सुंदरनगर, 21 दिसंबर : एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के 2 कैडेट्स प्रियंका और पंकज ठाकुर का चयन गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है। जिनमें से प्रियंका बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है और पंकज बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। एनसीसी अकादमी रोपड़ के लिए चयनित प्रियंका और पंकज ठाकुर ने कड़ी मेहनत से उपलब्धि हासिल की है।
दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने से पहले प्रियंका और पंकज ठाकुर ने 16 सितंबर 2021 से लेकर 22 सितंबर तक चित्रकला विश्वविद्यालय बद्दी 11 नवंबर से 17 नवंबर 2021 तक एमएमयू सोलन 18 नवंबर 2021 से लेकर 27 नवंबर 2021 तक एनसीसी अकैडमी रोपड़ और 28 नवंबर 2021 से लेकर 18 दिसंबर 2021 तक एनसीसी अकैडमी रोपड़ में प्रशिक्षण लिया। आरडीसी की चयन प्रक्रिया कठिन है और जटिल होने पर भी दोनों ने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमलेश सेन ने बताया कि यह उपलब्धि एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सीपी कौशल ने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट और प्रियंका व पंकज ठाकुर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।