Author: नितेश सैनी

सुंदरनगर, 31 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है ताजा मामले में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे 21 पर धनोटू पेट्रोल पंप के समीप अचानक से हाईवे में घुसे एक कार सवार को बचाने के चक्कर में टिप्पर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिस कारण बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वही मौके पर लगे…

Read More

सुंदरनगर, 29 दिसंबर : वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता महाराज छत्रपति शिवाजी स्टेडियम महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम ने एक रजत और चार कांस्य पदकों सहित कुल पांच मैडल हासिल किए। इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 1300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश से खेलते हुए सुंदरनगर के विकास ने सिल्वर मैडल, सरकाघाट के लक्ष्य ठाकुर और वैष्णवी ने ब्रोंज मैडल और सुंदर नगर की मनन पाठक ने दो इवेंट्स में ब्रोंज मैडल हासिल कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया गई। लक्ष्य और वैष्णवी दोनों ही सगे…

Read More

सुंदरनगर, 29 दिसंबर : विधानसभा क्षेएक त्र के तहत आने वाले निहरी-बलग सड़क मार्ग पर तकरीबन 6 माह पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निगम की बस को लोगों की सुविधा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, लेकिन आज तक दोबारा इस रूट पर निगम की बस वापस नहीं लौटी। यहां अब लोगों, स्कूल के अध्यापकों व छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में परिवहन निगम प्रदेश सरकार के प्रति भारी रोष पनप रहा है। आज भी बलग पंचायत व इसके आस-पास के क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामीण निहरी-बलग सड़क पर बस…

Read More

सुंदरनगर, 28 दिसंबर : पढ़ाई और खेल को खेलने की कोई उम्र नहीं होती, बस मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा होना चाहिए। ऐसा ही जज्बा व जुनून दिखाया है, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जीआर गुलशन ने। जीआर गुलशन ने मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक साथ चार गोल्ड मैडल जीतकर कमाल किया है। सुंदरनगर उपमंडल के डैहर निवासी सेवानिवृत सूबेदार जीआर गुलशन ने 73 वर्ष की आयु में एमसी ग्राउंड पांवटा साहिब में 26 दिसंबर को मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की हिमाचल प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित चैंपियनशिप- 2021 में भाग लिया। साथ ही मंडी…

Read More

मंडी, 27 दिसंबर : पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर छोटी काशी मंडी में बड़े राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा लग गया है। इसके तहत रविवार देर शाम मंडी में प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों सहित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मंडी सांसद प्रतिभा सिंह और भाजपा के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना सहित अन्य भाजपा नेता पहुंच गए हैं। वहीं मंडी पहुंचने पर केंद्रीय युवा एवं खेल तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और प्रदेश को कर्ज के बोझ में झोंकने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज जिस वित्तीय संकट…

Read More

सुंदरनगर, 26 दिसंबर : पड्डल मैदान में सोमवार को आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस जवानों के परिजनों द्वारा पे-बैंड के मुद्दे पर विरोध दर्ज करवाने पर तल्ख टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार से बार-बार विरोध जताने की बात को सरकार अब गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी प्रधानमंत्री की रैली में खलल डालने की कोशिश करेगा उसे किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। मामले पर सरकार द्वारा पूरी जानकारी ली गई है और मांगों को लेकर भी गहन चिंतन किया जा रहा है।…

Read More

सुंदरनगर, 26 दिसंबर : जिला के महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर की छात्रा नेहा ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मात्र 20 वर्षीय नेहा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप (All India Inter University Boxing Championship) में कांस्य पदक जीतकर अपनी क़ाबलियत का लोहा मनवाया है। नेहा कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा हैं। खिताब जीतने के उपरांत रविवार को सुंदरनगर पहुंचने पर विधायक एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जंवाल ने नेहा का स्वागत किया, और उसकी उपलब्धि पर संपूर्ण परिवार को शुभकामनाएं दी।  नेहा ने जमा दो कक्षा से बॉक्सिंग को लेकर अपनी प्रैक्टिस शुरू की…

Read More

सुंदरनगर, 25 दिसंबर : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी मंडी द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर की अति दुर्गम ग्राम पंचायत रोहांडा के मुरहानी गांव के उत्तम चंद को राहत प्रदान की गई है। उत्तमचंद पिछले 20 वर्षों से दिल की बीमारी से ग्रसित है। जिसे किसी प्रकार की सरकारी सहायता का लाभ नहीं मिल पा रहा थी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया सर्व दिले राम और पंचायत के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद के साथ 10 किलोमीटर का पैदल सफर कर मुरहानी गांव पहुंचे और…

Read More

सुंदरनगर, 25 दिसंबर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता व पूर्व विधायक सोहनलाल ठाकुर ने हिमाचल सरकार को विकास के क्षेत्र में नाकाम बताया है। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश में मंडी के मुख्यमंत्री बने जयराम ठाकुर विकास में पिछड़ गए है। जिसका नमूना प्रदेश वासियों ने उपचुनाव में दे दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम और मंत्री विकास में धर्मपुर और सराज तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री प्रदेश में घूम-घूम कर जो बड़े.बड़े दावे विकास के कर रहे हैं, वह सब खोखले हैं। उन्होंने व्यंग कसते हुए…

Read More

सुंदरनगर, 24 दिसंबर : पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने घनोटु में 10.02 ग्राम चिट्टा( हेरोइन) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना की टीम नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान आने जाने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कार (HP49-1287) की तलाशी ली गई, तो उसमें सवार दो युवकों से 10.02 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान 32…

Read More