Author: MBM News

सुंदरनगर(नितेश सैनी): रोटरी इंटरनेशनल के सौजन्य से रोटरी क्लब सुंदरनगर ने शुक्रवार को अन्नपूर्णा दिवस को बड़ी धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर क्लब ने शहर में झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले करीब 200 से अधिक प्रवासियों बच्चों को फल व खाने की वस्तुएं प्रदान की।               वहीं क्लब के नए अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि रोटरी इंटरनेशनल समय-समय से करीब लोगों की सहायता करता आया है और इसका मुख्य उदेश्य गरीब लोगों की सहायता करना व उन्हें हर सुविधा प्रदान करना है।

Read More

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर प्रशासन ने बरसात आते की कमर कस ली है प्रशासन ने प्राकृतिक आपदाओ, जैसे भारी वर्षा, बाढ़, भूखलन, तथा अन्य प्रकार की दुर्घटनाओ से निपटने के लिए उपमंडल कार्यालय सुंदरनगर में एक कंट्रोल रूम स्थापित कर दूरभाष नंबर जारी किया है।           उपमंडल अधिकारी राजीव कुमार ने जनता से आग्रह किया है की वर्षा ऋतु में नदी, नालो, भूखलन वाले क्षेत्रो  व दरिया के किनारे न जाएं तथा फिर भी अगर किसी भी प्रकार की आपदा आएं तो सहायता हेतु उक्तत कंट्रोल रूम में तुरंत सूचित करे। इस के अतिरिक्त आम जनता…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): रेणुका विधानसभा के विधायक व सीपीएस विनय कुमार अब राजनीति में तजुर्बेकार हो गए हैं। बतौर विधायक पहली पारी मिलते ही सीपीएस की कुर्सी भी मिल गई। अब मुख्य संसदीय सचिव ने ऐलान किया है कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ कांग्रेस धरतीपुत्र ही उतारेगी। इस बात से साफ हो गया है कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस नारे को दोबारा उठाने जा रही है।             सनद रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता व मौजूदा में जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता ने भी पार्टी का…

Read More

नालागढ़ (एमबीएम न्यूज): कस्बे में चेन स्नैचरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इस बार पुलिस के खुद महफूज न होने की बात सामने आई है। महिला कांस्टेबल से न केवल सोने की चेन छीन ली गई, बल्कि चाकू से हमला भी किया गया।                न्यू फेज-1 में शुक्रवार सुबह कांस्टेबल सुनीता अपने घर के बाहर टहल रही थी कि अचानक नालागढ़ की ओर से आए दो बाइक सवारों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही उसके गले से चेन खींच कर फरार हो गए। इस हमले में महिला के…

Read More

बद्दी (एमबीएम न्यूज): बद्दी-साई रोड़ पर बाइक की टक्कर से बालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शी दलीप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी बिशेर सिंह चौहान ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े आठ बजे हुआ।              दलीप कुमार के मुताबिक बाईक (एचपी 12 सी 9943) वर्धमान से बद्दी की ओर आ रही थी। विशाल मैगामार्ट के निकट बाईक ने सडक़ पार कर रहे बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बालक के सिर और मुंह पर काफी…

Read More

मंडी (वी कुमार): उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने कहा कि मंडी जिला में लिंगानुपात की दर में समानता लाने के लिए मेरी लाडली अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विभिन्न संचार माध्यमों से इसका प्रचार-प्रसार कर रहा है तथा सोशल मीडिया पर एक फेसबुक ग्रुप मेरी लाडली के नाम से संचालित किया जा रहा है।                उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मेरी लाडली विषय पर एक आनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा…

Read More

मंडी (वी कुमार): जब कभी कोई आपदा आती है तो होमगार्ड के जवान सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं। लेकिन इन जवानों का राहत सामग्री बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब होमगार्ड के जवानों को रेस्क्यू वैन की सौगात दी गई है। हिमाचल प्रदेश के किसी जिले के पास रेस्क्यू वैन की सुविधा मौजूद नहीं है। मंडी जिला को प्रदेश की पहली रेस्क्यू वैन की सौगात मिलने का मौका मिला है।               राज्य सरकार ने करीब 24 लाख की…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): सामाजिक दायित्व को समझते हुए एमबीएम न्यूज नेटवर्क भी अपना कर्त्तव्य निभाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की अनूठी मिसाल भी देखने को मिल रही है। यहां पाया गया कि रक्तदान में हिन्दू-मुस्लिम धर्मों की कोई बंदिशें नहीं हैं। ताजा घटनाक्रम अस्पताल में दाखिल एक मुस्लिम गर्भवती महिला से जुड़ा हुआ है।           शहरवासी अंकुर अग्रवाल ने एमबीएम को बीती देररात सूचित किया कि गरीब परिवार की महिला को आपातकालीन स्थिति में दो यूनिट बी पॉजीटिव ब्लड की आवश्यकता है। इसके बाद रक्तदाताओं ने परिवार से तो सीधा संपर्क साधना…

Read More

सुंदरनगर (नितेश सैनी): अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा ने सरकार को चेताया है कि कर्मचारियों की मांगों को सरकार गंभीरता से लें, अन्यथा कर्मचारी आंदोलन का रास्ता चुन सकते हैं। इसके लिए सरकार में तैनात अधिकारी जिम्मेवार होंगे।      सुंदरनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा ने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों को मानती है तो आने वाले चुनावों में प्रदेश में सरकार रिपीट हो सकती है। अन्यथा कर्मचारी सरकार का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ अधिकारी प्रदेश सरकार को लगातार गुमराह करने में लगे हुए…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): प्रदेश सरकार ने संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात राज कुमार आनंद को पशुपालन विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी दी है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। डीपीसी के अनुमोदन पर सरकार ने डा. आनंद को पदोन्नति दी है।

Read More