Author: MBM News

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): उपमंडल बंजार की खाबल पंचायत के जिल्ली धारडी में दो गौशालाएं जलकर राख हो गई है। जिसमें पशुओं के लिए चारा और कृषि आदि के औजार भंडारित किए थे। ग्रामीणों ने कड़ी मश्क्कत से इन गौशालाओं के साथ लगते मकान को जलने से बचा लिया है।        आगजनी की सुचना मिलते ही बंजार पुलिस व एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन प्रशासनिक दल सहित घटना स्थल की ओर रवाना हो गया और आग के नुक्सान का आलकन करना आरंभ कर दिया है। जानकारी के अनुसार ये गौशालाएं किशोर राणा, पूर्ण चन्द, मनी देवी, कर्ण सिंह, सुन्दरलाल, चरण सिंह, परसराम के की थी।    …

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): नन्हीं उम्र में  किशोर के हौंसले देखकर हर कोई दाद देता नजर आ रहा है, क्योंकि जिस उम्र में अक्सर बच्चे खेलना कूदना पंसद करते हैं, उसी उम्र में इस तरह का सराहनीय कार्य कर इस किशोर ने सबके लिए मिसाल कायम की है। 14 साल का किशोर कार्तिक सिंह राठौर कैदियों के साथ रह कर न केवल काम कर रहा है, बल्कि अपनी संस्था पंख के सहयोग से कैदियों के बनाए गए सामान को बाजार में भी उपलब्ध करवा रहा है।      इसी के चलते आज हमीरपुर के भोटा कस्बे में पंख संस्था ने एक स्वच्छता…

Read More

पावंटा साहिब(एमबीएम न्यूज़): सिक्खो के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का निवास स्थान रहे पांवटा साहिब में उनका प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर  मुख्य गुरुद्वारे में विशेष प्रबंध किए गए। गुरु पर्व पर पांवटा साहिब गुरुद्वारे में हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से आए लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। गुरु पर्व पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ, निशान साहब की सेवा, कीर्तन, भजन द्वारा गुरुवाणी का बखान किया गया।           कार्यक्रम में विशेष तौर पर पंजाब व हरियाणा से आए रागी व ढाडी…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): फोजल की रहने वाली एक युवती को ठगों ने फोन करके 25 हजार का चूना लगाया है। आजकल हर दिन कोई न कोई इस ठगी का शिकार हो रहे हैं। अज्ञात नंबर से फोन आ रहे है और कहा जाता है कि वे संबंधित बैंक से बोल रहे हैं। शातिर इतने तेज है कि उन्हें फोन करने वालों के खातों का पहले ही ज्ञान होता है। उसी आधार पर खाते की अति गोपनीय जानकारी भी मांग लेते है और एक मिनट में ही खाता साफ कर देते है।        इसी तरह फोजल की एक युवती सुदर्शना पुत्री…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): नादौन के साथ लगती बेला पंचायत में दो भाइयों के परिवार के एक ही घर के दो कमरों के ताले अज्ञात लोगों ने तोड़ दिए हैं। जानकारी देते हुए विजय कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों का परिवार पुराने घर में ही रहता है जबकि उन्होंने पुराने घर से करीब दो सौ मीटर आगे खेतों में नया मकान बना लिया है जहां कुछ सामान भी रखा है।            उन्होंने बताया कि उनका भाई सुरेश सेना में नौकरी करते हैं। विजय ने बताया कि घटना का पता सोमवार दोपहर उस समय चला जब परिवार के…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): अब जल्द ही हमीरपुरवासी अपने घर पर सेब उगा सकेेगे। उद्यान विभाग दिसंबर व जनवरी में किसानों को सेब के पौधे वितरित करेगा। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर का मौसम सेब उगाने के लिए उपयुक्त तो नहीं है। लेकिन अगर नर्सरी में इसे उगाया जाए तो यह पौधा फल दे सकता है। विभाग ने भी दियोट नर्सरी में  पौधे ट्रायल के रूप में लगाए थे, जोकि सफल रहा। वहीं हमीरपुर की  नर्सरियों में सेब के पौधों के लिए भारी डिमांड भी आ रही है। बहरहाल सर्द मौसम में लगाए जाने वाले पौधों में बागवानों ने खासी रुचि दिखाई है। विभाग…

Read More

कांगड़ा (रीना शर्मा) : ज्वालामुखी माता के चरणों मे आज अपराध नियंत्रण संस्था कांगड़ा द्वारा लड़कियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाने के लिये एक दिन के कैम्प का आयोजन किया। जिसमें ज्वालामुखी डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की साथ ही राष्ट्रीय प्रधान प्रदीप डोबरियाल, राष्ट्रीय कमांडो फरीद अली, हिमाचल प्रधान सीसीआरओ लक्ष्मी जरयाल व सीसीआरओ हिमाचल उपप्रधान मदन लाल ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। सीसीआरओ प्रधान कांगड़ा परीक्षत शर्मा ने डीएसपी व बाहर से आये अतिथियों का स्वागत किया।        कार्यक्रम में कमांडो फरीद अली ने लड़कियों को आत्मरक्षा के…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): 27 दिसंबर को सूबे के मुख्यमंत्री बनने जा रहे जयराम ठाकुर ने पहली पत्रकारवार्ता में कुछ प्रस्तावित कदमों को लेकर संकेत दे दिए हैं। भावी सीएम ने कहा कि निश्चित तौर पर भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ सौंपी गई चार्जशीट पर कदम उठाए जाएंगे, लेकिन साफ कर दिया कि बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं होगी।       भावी मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि रिटायर्ड व टायर्ड अधिकारी नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि शपथ लेने के बाद सबसे पहले इसी मुद्दे पर विचार करने जा रहे हैं।      प्रदेश की आर्थिक…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): बजौरा के साथ लगते ब्राह्मण बेहड़ में एक महिला ने फंदे से झूलकर जान दे दी है। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भुंतर थाने के एएसआई स्वरूप चंद और एसआई लाल चंद की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।       एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान 25 वर्षीय तुलजा…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़) : रिकॉर्ड मतों से जीते भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने विश्राम गृह में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पांवटा साहिब का चहुमुखी विकास और जनता की हर जरुरत को पूरा करना, अब उनकी आगामी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव अब खत्म हो चुके हैं। वे चाहते हैं कि सभी आपसी मतभेद और दूरियां मिटा कर एक हो जाए और केवल क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि जो भी अधूरे काम रह गए हैं। ऐसी योजनाएं अभी तक नहीं लागू हो पाई है, जिनसे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पाए।…

Read More