Author: MBM News

नाहन (एमबीएम न्यूज): औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में 1.93 करोड़ रुपए का जाली चैक पेश किया गया। चूंकि यह चैक पीएनबी का था, लिहाजा शाखा ने इसे जब संबंधित बैंक में क्लीयरेंस के लिए लगाया तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का स्टाफ उस वक्त हैरान रह गया, जब पीएनबी ने इसे जाली बताया। इसके बाद बैंक के मुख्य प्रबंधक दिनेश शर्मा ने पुलिस को सूचित किया।       एसबीआई के मुख्य प्रबंधक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सर्वयुत वशिष्ठ लोजिक के नाम से एक व्यक्ति ने 1 करोड़ 92 लाख 80…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस ने जिला में दो अलग- अलग मामलों में दो व्यक्तियों को चरस सहित धर दबोच लिया है। पहले मामले में जिला पुलिस ने दोहरानाला के पास एक 23 वर्षीय अरूण निवासी सरोन मंडी को 564 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे मामले में ब्रौ पुलिस ने ब्रौ निवासी 38 वर्षीय लुभावन चंद को 440 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।     एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि चरस को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़):  सामाजिक संगठन “हिमाचल यूथ बिग्रेड़” की कथित कारगुजारी से  कई सवाल खड़े हो गए हैं। रिक्शा चालक को न्याय दिलवाने के लिए आज लोग सड़कों पर उतर आये। लोग इस संस्था का रजिस्ट्रेशन रद्द करने व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए है।        गौरतलब है कि इस संस्था ने कुछ साल पहले एक कांग्रेसी नेता से भी मारपीट भी की थी। इसके बाद एक पत्रकार के साथ भी मारपीट की है। मगर इसके बाद वीरवार को एक रिक्शा चालक सोनू के साथ मारपीट होने के बाद से लोगो में रोष  पैदा हो गया है। जिस कारण…

Read More

नाहन(एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस थाना कालाअंब के तहत एक व्यक्ति की शिकायत पर नाबालिंग लडक़ी के अपहरण का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस को शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि ओवेशन फार्मा के ठेकेदार बलदार अली पुत्र सईयद मोह मद निवासी गांव बांके बाडा इसकी नाबालिंग बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।     नाबालिंग के भाई की शिकायत पर थाना कालाअंब में बलदार अली पुत्र सईयद मोह मद के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक जिला रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियोग में आगामी छानबीन जारी है।

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): सराहां के आंजी सिवत गांव में सोमवार शाम को तेंदुए ने आतंक फैलाया। तेंदुए ने दिनदहाड़े ही 8 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। घटना बीती शाम की है। आंजी सिवत निवासी वेद प्रकाश अपनी बकरियों को जंगल से चराकर घर ले जा रहा था। अचानक उसे तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। तेंदुए के डर से बकरियां सहम गई।           वेद प्रकाश ने देखा कि उसकी दो बकरियां बुरी तरह से झटपटा रही है, जबकि एक बकरी तेंदुए के शिकंजे में थी। वेद प्रकाश ने आसपास के गांववालों को सहायता के…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : विधानसभा चुनाव का मतदान निपटते ही हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पहले से जारी भर्ती प्रक्रियाओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने 7 छंटनी परीक्षाओं का शैडयूल जारी किया है। पोस्ट कोड संख्या 530 के तहत जेई (इलैक्ट्रिकल) की छंटनी परीक्षा 26 नवंबर को प्रात:कालीन व सांध्यकालीन सत्र में हमीरपुर, शिमला, मंडी व धर्मशाला में आयोजित होगी। इसी दिन यूथ ऑर्गेनाइजर (526) का आयोजन हमीरपुर में होगा।         उधर जेई (सिविल) व कंप्यूटर ऑपरेटर (543) की छंटनी परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को हमीरपुर में करवाने का निर्णय लिया गया…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) : मंगलवार दोपहर सैनधार के महिपुर के समीप मधुमक्खियों के हमले में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। हालत स्थिर है, लेकिन 108 एंबलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया गया है।      जानकारी के मुताबिक महिपुर के समीप सडक़ के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान जेसीबी से काम के दौरान पेड़ गिर गया। इस पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। पेड़ गिरते ही मधुमक्खियों ने आसपास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। घायलों की पहचान 19 वर्षीय नमन, 21 वर्षीय मोहन, 20 वर्षीय संदीप व…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़ ): हिमाचल के प्रवेश द्वार मैहतपुर पर स्थानीय पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक इनोवा गाड़ी से शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी से 48 पेटी शराब को कब्जे में लिया है। पुलिस टीम को देख गाड़ी चालक मौके से फरार हो गए।       पुलिस ने गाड़ी व शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस टीम हिमाचल पंजाब सीमा पर तैनात थी। शक के आधार पर पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी को रोकने का इशारा किया। गाड़ी ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया।        इसके बाद…

Read More

जंजैहली (लीलाधर चौहान): उपमण्डल में आने वाले सराज विधानसभा क्षेत्र के ऊपरी हिस्सों जंजैहली, केउलीनाल, रैलचौक, संगलबाडा, जरोल,  पांडवशीला, पखरैर, लामशाफड, बनैड, कुल्थनी, सराची, बागाचनोगी, शिवाखड, धरवारथाच, शिल्हीवागी, लम्बाथाच, च्यूणी, थुनाग, शिकावरी में ठंड का भारी प्रकोप हो गया है जिससे ज्यादातर लोग सर्दी जुकाम  व गले के रोगों से ग्रस्ति हुए।       आजकल ज्यादातर लोग अस्पतालों के चक्कर खा रहे है, हालांकि डाक्टरों ने पानी उबालकर पीने और सर्दी से बचने के लिए मोटे कपडे पहनने की लोगों को सलाह दी है। आपको बता दे कि आजकल ग्रामीण आने वाले बर्फ़ीले  मौसम की ठंड से बचने के लिए लिए सूखी लकड़ियों का प्रबन्ध जंगलों से लाकर…

Read More

मंडी (वी कुमार) : सर्द हवाओं में तराई क्षेत्रों में कंपकपी छूटती है। सोचिए, ऐसे इलाके में जहां चंद रोज में बर्फ गिरने की संभावना हो, वहां ग्रामीणों को तरपालनुमा टीन के शैड में जिंदगी गुजारनी हो तो क्या होगा। यहां बात हो रही है, धार गांव की। यहां 30 अक्तूबर को 31 घर अग्रि की भेंट चढ़ गए थे। ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित इस गांव में आग ने चंद सैकेंडों में ही लोगों का सब कुछ तबाह कर दिया था।          ग्रामीणों को अस्थाई आशियाने प्रशासन ने मुहैया करवा दिए हैं। लेकिन जख्म भरने में…

Read More