Author: MBM News

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल में जयराम कैबिनेट के मंत्रियों के नाम तय हो गए हैं। रिज मैदान पर जयराम ठाकुर अपनी टीम के साथ आज शपथ ली । राजभवन पहुंची कैबिनेट की सूची में 11 मंत्रियों के नाम है, जिन्हें आज शपथ दिलाई गई। दिलचस्प यह है कि आधा दर्जन नाम ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बने, वहीं मंत्रिपद की दौड़ में बने कई दिग्गजों का पत्ता कट गया है।         मंत्रियों की सूची में मुख्यमंत्री बनने जा रहे जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से महेंद्र सिंह और अनिल शर्मा है। महेंद्र सिंह पूर्व धूमल सरकार में भी मंत्री रहे हैं और धर्मपुर…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): 27 दिसंबर 2017 की सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर जयराम ठाकुर सूबे के 13वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। 11:28 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा मुख्यमंत्री के पद पर जयराम ठाकुर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। करीब 3-4 मिनट तक शपथ चली।         अहम बात यह है कि प्रदेश के जयराम ठाकुर पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने हैं, जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचते ही शपथ ग्रहण समारोह की शुरूआत हुई। करीब 11:40 बजे शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज व…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़): सरकार ने 1985 बैच की IAS अधिकारी मनीषा नंदा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अब मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव होंगी। इस बारे मुख्य सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है।        मौजूदा में  अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर की अधिकारी मनीषा नंदा-कंट्री प्लानिंग व अर्बन डेवेलपमेंट में तैनात थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले आदेश जारी किए गए हैं।

Read More

शिमला(एमबीएम न्यूज़ ): हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि बीजेपी की सरकार में 10 मंत्रियो को शपथ दिलवाई जा रही है। इनमे सुरेश भारद्वाज, ठाकुर महेंद्र सिंह, अनिल शर्मा,सरवीण चौधरी, राम लाल मार्केंडय,विपिन परमार, वीरेंदर कंवर, विक्रम सिंह ठाकुर,डॉक्टर राजीव सैजल व गोविंद ठाकुर शामिल है। 11 में से एक सीट रिक्त रखी जा रही है। मंत्री पद न मिलने की सूरत में नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल को विधानसभा स्पीकर बनाने  कयास है। अंतिम समय पर सूचि में मामूली फेरबदल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन सूत्रों का कहना है कि कल रात लंबी…

Read More

शिमला (शैलेंद्र कालरा): निर्वाचित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रिज मैदान पर राजतिलक ‘शपथ ग्रहण’ में इतिहास  बनने जा रहा है। संभवत: जिसके टूट पाने की भी संभावना कम होगी, क्योंकि यह मौका अपनी तरह का पहला व दुर्लभ होगा। देवभूमि में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब एक दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शिरकत करने की संभावना है। साथ ही ताकतवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके साक्षी बन रहे हैं। माना यह भी जा रहा है कि पहली बार प्रदेश कोई सीएम, देश के प्रधानमंत्री की मौजूदगी में पद व गोपनीयता की शपथ ले रहा है।      …

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़ ): जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में एक  पुलिस महिला कर्मी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जिसके चलते पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर बाद में रिहा कर दिया है। अब आरोपी को कुल्लू स्थित न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व लाहौल स्पीति जिला में कार्यरत एक महिला पुलिस कर्मी से एक स्थानीय व्यक्ति ने छेड़छाड़ की, जिसके चलते पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति काफी ऊंचे रसूख रखने वाला है, प्रदेश के दूसरे जिला में एक पुलिस अधिकारी भी रिश्तेदार है। बताया जा…

Read More

शिमला(एमबीएम न्यूज़ ): ढली थाना अंतर्गत बाईफयूरोकेट के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सोमवार रात्रि हुई इस दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान विशाल कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव टीला शिमला के तौर पर हुई है। उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।      पुलिस ने बताया कि विशाल और सुरेश कल रात ढली से अपनी कार एचपी 63ए-2748 से ढली से टीला की तरफ जा रहे थे। टीला के पीछे बाईफयूरोकेट के पास कार बेकाबू होकर सड़क से 150 मीटर नीचे…

Read More

 बिलासपुर(अभिषेक मिश्रा) :  विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद नयनादेवी भाजपा मंडल के कोठीपुरा व लाड़ाघाट शक्तिकेंद्र में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें पूर्व विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में कुछ देर तक मायुसी हर एक कार्यकर्ता में झलक रही थी परन्तु रणधीर शर्मा ने मायूसी को दर किनार करते हुए सभी कार्यकर्ताओं में नई शक्ति का सृजन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि व्यक्तिगत हार से ज्यादा पार्टी की जीत महत्व पूर्ण होती है तथा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है यह प्रसन्नता का विषय है।        …

Read More

मंडी(वी कुमार):  बस स्टैंड पर बम होने की झूठी अफवाह फैलाने वाले युवक ने घर पर अपनी मां के न होने के कारण यह कारनामा किया था। इस बात का खुलासा युवक ने पुलिस की पूछताछ में किया है। एसपी मंडी अशोक कुमार ने मंगलवार को इस संदर्भ में प्रेस वार्ता बुलाकर पूरे मामले का खुलासा किया। युवक  बल्हघाटी के सैहल गांव का रहने वाला है। 21वर्षीय यह युवक एमसीए की पढ़ाई कर रहा है।          पुलिस को जांच पड़ताल में यह भी पता चला है कि युवक ब्लू व्हेल गेम खेलता था और गेम के कारण ही…

Read More

बद्दी(एमबीएम न्यूज़ ): मां-बाप को वृद्ध अवस्था में बेसहारा की तरह आश्रमों में धकेलने वालों के खिलाफ अब राष्ट्रीय हिंदू महासंघ सक्रियता से कार्रवाई करेगा। संघ ने ऐसे दंपतियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी की है जो अपने ही अभिभावकों का भरण-पोषण करने की बजाए उन्हें आश्रमों में धकेल देते हैं। बद्दी के डोगरा वाला में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत ने कहा कि हिमाचल में महासंघ धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता को बढ़ाने जा रहा है।       इस दिशा में महासंघ उन बुजुर्गों से शुरूआत कर रहा है जिन्हें उन्हीं…

Read More