कांगड़ा (रीना शर्मा) : ज्वालामुखी माता के चरणों मे आज अपराध नियंत्रण संस्था कांगड़ा द्वारा लड़कियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाने के लिये एक दिन के कैम्प का आयोजन किया। जिसमें ज्वालामुखी डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की साथ ही राष्ट्रीय प्रधान प्रदीप डोबरियाल, राष्ट्रीय कमांडो फरीद अली, हिमाचल प्रधान सीसीआरओ लक्ष्मी जरयाल व सीसीआरओ हिमाचल उपप्रधान मदन लाल ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। सीसीआरओ प्रधान कांगड़ा परीक्षत शर्मा ने डीएसपी व बाहर से आये अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में कमांडो फरीद अली ने लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और बच्चो को उदहारण के तौर पर अपना बचाव कैसे करना है सिखाया, साथ ही कुछ ऐसी तकनीकें सिखाये जिससे महिलाएं और लड़कियां मुसीबत के समय अपनी रक्षा कर सकती हैं और हमलावर को करारा जबाब दे सकती हैं। कुछ लड़कियों ने बड़ी जल्दी गुर सीखे और उदाहरण के तौर पर बच्चो को करके भी दिखाया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पधारे डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने सभी का धन्यवाद किया और कहा ऐसे जागरूक कार्यक्रम जगह जगह होने चाहिए, ताकि हर महिला और लड़की आत्म निर्भर बन सके और पुलिस हमेशा आपकी मदद के लिए है और उसका सहयोग करें उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने इस तरह का कार्यक्रम ज्वालामुखी में आयोजित किया और महिलाओ और बच्चो को जागरूक किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल व हिमाचल प्रधान लक्ष्मी जरयाल ने भी बच्चो को आत्मरक्षा के बारे जानकारी दी तथा बच्चो को आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत मे सी सी आर ओ कांगड़ा की टीम ने बच्चो को उपहार वांटे।इस मौके पर प्रधान परीक्षत शर्मा, बरिष्ठ उपाध्यक्ष विभू शर्मा, उपप्रधान सौरभ अवस्थी, कुलदीप कुमार,महासचिव राहुल शर्मा ने कार्यक्रम को अहम बनाने का योगदान दिया।बाद में सभी सदस्यों ने ज्वाला मां का आशीर्वाद लिया।