Author: MBM News

जंजैहली (लीलाधर चौहान) : मण्डी की सबसे उंची चोटी पर स्थित शिकारी माता और देव कमरूनाग में आधा फ़ीट बर्फ, धार्मिक स्थल बुढा किदार में दो ईंच और शुटिंग पलेस भूलाह में इस समय एक ईंच बर्फ गिर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार सराज विधानसभा क्षेत्र के उपरी हिस्सों जैसे के उलीनाल, जंजैहली, मगरूगला, च्यूणी, चेत, बहलीधार, रैनगलू, भराडी, तांदी, बागाचनोगी, कुल्थनी, कल्हणी में शुक्रवार रात को वर्फ गिरी है, जिससे घाटी के बागवानों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे है।           केउलीनाल के बागवान प्रेम सिंह, नूप राम, देबी सिंह और सराज के दर्जनों बागवानों…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : जिला कुल्लू में औट लुहरी राष्ट्रीय राजमार्ग- 305 में सोझा के पास एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा उस समय पेश आया जब एक टाटा सूमो बंजार से आनी की तरफ जा रही थी जलोड़ीपास में बर्फबारी होने के कारण सूमो फिसलकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमें सवार 10 लोगों में से चार लोगों को गंभीर चोटें पहुंची है। गंभीर घायलों को 108 एंबुलैंस के माध्यम से बंजार अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रैफर कर दिया है।          जानकारी के अनुसार घायलों में केसर चंद 53 वर्षीय जमार्ला निवासी,…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : रामपुर रोड ऊना के समीप एक ट्रक ने राहगीर अधिवक्ता को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।         जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार बाली निवासी ऊना शनिवार सुबह मिनी सचिवालय से बाहर निकलकर अपने ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान रामपुर की ओर से एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में अधिवक्ता की एक टांग धड से अलग हो गई। हादसे में घायल को तुंरत उपचार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): बर्फबारी के दौर लगातार जारी है और अब तक रोहतांग दर्रा में डेढ़ फुट से अधिक बर्फ की मोटी परत जम चुकी है। जबकि नीचले क्षेत्रों में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। जबकि लाहौल-स्पीति के तमाम क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है। बर्फबारी होने के कारण रोहतांग दर्रा यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है और मौसम खराब होने के कारण पैदल यात्रियों के कदम भी ठहर गए हैं।       ऐसे में कोकसर में करीब 60 यात्री फंस गए हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं लेकिन बर्फ गिरने के कारण और खराब मौसम के कारण वे रोहतांग दर्रा पार…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़): पुलिस थाना हरोली के तहत पोलियां में करंट लगने से 27 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान विपिन कुमार पुत्र महेश यादव निवासी यूपी के रूप में हुई है। जो कि पिछले काफी समय से पोलियां में रहकर मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।      वहीं परिजनों को भी सूचित कर दिया है।जानकारी के मुताबिक विपिन कुमार रोजाना की तरह पोलियां में मजदूरी करने के लिए आया हुआ था। मार्बल की घिसाई करते समय अचानक मशीन में करंट आ गया।…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): नगर परिषद मैदान में चल रही अभिलाषी महिला हिम गोल्ड कप में साईं हॉस्टल हिसार ने बादशाहत कायम की है। फाइनल मुकाबले में साईं हिसार व सोनीपत हॉकी अकादमी के बीच दो-दो की बराबरी रही। टाई ब्रेकर में बाजी साईं हॉस्टल हिसार के हाथ लगी। तीसरे स्थान पर साईं पटियाला की टीम रही, जबकि चौथा स्थान हिम अकादमी पांवटा साहिब के नाम रहा।        समापन मौके पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे अभिलाषी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. आरके अभिलाषी ने ऐलान किया कि अगले साल इ स प्रतियोगिता को चेलचौक परिसर में आयोजित किया जाएगा।…

Read More

चंबा(एमबीएम न्यूज़): चंबा-हिमगिरी मार्ग पर दराढ़ के समीप एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपूर्द कर दिया है। मृत्तक की पहचान डूम राम पुत्र हंस राज निवासी गांव सुमणु डाकघर सलूणी के रूप में हुई।        डूम राम शनिवार को सुबह के वक्त पिकअप गाड़ी लेकर हिमगिरी से आ रहा था। इसी दौरान दराढ़ मोड़ के समीप उसने गाड़ी नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में समां गई। सूचना मिलते ही…

Read More

सोलन(एमबीएम न्यूज़):  राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान कुमारी रानी को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 20वीं महिला सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के लिए  प्रशासन द्वारा 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त राकेश कंवर ने दी।            प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारी रानी ने इंदौर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 76 किलो ग्राम भार वर्ग में पंजाब की पहलवान कुलविन्द्र कौर को हराकर कांस्य पदक जीता है। कुमारी रानी ने सोलन में कार्यरत कुश्ती के कोच विजय ठाकुर से कुश्ती…

Read More

चंडीगढ़ / कुल्लू (एमबीएम न्यूज): नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ ने कुल्लू घाटी से चरस तस्करी को लेकर भौंहे तान ली हैं। पहली बड़ी सफलता में 9 किलो 720 ग्राम खेप को लग्जरी वाहन इनोवा (एचपी02के-1463)से बरामद किया गया। एनसीबी चंडीगढ़ के जोनल निदेशक डॉ. कोस्तूभ शर्मा का कहना है कि कसोल में ड्रग सप्लाई के लिंक तलाशे जा रहे हैं।         15 नवंबर को एनसीबी ने कसोल में ही एलएसडी व कोकीन को ग्रीन वैली होटल में बरामद किया था। बहरहाल गिरफ्तार किए गए दो तस्करों तुले राम व भूपेंद्र सिंह ने राज खोलने शुरू कर दिए…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): हिमलोक कला संगठन शिमला ने जिला प्रशासन पर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकारों के चयन में अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। संगठन के अध्यक्ष गोपी जैक व सदस्यों प्रभा ठाकुर, संजय ठाकुर, विकास व अन्य स्थानीय कलाकारों ने आज यहां पत्रकारों को अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने ऑडिशन की नई परंपरा शुरू करके लवी मेले में चहेतों को लाभ पहुंचाया है।        मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदर्शन करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा ऑडीशन की नई परंपरा शुरू की गई है और इसमें बड़े पैमाने…

Read More