Author: MBM News

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : माता वैष्णो देवी के बाद बाबा दियोटसिद्ध की आरती अब दूर बैठे भक्तों के लिए बिल्कुल करीब हो जाएगी। बाबा के दरबार सुबह व शाम के वक्त होने वाली पूजा-अर्चना व आरती को अब ऑनलाइन कर दिया जाएगा। वैब कैमरों के जरिए इस पूजा-अर्चना को यू ट्यूब के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्लॉन तैयार हुआ है। इस व्यवस्था से क्षेत्र का धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ की नगरी दियोटसिद्ध हिमाचल के सभी धार्मिक स्थलों से ऊपर आ जाएगा।       यू ट्यूब पर पूजा अर्चना का सीधा प्रसारण होने से सात समंदर पार बैठे भक्त…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): 45 साल के प्रताप सिंह रावत एक समाजसेवी के साथ-साथ राजनीतिज्ञ हैं। यह चेहरा आजकल चर्चा में है। सत्ता परिवर्तन के बाद श्री रेणुका विकास बोर्ड भंग हो चुका है। हर रोज समाज सेवा के साथ-साथ राजनीति में सक्रिय रहने वाले रावत पर नजरें इस बात को लेकर टिकी हैं कि क्या भाजपा उन्हें श्री रेणुका विकास बोर्ड के कार्यकारी का ओहदा सौंपेगी या नहीं। इस पद को लेकर दौड़ शुरू हो चुकी है।       12 मई 1973 को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के गत्ताधार इलाके में जन्में रावत की झोली में सबसे बड़ी सामाजिक उपलब्धि…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में होने वाले राष्ट्रीय किक बाक्सिंग फैडरेशन कप के लिए प्रदेश के खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। 15 से 21 जनवरी तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जिला के 20 खिलाड़ी भी रवाना हो गए हैं। टीम को एसडीएम सन्नी शर्मा ने रविवार को रवाना किया है।         टीम के कोच रणवीर ठाकुर ने बताया कि जिला से तनीशा भानू, श्रेया गुलेरिया, यूशिका सूद, सिमोन शर्मा, उर्वशी, मंजू, सुकृति, नैंसी शर्मा, गीता, आंचल, वर्षा सकलानी, क्षेत्रिज वर्मा, काव्यांश, प्रमोद सोनी, प्रवल ठाकुर, पुष्कर राज, अजय सिंह, प्रतीक शिंदे, पर्व पठानियां, विवेक ठाकुर शामिल है। इन खिलाड़ियों को एसडीएम…

Read More

घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम) :  हिमाचल प्रदेश में जय राम ठाकुर की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके लोगों में सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आस जगी है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने इस पैंशन के लिए पहले 80 साल की पात्रता रखी थी लेकिन हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस योजना की आयु सीमा 70 वर्ष कर दी है।     जिसके कारण हजारों बुजुर्गो को लाभ मिलेगा इस कारण 70 साल पूरा कर चुके लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हालाँकि पंचायतों में हो रहे…

Read More

मंडी (वी कुमार ) : क्षेत्र के लोगों द्वारा पिछले 20 सालों से उठाई जा रही जालपा से जालपा पुल की मांग पूरी होने जा रही है। यह भी एक इत्तफाक ही है कि प्रदेश में जय राम ठाकुर की अगुवाई में बनी सरकार के समय ही इसका टैंडर हुआ है और अब इस पुल का काम शुरू होगा जो शहर के लोगों के लिए नई सरकार का नए साल में एक तोहफा हो सकता है।         यह पुल 4 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से तैयार होगा। पहले इसे पड्डल के जालपा माता मंदिर से पुरानी मंडी…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : पर्यटन नगरी मनाली के नेहरूकुंड के पास कैंची मोड़ से पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें तीन की मौके पर मौत हो गई है जबकि नौ लोग घायल हैं। जिन्हें मनाली के मिशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है।         जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय पेश आया जब पर्यटक वाहन सोलंगनाला से मनाली की तरफ आ रहा था कि कैंची मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। जिसमें दिल्ली के सलीपुर निवासी 13 वर्षीय साहिल, 14 वर्ष की दीपिका और 15 वर्ष की मानसी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज): उद्योगपतियों द्वारा सरकारी खजाने की मोटी राशि हजम कर ली जाती है। ऐसे कई मामले विगत में भी सामने आते रहे हैं। ताजा मामला, बद्दी के एक नामी उद्योग से जुड़ा है। इस मामले को पर्दाफाश करने में आबकारी व कराधान विभाग की निरीक्षक रीमा सूद ने अहम भूमिका निभाई है, जिन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।         इसके अलावा आबकारी व कराधान अधिकारी डॉ. अमित शोष्टा, निरीक्षक रूपेंद्र सिंह, दीप चंद शर्मा, कुलदीप शर्मा, शशिकांत व मनोज सचदेवा भी शामिल हैं। सनद रहे कि निरीक्षक रीमा सूद को…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़ ): मुंबई से ओएनजीसी कर्मचारियों को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले में लापता दो पायलटों में एक पायलट हमीरपुर के रंगस से हैं। रंगस के कर्नल विजय चंद कटोच उन दो पायलटों में से एक हैं जो अब  तक लापता हैं। बता दें कि विजय चंद कटोच सेना से सेवानिवृत्त होने के पश्चात पवन हंस में पायलट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विजय चंद कटोच का ससुराल पालमपुर में है। वो अपने  माता-पिता की इकलौती संतान हैं और उनकी दो बेटियां हैं।                   सनद रहे कि मुंबई तट से…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज):शहर की यशवंत विहार कालोनी से दर्दनाक खबर आई है। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद की निर्माणाधीन सीवरेज में ठेकेदार मुशर्रफ दुरानी अचानक ही मलबा गिरने से दब गया है। अब तक यही जानकारी आ रही है कि शाम साढ़े 6 से 7 बजे के बीच ठेकेदार कार्य का निरीक्षण लेने पहुंचा था। उस वक्त लेबर भी छुट्टी कर चुकी थी।        यह सीवरेज लाइन लगभग 20 फुट गहरी खोदी गई थी, जिसके निरीक्षण के लिए ठेकेदार नीचे उतरा। इसी दौरान ऊपर से मलबा आने के कारण दब गया। अंतिम समाचार के मुताबिक प्रशासनिक अमला मौके पर…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धीरे-धीरे राजनीति की पिच पर फॉम में आने लगे हैं। हालांकि यह पहले भी कह चुके हैं कि राज्य की तीन पुलिस रैंजों में गुडिय़ा हेल्पलाइन व विशेष सैल सृजित किए जाएंगे। लेकिन तत्तापानी की जनसभा में आज सीएम ने यह बात कही कि महिलाओं से जुड़े अपराध का यदि कोई मामला होगा तो इसकी रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजना लाजमी होगा।          सीएम ने कहा कि प्रदेश अब भी गुडिय़ा की हत्या व रेप को नहीं भूला है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सीबीआई को…

Read More