मंडी (वी कुमार) : केंद्रीय जल संसाधन एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि भाजपा दूध देने वाली गाय तो है ही लेकिन अब यह गाय लात भी मारने लग गयी है। यह तंज उन्होंने कांग्रेसियों पर कसा। मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा के दलित स्वाभिमान सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दलितों के साथ कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा से ही अन्याय किया है।
उन्होंने कहा कि काम भाजपा की सरकारें करती है और उसका श्रेय कांग्रेस की सरकारें ले जाती हैं। उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा कि विकास के दूध को हर कोई दूहता रहे। उन्होंने उपस्थित दलितों से कहा कि यदि उनके पास कोई ऐसा व्यक्ति आता है तो कह देना कि दूध देने वाली गाय अब लात मारने लग गयी है। उन्होंने कहा कि दलितों के विकास के प्रति भाजपा की सरकारें हमेशा ही प्रतिबद्ध रही हैं।
इस मौके पर उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पाडछू के पास 125 करोड़ की लागत से होने वाले जल संग्रहण कार्य और 108 करेाड़ की लागत से बनने वाली कांढापतन.झरेडा.मंडप सिंचाई योजना के लिए धन मुहैया करवाने का ऐलान भी किया। इसके साथ ही उन्होंने सरकाघाट के बरछवाड़ और तनेहड़, सिद्धपुर तथा मढ़ी में भूमि कटाव को रोकने के लिए क्रेट वाल लगाने के लिए भी धन मुहैया करवाने की घोषणा की। उन्होंने धर्मपुर के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर को 11 सितंबर को दिल्ली आने का न्यौता दिया और उसी दिन पैसा मंजूर करने की बात भी कही। उन्होंने यह भी कहा कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद वह एक बार फिर से धर्मपुर आएंगे।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रोण् प्रेम कुमार धूमल ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो भी धनराशि प्रदेश को भेज रहा है प्रदेश सरकार उसका सही ढंग से दोहन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो केंद्र से मिलने वाली मदद से प्रदेश का समुचित और संतुलित विकास करवाया जाएगा।
इस मौके पर सांसद राम स्वरूप शर्माए धर्मपुर के विधाय महेंद्र सिंह ठाकुरए युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान इलाके के करीब 10 पंचायत प्रधानों और सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा।