चंबा(एमबीएम न्यूज़): जनजातीय होली क्षेत्र की पंचायत गरोला निवासी बुजुर्ग की मतदान करने के बाद घर वापिस आते वक्त पांव फिसलने के चलते मौत हो गई।मृत्तक की पहचान गजो राम उम्र 64 पुत्र छाईया राम निवासी गांव बासंदा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गजो राम अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए स्वाई पोलिंग बूथ में गया था। जहां गजो राम ने मतदान का प्रयोग किया और वापिस घर की राह पकड़ ली। घर के समीप पहुंचते ही गजो राम का पांव फिसल गया। जिसके चलते गजो राम खाई में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने गजो राम को उठाया। लेकिन गजो राम की मौत हो चुकी थी।
लोगों ने गजो राम के परिजनों को सूचित किया।इसके बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने खबर की पुष्टि की है।