Author: MBM News

पांवटा साहिब(एमबीएम न्यूज़) : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखी चोरी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नकाबपोश व्यक्ति एक दुकान के बाहर रखे हुए गमले में से पौधे चुराता नज़र आ रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर चर्चाओं का केंद्र बना हुआ यह वीडियो पांवटा साहिब की एक बेकरी की दुकान के बाहर का सीसीटीवी फुटेज है, जोकि 24 दिसम्बर की सुबह करीब 5 बजे का है। इस वीडियो में एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान के बाहर रखे गमले में से पौधा निकाल कर ले जाता दिखाई  दे रहा है। https://youtu.be/H4ayB1vLgUU            बेशक…

Read More

घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम) : प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की रेस में नड्डा के पिछडने के बाद बिलासपुर मायूस हो गया है। लोगों को आखिरी पल तक यही उम्मीद थी कि मोदी की टीम से  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री बनने वाले हैं, लेकिन कुछ ऐसा गेम चला की नड्डा को अंत में सीएम पद की रेस से बाहर होना पड़ा जबकि जिला के हर व्यक्ति को इसकी पूरी उम्मीद थी। इतना ही नहीं जिला में तो नड्डा का नाम सीएम रेस में आने पर पटाखे व मिठाई भी बाँट दी गई थी।            जिला में नड्डा के सीएम…

Read More

शिलाई (एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस एसआईयू टीम को नशाखोरी के खिलाफ कामयाबी मिली है। पुलिस ने रोनहाट में 2 किलो 19 ग्राम चरस बरामद की है। एसआईयू की टीम रोनहाट से करीब 1 किलोमीटर दूर मौजूद थी, अचानक ही पाया कि एक व्यक्ति कैरी बैग उठाकर आ रहा था, टीम को देखते ही तेजी से वापस मुड़ गया। शक होने पर एएसआई राजेंद्र सिंह ने उसे धर दबोचा, तलाशी लेने पर व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 19 ग्राम चरस बरामद हुई।           आरोपी की पहचान करम सिंह (37) पुत्र मोही राम निवासी कुपवी के तौर पर की गई है। चरस की तस्करी बत्ती नुमा पदार्थ  के तौर…

Read More

शिमला(एमबीएम न्यूज़ ): पोस्ट कोड संख्या 447 के जूनियर ऑफिस अस्सिस्टेंट संघर्ष संघ ने भावी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस ब्यान का स्वागत किया है जिसमे पूर्व सरकार द्वारा गलत और असवैधानिक फैसलों को रदद् करने की बात कही गई हैं।            संघ के प्रदेशाध्यक्ष राहुल ये बात प्रेस नोट जारी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले 5 सालों में बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि साक्षत्कार के बाद किसी भी तरह से कोई नियम नही बदले जा सकते , लेकिन चेहतों की खातिर कांग्रेस सरकार ने ऐसा भी किया । आदेश ने हजारों बेरोजगार…

Read More

शिमला ( एमबीएम न्यूज़ ): रोहडू  थाने में  परिवहन निगम के परिचालक ने बस में सफर कर रहे एक यात्री के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने एवं सरकारी कार्य  में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि 25 दिसम्बर की शाम को परिचालक अरुण निवासी रोहडू  राज्य पथ परिवहन निगम की  बस( HP-66-1068) को कुटडा से रोहडू लेकर आ रहा था, तभी खोरसुघाट पर प्रकाश नामक यात्री निवासी कुटडा ने बस में  घुसकर उसके साथ मारपीट कर टिकट काटने मशीन तोड़ दी। इस घटना में शिकायतकर्ता परिचालक को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए जयराम ठाकुर अपने 52वें जन्मदिन से 9 दिन पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मगर सबसे कम उम्र में सीएम बनने का रिकॉर्ड सांसद शांता कुमार के नाम है। 12 मार्च 1934 को जन्मे शांता कुमार ने 43 साल की उम्र में पहली बार बतौर मुख्यमंत्री 22 जून 1977 को पारी शुरू की थी।          सांसद शांता कुमार के साथ राजनीति का यह दुर्भाग्य है कि दो बार सीएम बने। लेकिन दोनों बार ही अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। इसके बाद सबसे युवावस्था में सीएम बनने…

Read More

 कांगड़ा(रीना शर्मा):  स्थानीय बस स्टैंड पर एक निजी बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का समाचार मिला है , व्यक्ति हमीरपुर का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है।मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान भीम दत्त निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। बस स्टैंड में एक निजी बस की जोरदार टक्कर से भीम दत्त की मौत हो गई। पुलिस ने रामस्वरूप निवासी खोली कांगड़ा की शिकायत पर बस चालक विपन कुमार निवासी वीरता घुरक्कड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर…

Read More

 कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस ने बजौरा चैकपोस्ट पर गश्त के दौरान दो व्यक्तियों को चरस के साथ धर दबोच लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस की एक टीम बजौरा चैकपोस्ट पर गश्त पर था तो इस दौरान  बस (पीबी 01 ए 4912) मनाली की तरफ से आई और जब बस के भीतर बैठे यात्रियों की तलाशी की गई तो बस में बैठे एक नेपाली मूल के व्यक्ति सुरेश कुमार से 395 ग्राम और अशोक से 461 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): 27 दिसंबर को बेटा जयराम सूबे का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। मगर बूढ़े पिता की आंखें अपने बेटे की इस बड़ी कामयाबी को देखने के लिए अब इस दुनिया में नहीं है। संयोग देखिए, पिता के निधन से ठीक एक साल पहले बेटे को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। यानि भावी मुख्यमंत्री।      प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे जयराम ठाकुर के पिता जेठू राम का निधन 25 दिसंबर 2016 को हुआ था। 86 साल के जेठू राम को अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में ब्रेन टयूमर का सामना करना पड़ रहा…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर उमंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 111 लोगों ने रक्तदान किया।मुख्यमंत्री निर्वाचित होने के बाद अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में जयराम ठाकुर ने रक्तदाताओं को गुलाब के फूल भेंट किए और अपील की कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करें। उनके साथ शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन ठाकुर और गणेश दत्त भी थे।         उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.अजय श्रीवास्तव ने…

Read More