जंजैहली (लीलाधर चौहान): उपमंडल के संगलवाड़ा गांव में 93 साल के स्वतंत्रता सेनानी कातकू राम का निधन हो गया है। अपने पीछे तीन बेटे व 9 बेटियां छोड़ गए हैं। राजकीय सम्मान के साथ आज स्वतंत्रता सेनानी की अंत्येष्टि की गई।
इस दौरान प्रशासन के अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम विदाई दी। कुछ समय से कातकू राम अस्वस्थ चल रहे थे।