Author: MBM News

 ऊना(एमबीएम न्यूज़): पुलिस की एसआईयू टीम ने हरोली के तहत सलोह के जंगल में लावारिस  हालत में शराब की खेप बरामद की है। एसआईयू टीम ने 152 पेटी शराब को कब्जे में  लिया है। जंगल में शराब किसने रखी और शराब किसकी है, इसको लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की एसआईयू टीम को सूचना मिली थी कि सलोह के जंगल में शराब की खेप छुपाई गई है। टीम ने तुंरत मौके पर पहुंच कर झाडिय़ों के बीच छुपाकर रखी अवैध शराब बरामद की। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी मौके पर पहुंचे।    …

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): राजधानी में सजायफता कैदी के भागने का मामला सामने आया है। आजीवन सजा काट रहा दर्शन कुमार उर्फ बंटी निवासी कृष्णा नगर कैदी कारागार विभाग की कैदी सुधार योजना के तहत समरहिल व माल रोड में मोबाइल कैंटीन में काम करता था। 12 नवम्बर को वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद कारागार विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। कंडा जेल के डीएसपी जगजीत चैधरी ने इस संबंध में थाना सदन में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल फरार कैदी का पता नहीं लग पाया है। अंतिम सूचना तक चंपत कैदी का कोई सुराग नहीं लग…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में आयोजित  राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला के खिलाडियों  ने छह स्वर्ण पदकों पर अपना कब्ज़ा जमाया है। ताईक्वांडो बोर्ड जिला  महासचिव व टीम के कोच लुदर चंद व  मैनेजर चंद्रेश्वरी ने बताया कि दस से 12 नवम्बर तक मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।       जिसमें 16 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रदेश की टीम में 20 किलो भार वर्ग में ईशान शर्मा ने कांस्य पदक, 25 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षित ने स्वर्ण पदक, 26 किलो भार में आकिल हुसैन ने कांस्य पदक, 32 किलो में देवांश ने रजत पदक, 34 किलो भार में अंकुश ने कांस्य पदक, 38…

Read More

नाहन(एमबीएम न्यूज़): नाहन में ट्रैफिक पुलिस पर पिक एंड चूज के तहत चालान करने का आरोप लगा है। आरोप है कि अस्पताल राउंड में आज ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग जोन में वाहनों का चालान कर रही थी। इसमें आम लोगों के वाहनों का चालान काट दिया गया, जबकि सरकारी व सेना के वाहनों को छोड़ दिया गया। लोगों ने सवाल उठाया है कि अस्पताल में मरीजों के साथ आने की स्थिति में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।                     लिहाजा कुछ देर वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान का चाबुक चला दिया। एमबीएम न्यूज नेटवर्क को तस्वीरें भेजते…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़ ): प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्याालय  डूंगरी युधिस्टर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी  जिला के निशुल्क आवासीय विद्यालय में कक्षा छठी के प्रवेश हेतु वर्ष 2018-19 की चयन परीक्षा 10 फरवरी, 2018  शनिवार प्रात: 11:30 बजे  जिला के प्रत्येक खंड स्तर पर आयोजित की जाएगी जिसके लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन   माध्यमों से 25 नवम्बर, 2017 तक भरे जा सकते हैं।           उन्होंने बताया कि  प्रवेश परीक्षा हेतु  जिला के किसी भी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा पांच में केवल वर्ष 2017-18 शिक्षा सत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही पात्र हैं। प्राचार्य साहू ने बताया कि अभ्यर्थी  की…

Read More

बद्दी(एमबीएम न्यूज़  ): फिल्म निदेशक संजय लीला भंसाली के नव निर्मित बॉलीवुड फिल्म पदमावती फिल्म में दिखाए गए आपत्तिजनक दृश्यों का बीबीएन के क्षत्रियों ने कड़ा विरोध जताया है। राजपूतों का कहना है कि अगर एक दिसंबर को निर्धारित तिथि पर बद्दी में यह फिल्म रिलीज़ होती है तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा और भंसाली को जमकर फटकाल लगाई गई।     क्षत्रिय महासभा के हिमाचल इकाई के उपाध्यक्ष कैप्टन डीआर चंदेल, राजपूत प्रदेश कल्याण बोर्ड के सदस्य शिव कुमार ठाकुर, राजपूत सभा के नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, क्षत्रीय महासभा के राष्ट्रीय इकाई के सदस्य एवं जिला पंचकूला के…

Read More

ऊना(एमबीएम न्यूज़ ): जिला के विभिन्न स्थानों पर पेश आए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि दो घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान नरेश कुमारी पत्नी गुरमेज सिंह निवासी नंगल व संदीप सिंह पुत्र सेवक सिंह निवासी बरनाला पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव का क्षेत्रीय अस्पताल  में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। पहला हादसा रविवार रात टाहलीवाल रॉयल गार्डन हनुमान मंदिर के समीप पेश आया। नंगल निवासी गुरमेज सिंह अपनी पत्नी नरेश कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर टाहलीवाल से नंगल की ओर जा रहे थे। रॉयल…

Read More

शिमला(एमबीएम न्यूज़): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के रिपीट होने का दावा किया है। सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कम से कम 40 से 42 सीटें मिल सकती हैं और पार्टी यहां एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। वह आज यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट भी कांग्रेस के ही पक्ष में है। भाजपा के कई धुरंधर भी इस बार कांग्रेस के हाथों पराजय का मुंह देखेंगे। पिछले आठ महीनों से भाजपा ने हिमाचल में खूब दुष्प्रचार किया लेकिन…

Read More

नाहन(एमबीएम न्यूज़): स्कूली छात्रा से बलात्कार के आरोपी रमेश डोगरा को राजगढ़ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। डीएसपी मीनाक्षी रात-भर आरोपी की तलाश में डटी रही, आखिर में पुलिस को परवाणु  बैरियर से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। यानी आरोपी हिमाचल से बाहर निकलने की फिराक में था।           गिरफ्तारी में पीओ सेल  के इंचार्ज मनोहर लाल के इलावा एएसआई किशोर की अहम भूमिका रही। गौरतलब है कि 12वीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को बताया था कि उसके साथ रात-भर दुराचार किया गया। इसके बाद पुलिस ने फ़ौरन ही मामला…

Read More

रिकांगपिओ (जीता नेगी):  हाल ही में रिब्बा गांव मे बुढी बुजुर्ग महिला को शिकार बना चुका आदमखोर तेंदुए को सोमवार प्रात: करीब साढे सात बजे शार्प शूटरों के सहयोग से मार गिराया गया  है। तेंदुए के मारे जाने के बाद रिब्बा के ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से निजात मिली है।     वन मंडलाधिकारी एंजेल चौहान ने कहा कि रिब्बा गांव में तेंदुए का आंतक मचा था। 9 नवम्बर को रिब्बा 74 वर्षीय बुज़ुर्ग कमान देवी को तेंदुए नेे शिकार बनाया था। उसी दिन से आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश दिए थे। उन्होने कहा कि चार शूटर्स जयराज नेगी, चंद्र गोपाल, कमारू निवासी रतन सिंह व…

Read More