Author: MBM News

एमबीएम न्यूज/नाहन पांवटा साहिब में नामी लैबोरेट फार्मा उद्योग पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई हुई है। गुपचुप तरीके से आधी रात को खुले में कैमिकलयुक्त पानी छोड़े जाने पर बोर्ड ने उद्योग की बिजली काट दी है। शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सैंपल की जांच रिपोर्ट सदस्य सचिव को सौंप दी थी। इसी के बाद बिजली काटने की कार्रवाई की गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव ने मामले कीे पुष्टि करते हुए कहा कि रिपोर्ट मिलते ही उद्योग के पावर कनेक्शन को काटने के आदेश जारी किए गए थे। सोमवार सुबह कार्रवाई अमल में लाई गई…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / ऊना ऊना में दो बच्चों को जहरीले सांप ने डस लिया। जिसके चलते 4 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा 14 वर्षीय बच्चा होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। जहां पर उसकी हालत में पहले से काफी सुधार आया है। मृतक बच्चे की पहचान मनोज पुत्र भगवान दीन निवासी कोलाहदा जिला बारबंती (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला बसदेहड़ा गांव का है। जहां पर इंट भट्ठे पर काम करने वाले भगवान दीन के 4 वर्षीय बच्चे मनोज सोमवार सुबह आम खाने के बाद अचेत अवस्था मेंं पड़ा…

Read More

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर समाजसेवी संस्था प्रयास की शाखा दीनहित मंडल लंबलू इकाई ने ग्राम पंचायत नाड़सी के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात जांबाज सहायक उप-निरीक्षक अशोक कुमार को उनकी बहादुरी पर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर और उनके सहयोगियों ने वीर सैनिक को पगड़ी-पट्टका और स्मृतिचिन्ह भेंट किया।      उल्लेखनीय है कि अशोक कुमार का 31 मई को कुलगाँव श्रीनगर में जिलाधीश कार्यालय के बाहर आतंकवादियों से मुकाबला हुआ था, जिसमे 2 आतंकी लोगों की भीड़ में से निकले और उन पर पीछे की ओर से तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। अशोक कुमार बुरी तरह लहूलुहान…

Read More

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर नादौन उपमंडल के निकटवर्ती पीरसलूही अस्पताल परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर के घायल होने पर मेडिकल संघ ने 10 लाख रुपए की मदद की है। डॉक्टर सोनाक्षी पर अचानक पेड़ की बड़ी टहनी गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल डॉ. सोनाक्षी की इस दुर्घटना में सिर, पीठ और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। जिसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।       घायल डॉक्टर की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 10 लाख की राशि पीडिता के परिजनों को दी है। एसोसिएशन के प्रदेश…

Read More

मोक्ष शर्मा / नाहन  सिरमौर के युवा डीसी ललित जैन इन दिनों पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनूठा अभियान चला रहे हैं। इसके तहत डीसी ने जनसहभागिता के माध्यम से एक लाख पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा है। प्रथम चरण में अपने कार्यालय में मिलने आने वाले व्यक्तियों को एक पौधा भेंट करते हैं। साथ ही इसे रोपित कर पोषित करने का भी संकल्प लेते हैं। बता दें की आईएएस अधिकारी ललित जैन ने बीबीएन में एक लाख पौधों को रोपित करने के लक्ष्य को पूरा किया था। उस समय बीबीएन में सीईओ के पद पर तैनात थे। एक विशेष बातचीत के दौरान डीसी ने बताया…

Read More

एमबीएम न्यूज़/नाहन  पच्छाद विकासखंड के नैनाटिक्कर के समीप चील गांव के रहने वाले जसराम ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक के खिलाफ कार्रवाई मांगी है। इस बाबत जसराम ने नाहन पहुंचकर एसपी कार्यालय में शिकायत सौंपी है। शिकायतकर्ता जसराम का कहना है कि 2 जुलाई को निगम के बस में चढ़ने के दौरान खिड़की में फंसकर अंगूठा कट गया था, लेकिन अब तक सराहां पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।     शिकायतकर्ता का कहना है कि वो महेंदो बाग से नैनाटिक्कर सफ़र कर रहा था। बस में भीड़ अधिक थी, इस कारण खड़े होकर सफर करने पर मजबूर था। भीड़ की वजह से…

Read More

नितेश सैनी/सुंदरनगर  ये तो आप को पता ही होगा की प्रशासन और सरकार की नींद उस समय तक नहीं खुलती, जब तक कोई बड़ा हादसा सामने न आए। इसी हादसे की इंतजार में है, बिजली विभाग। यहां बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिजली विभाग का टूटा हुआ पोल सिर्फ तारो के सहारे टिका है।टूटा हुआ पोल कभी भी नीचे गिर सकता, जिससे कोई बड़ा हादसा सामने आ सकता है।     बता दें कि उपमंडल सुंदरनगर की जुगाहण पंचायत में पिछले लंबे समय से बिजली विभाग का पोल सिर्फ तारों के सहारे टिका है। अगर पोल नीचे गिर जाए तो साथ लगते घरों व सड़क…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /नाहन हिमचाल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व की भांति सत्र 2018-2020 सेशन के लिए D.El.Ed प्रवेश परीक्षा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से आयोजित करवाने का निर्णय लिया है। प्रवेश परीक्षा में मैरिट के आधार पर संबंद्धता प्राप्त निजी शिक्षा संस्थानों को भी NCTE द्वारा निर्धारित की गई सीटों के अनुसार छात्रों का आबंटन होना है। बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जो निजी संस्थान यह कोर्स चला रहे है व सरकार व शिक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त है केवल वही संस्थान जेबीटी की संबंद्धता…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /पांवटा साहिब थाना पांवटा साहिब में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक कैदी पुलिसकर्मी को गच्चा देकर फरार हो गया। जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। वारदात आज सुबह करीब 7 बजे शौच करने गया रिमांड पर चल रहा एक कैदी पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा करीब 1 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक रतन कुमार (24) पुत्र अशोक कुमार निवासी कुंडली, हरियाणा पिछले महीने पांवटा साहिब के भूपुर स्थित एक…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /शिमला पानी के टैंक में नहाने उतरे 14 साल के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब लोगों की टैंक के बाहर पड़े किशोर के कपड़ों पर नजर लगी। इसके बाद टैंक को खाली कर किशोर के शव को बाहर निकाला गया। मामला शिमला जिले की रामपुर तहसील के झाकड़ी के माझेवाली गांव का है। मृतक की पहचान आशीष (14) पुत्र लाल चन्द के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बीते कल रविवार दोपहर 2:30 बजे के करीब आशीष नहाने के लिए गांव के समीप ही बने वाटर टैंक पर…

Read More