Author: MBM News

शिलाई (एमबीएम न्यूज) : शिलाई विधानसभा क्षेत्र में वीरवार को हुए मतदान के दौरान फर्जी वोट डलवाने के प्रयास पर भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। पहला मामला पोलिंग स्टेशन-44 च्याना का है, जहां पर कांग्रेस के पोलिंग एजैंट नरेंद्र शर्मा के अनुसार जब इसने एक लडक़ी मोनिका को वोट डालने से रोका तो भाजपा के कार्यकर्ता कंवर सिंह ने नरेंद्र सिंह से पोलिंग स्टेशन के बाहर मिलने की धमकी दी। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कंवर सिंह अपनी भतीजी प्रतिमा का वोट मोनिका नामक लडक़ी से डलवाने का प्रयास कर रहा…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी ने संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में ज़िला की एक मात्र सीट के लिए मतदान में लोगों द्वारा मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा इसे शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए सभी ज़िलावासियों का आभार व्यक्त किया है।         ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सुरक्षा में लगे सभी जवानों का भी चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए आभार जताया है। उन्होंने बताया कि मतदान की गणना 18 दिसम्बर, 2017 को कुल्लू जिला के…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते खड्ड पंजावर का 60 वर्षीय जोगिंद्र पाल घर से लापता हो गया है। परिजनों ने जोगिंद्र पाल को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किया है, लेकिन जोगिंद्र पाल का कोई पता नहीं लग पाया है। परिजनों ने इस बावत शिकायत पुलिस थाना में भी दर्ज करवाई है। परिजनों से पता चला है कि जोगिंद्र पाल पुत्र बावरिया राम निवासी खड्ड पंजावर खेतीबाड़ी करता था और पिछले 2-3 महीनों से मानसिक रूप से परेशान था। शायद इसी वजह से वह बिना बताए कहीं चला गया है।        …

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): जनजातीय लाहौल-स्पीति के दारचा में पुलिस ने चैकिंग के दौरान 161 किलोग्राम शिंगू जीरा के साथ दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। जबकि पुलिस ने एक बोलैरो कैंपर एचपी 42बी- 4700 को कब्जे में ले लिया है जिसमें शिंगू जीरा की तस्करी की जा रही थी। एसपी लाहौल-स्पीति गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान दारचा चौकी के पास एक बोलैरो कैंपर की जब चैकिंग की तो उसमें अवैध रूप से शिंगू जीरा की तस्करी की जा रही थी।            पुलिस ने जब उसे अपने कब्जे में लिया तो शिंगू जीरा की मात्रा 161 किलोग्राम की पाई गई। जिसे अलग-अलग…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : जिला के विभिन्न स्थलों पर तीन लोगों को लावारिस कुत्तों ने काट लिया। जानकारी के अनुसार लावारिस कुत्तों के तीन सामने आए मामलों में तीन लोगों को जख्म मिलें हैं। पहले मामले में चताड़ा की रहने वाली सुषमा को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। सुषमा वीरवार को गांव में रास्ते पर काम के सिलसिले में जा रही थी। इस दौरान रास्ते पर मौजूद लावारिस कुत्ता उस पर झपट पड़ा। देखते- देखते कुत्ते ने सुषमा की टांग के पास दांत गड़ा दिए।     किसी तरह से भाग कर सुषमा ने लावारिस कुत्ते से अपना पीछा छुड़ाया। जिसके बाद परिजनों संग क्षेत्रीय अस्पताल  में उपचार भी लिया है। दूसरे मामले में…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज़ ): विधानसभा  क्षेत्र भटियात की ग्राम पंचायत भोटन के लोगों ने मतदान के दिन चुनावों का बहिष्कार कर दिया। पंचायत से चार ही वोटरों ने मतदान किया। पंचायत में किसी भी प्रकार का कोई भी विकास न होने पर मतदाता बिफरे। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया। जिसके बाद करीबन पांच घंटों के बाद पोलिंग स्टेशन में मतदान प्रक्रिया आरंभ हो पाई। चुनावी दिनों में लोगों के साथ किए गए वादों को पूरा न करना नेताओं को विधानसभा चुनाव में भुगतने को मिल रहा है।          जिला चंबा के विस क्षेत्र भटियात के…

Read More

चंबा(एमबीएम न्यूज़): जनजातीय होली क्षेत्र की पंचायत गरोला निवासी बुजुर्ग की मतदान करने के बाद घर वापिस आते वक्त पांव फिसलने के चलते मौत हो गई।मृत्तक की पहचान गजो राम उम्र 64 पुत्र छाईया राम निवासी गांव बासंदा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।            प्राप्त जानकारी के अनुसार गजो राम अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए स्वाई पोलिंग बूथ में गया था। जहां गजो राम ने मतदान का प्रयोग किया और वापिस घर की राह पकड़ ली। घर के समीप पहुंचते ही गजो राम का पांव फिसल गया।…

Read More

मंडी (वी कुमार) : जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के संधोल इलाके में जबरन मतदान करवाने का मामला सामने आया है। जबरन मतदान करवाने का आरोप लगा है ऑबर्जवर पर और मतदान करवाया गया है बीएलओ से। पूरा मामला इस प्रकार से है। संधोल के चार गांवों के लोग अपने इलाके की बदहाली को लेकर मतदान के बहिष्कार पर थे। दोपहर तक एक भी व्यक्ति मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचा।       मतदान केंद्र पर स्थानीय आशा वर्कर आशा देवी को बतौर बीएलओ तैनात किया गया था। आशा देवी का वोट भी उसी पोलिंग स्टेशन पर था, जहां उसे तैनाती…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): विश्व के सबसे ऊंचे हिक्किम पोलिंग बूथ पर 84.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। भारी ठंड के बाबजूद यहां मतदाताओं में मतदान का खासा क्रेज देखा गया। वहीं, देशभर के कई टीवी चैनल विश्व के इस सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर कवरेज के लिए पहुंचे हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहुल स्पीति देवा सिंह नेगी ने जानकारी दी है कि प्रदेश में आज हुए मतदान में जिला की एक सीट पर हुए मतदान में विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ हिक्किम जोकि 14567 फुट की ऊंचाई पर स्थित है में  84.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।  …

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): राज्य में वीरवार को 68 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 75 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। इस आंकड़े में आंशिक बढ़ोतरी भी दर्ज हो सकती है, क्योंकि अंतिम आंकड़ों के संकलन में समय लग रहा है। दरअसल राज्य के करीब सवा 400 मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे के बाद भी मतदान जारी था। कुल्लू के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 80 प्रतिशत मतदान हुआ है।        बंजार विधानसभा क्षेत्र में 85 प्रतिशत की सूचना है। मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र मे 80.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। मंडी में लगभग 73 प्रतिशत मतदान की सूचना है। सिरमौर…

Read More