Author: MBM News

नाहन (एमबीएम न्यूज) : उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सीमा से सटी गुरु की नगरी पांवटा साहिब में नशे के कारोबारियों की जड़ तक पुलिस पहुंचने की कोशिश कर रही है। हाल ही में यमुना पुल के समीप कोरैक्स की बोतलों की बरामदगी के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी थी कि आखिर यह खेप कहां से आ रही है।            सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पड़ोसी राज्यों में अपना नेटवर्क सक्रिय करने पर पता लगाया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कस्बे के मेडीकल दुकानों से केमिकल नशा पांवटा पहुंचता है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : भाजपा के सिरमौर सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने मंडल स्तर पर नियुक्तियां की हैं। ठाकुर के मुताबिक तमाम मंडलाध्यक्षों से विचार विमर्श के बाद नियुक्तियां दी गई हैं। इसके बाद नाहन व पच्छाद मंडल की जिम्मेदारी क्रमश: मोहम्मद इस्लाम व नवीन शर्मा को सौंपी गई है। जबकि पांवटा साहिब व श्री रेणुका जी की जिम्मेदारी क्रमश: चरणजीत चौधरी व बलबीर सिंह को दी गई है। इसी तरह शिलाई मंडल की जिम्मेदारी अर्जुन कपूर को दी गई है। ठाकुर के मुताबिक तमाम प्रभारियों को पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों, नीतियों व विचारधारा को सोशल मीडिया में प्रचारित…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : अवैध कब्जों को लेकर हिमुडा सतर्क हो गया है। जमीनों से कब्जा हटाने को लेकर  टीम प्रदेश के कई स्थानों पर दस्तक दे रही है। इसी के चलते शुक्रवार को हिमुडा की तकनीकी टीम ने नाहन के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अवैध कब्जे मिले। टीम ने सडक़ों के दोनों ओर पैमाइश की। पैमाइश के दौरान करीब तीन दर्जन से अधिक अवैध कब्जे पाए गए। टीम जैसे ही हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुंची, अवैध कब्जाधारियों के होश उड़ गए। साथ ही लोगों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान हिमुडा की टीम में…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : पुलिस ने बकरे को चोरी करने के बाद मौत के घाट उतारने का मामला दर्ज किया है। बकायदा आईपीसी की धारा-379, 429, 34 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। ओन खादरी निवासी रघुवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई को रतन सिंह का बकरा खादरी के लेखराज व बलविंद्र ने चोरी कर मार दिया है। जब रतन से इस बारे पूछा गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज): 17 जुलाई को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित टीजीटी की परीक्षा में प्रश्न व उत्तर में भारी विसंगतियों को लेकर परीक्षार्थियों में नाराजगी है। अभ्यार्थियों का कहना है कि हिन्दी व अंग्रेजी में पूछे गए सवालों में भी परीक्षा परिणाम पर असर पड़ सकता है।          अभ्यार्थियों का यह भी कहना है कि दो बार उत्तर कुंजी जारी की गई है, लेकिन स्थिति जस की तस है। टीजीटी आर्टस परीक्षा देने वाले विनोद, नरेश व राधिका इत्यादि का कहना है कि हिन्दी व अंग्रेजी में पूछे गए सवालों में विसंगतियां थी। उनका…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज) : नशों के खिलाफ छिड़ी मुहिम के तहत हरोली पुलिस ने डीएसपी अमित शर्मा की अगुवाई में टाहलीवाल और कुठार बीत में छापेमारी कर दो लोगों को नशीले कैप्सूल और अवैध शराब के साथ काबू किया है। नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए अभियान में इस गोरखधंधे से जुड़े लोगों का पूरा खाका तैयार किया गया है। जिसके तहत एक-एक कर ऐसे लोगों को दबोचा जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।       जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हरोली पुलिस ने अभियान के तहत नशीले…

Read More

मंडी (वी कुमार): पद्धर पुलिस ने नाबालिग को अगवा करने के बाद शारीरिक तौर पर प्रताडि़त करने का मामला दर्ज किया है। पोक्सो एक्ट के अलावा आईपीसी की धारा-363, 366 व 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।            पद्धर पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचित किया कि 18 जुलाई को उसकी नाबालिग बेटी को जोगिंद्र सिंह द्वारा अगवा कर लिया गया। इसके बाद जोगिंद्र सिंह उसकी बेटी को लेकर भुंतर में अपनी बहन के क्वार्टर में लेकर गया। जहां उससे बलात्कार किया गया। मामले की छानबीन पद्धर के थाना प्रभारी विनोद कुमार को सौंपी…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज) : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में होने वाली दो हिमाचली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के नाम फाइनल हो गए है। शुक्रवार को डीसी चंबा सुदेश मोखटा ने सात हिमाचली कलाकारों के नामों पर मुहर लगा दी है।         डीसी चंबा ने हिमाचली सांस्कृतिक संध्याओं को बेहतरीन बनाने के लिए हिमाचल के अच्छे कलाकारों के नाम तय किए है। हालांकि इन कलाकारों के लिए समय सारिणी तय नहीं की गई है। जल्द ही समय सरिणी भी फाइनल कर दी जाएगी। ऐसे में अब अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले 25 व 26 जुलाई को होने वाली दो स्टार…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज) : शौचालय के बहाने सिहुंता चौकी से फरार हुआ दुराचार का आरोपी शुक्रवार को भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अपने पूरे बल का इस्तेमाल फरार आरोपी को तलाशने के लिए किया। लेकिन, शुक्रवार शाम पांच बजे तक खाकी के हाथ खाली ही रहे।             वहीं, इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुकी हैं। लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया हैं, वहीं दूसरी तरफ अन्य होमगार्ड…

Read More

बद्दी (एमबीएम न्यूज): शुक्रवार सुबह झुग्गी में रह रहे परिवार के दो सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब झुग्गी पर साथ लगते दो मंजिला भवन की दीवार गिर गई। बारिश को दीवार ढहने की वजह माना जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के सम्बल जिला की सावित्री देवी व उसकी 12 वर्षीय बेटी मीना कुमारी के तौर पर की गई है। जबकि 9 साल के बेटे को चोटें आई हैं।             मृतक महिला के पति होराम ने पुलिस को बताया कि वह दयाल सिंह की जमीन में…

Read More