंबर-4 सलाह में स्थित ऐतिहासिक जवाहर पार्क में 25 लाख रुपयों की। लागत से नीलगिरी घास लगाने के लिए तीन ऑनलाइन टेंडर भी आमंत्रित कर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि जवाहर पार्क सुंदरनगर शहर में एकमात्र ऐसा मैदान है, जहां पर पिछले कई दशकों से सालभर सभी बड़े आयोजन आयोजित होते हैं। इस मैदान पर प्रतिवर्ष राज्यस्तरीय नलवाड़ और देवता मेला, राजनीतिक…

Read More

सुंदरनगर, 21 दिसंबर : एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के 2 कैडेट्स प्रियंका और पंकज ठाकुर का चयन गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है। जिनमें से प्रियंका बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है और पंकज बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। एनसीसी अकादमी रोपड़ के लिए चयनित प्रियंका और पंकज ठाकुर ने कड़ी मेहनत से उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने से पहले प्रियंका और पंकज ठाकुर ने 16 सितंबर 2021 से लेकर 22 सितंबर तक चित्रकला विश्वविद्यालय बद्दी 11 नवंबर से 17 नवंबर 2021 तक एमएमयू सोलन 18 नवंबर 2021 से…

Read More

सुंदरनगर, 20 दिसंबर : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21 पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में सोमवार शाम नेशनल हाईवे 21 पर सुंदरनगर के कनैड में निजी बस (HP 31B-3900) ने ऑल्टो कार  (HP31C-2257) को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण कार पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए।  जानकारी के अनुसार कार सुंदरनगर से कनैड की ओर जा रही थी कि जैसे ही कार कनैड के समीप पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार आ रही निजी बस ने…

Read More

सुंदरनगर, 20 दिसंबर : उपमंडल के महादेव स्थित शिव मंदिर में सोमवार को महादेव व्यापार मंडल द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला श्रम अधिकारी प्यारेलाल ने उपस्थित व्यापारियों को श्रम कानूनों और श्रम बोर्ड में पंजीकरण करने के तरीकों के बारे में विस्तार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडी सत्य क्षेत्र में उप चुनावों के चलते पंजीकृत कार्यालय भक्त डेढ़ माह देरी से शुरू हुआ। जिला में असंगठित क्षेत्र के लोगों को श्रमिक बोर्ड में पंजीकरण करने के लिए केंद्र सरकार ने मुहिम छेड़ रखी है जिला मंडी में करीब…

Read More

सुंदरनगर, 19 दिसंबर : विधानसभा क्षेत्र की अति दुर्गम पंचायत सेरी कोठी का प्राइमरी स्कूल डूंघला करीब पिछले 2 वर्षों से डेपुटेशन के सहारे चल रहा है। जिस कारण स्कूल में पढ़ने वाले करीब 40 छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 नंबर और स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल से स्कूल में रिक्त चल रहे पदों को भरने की मांग की लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हो पाया और लगातार छात्रों के पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसके साथ छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा गए…

Read More

सुंदरनगर, 18 दिसंबर : प्रदेश में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) बहाली को लेकर विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायकों द्वारा मात्र राजनीतिक लाभ लेने के लिए बार-बार सदन में उठाने पर हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कड़ा संज्ञान लिया है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा ने मंडी में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) लागू करने वाला देशभर में पहला राज्य था। इसके अलावा न्यू…

Read More

सुंदरनगर, 17 दिसंबर : सुंदरनगर शहर में रेस्ट हाऊस चौक पर भूमिगत मार्ग के साथ किए जा रहे अवैध निर्माण पर युवा कांग्रेस तल्ख हो गई है। युवा कांग्रेस के नुमाइंदों ने अवैध निर्माण को लेकर मुख्य न्यायधीश, उपायुक्त मंडी और एसडीएम सुंदरनगर को ज्ञापन के माध्यम से शिकायत भेजी है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश शर्मा, राहुल कपूर, जिला मंडी कांग्रेस सचिव अधिवक्ता पंडित अरुण प्रकाश आर्य और ब्लाक कांग्रेस सुंदरनगर के महासचिव अधिवक्ता सीएल अवस्थी ने आरोप लगाया है कि सुंदरनगर नगर परिषद द्वारा इस विषय में सब कुछ जानते हुए भी अंजान बनी बैठी है। भूमिगत पैदल मार्ग…

Read More

सुंदरनगर, 13 दिसंबर : उपमंडल करसोग की अति दुर्गम पंचायत शलाग के तहत गांव तरनाल में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। यहां रविवार को रात 11 बजे के करीब मकान ने आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते मकान पूरी तरह से राख बन गया।   पंचायत प्रधान सुनीता के मुताबिक  साथ लगते गांव कुण्ड में देवता पधारें थे,  जहां गांव के लोग देवता के दर्शन करने गए थे। इसी बीच जब देवता के दर्शनों के बाद लोग घर वापिस लौट रहे थे तो रास्ते में तरनाल गांव में गोपाल सिंह पुत्र खूब चन्द…

Read More