पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़) : रिकॉर्ड मतों से जीते भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने विश्राम गृह में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पांवटा साहिब का चहुमुखी विकास और जनता की हर जरुरत को पूरा करना, अब उनकी आगामी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव अब खत्म हो चुके हैं। वे चाहते हैं कि सभी आपसी मतभेद और दूरियां मिटा कर एक हो जाए और केवल क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि जो भी अधूरे काम रह गए हैं। ऐसी योजनाएं अभी तक नहीं लागू हो पाई है, जिनसे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पाए। उन्हें अमल में लाना व अधूरे पड़े सभी कार्यों को पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
सुखराम चौधरी ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस की सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि जितना असर हिमाचल प्रदेश में मोदी लहर और भाजपा की जन हितकारी कल्याण नीतियों का रहा है, उतना ही लोगों ने कांग्रेस के निकम्मेपन को नकारते हुए इस बार मतदान किया है। पांवटा साहिब सहित समूचे हिमाचल प्रदेश में जो पिछली कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार और कुशासन का राज फैला रखा था, उसे जनता ने पूर्ण रूप से नकारते हुए इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा के पिछले कार्य काल और हाल ही में रही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तुलना करने के बाद ही इस बार मतदान किया था।
सुखराम चौधरी ने कहा कि अब भाजपा सरकार केवल और केवल प्रदेश के सर्वांगीण विकास और रोजगार सृजन के लिए कार्य करेगी, जिससे समाज का कोई भी वर्ग विकास से अछूता न रहे। सुखराम चौधरी ने कहा कि सिरमौर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है, जिन्हें अब सटीक तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा, ताकि क्षेत्र में रोजगार बढ़े। इसके साथ ही अब प्रदेश में और केंद्र में भाजपा की सरकार है तथा शत~प्रतिशत पांवटा साहिब को अब रेल लाइन से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने प्रदेश में भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता और मीडिया का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। जयराम ठाकुर जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री चयनित करने पर बधाई भी दी। सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसी भी अफसर अधिकारी को ठीक तरीके से कार्य नहीं किया क्या वह केवल उनकी ट्रांसफर में ही पिछले 5 साल लगे रहे।