एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
नादौन उपमंडल के निकटवर्ती पीरसलूही अस्पताल परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर के घायल होने पर मेडिकल संघ ने 10 लाख रुपए की मदद की है। डॉक्टर सोनाक्षी पर अचानक पेड़ की बड़ी टहनी गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल डॉ. सोनाक्षी की इस दुर्घटना में सिर, पीठ और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। जिसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
घायल डॉक्टर की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 10 लाख की राशि पीडिता के परिजनों को दी है। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 10 लाख, एसोसिएशन की कांगड़ा ब्रांच ने 50 हजार और प्रदेश के विभिन्न डॉक्टरों ने 50 हजार रुपयों की राशि उपचाराधीन डॉ. सोनाक्षी के पिता को सौंप दी है। ताकि पीडिता के इलाज में कोई कमी न रहे।
गौर रहे कि डॉ. सोनाक्षी शर्मा गत सप्ताह अस्पताल से बाहर की ओर निकल रही थीं कि सीढियां चढ़ते समय पेड़ की एक बड़ी टहनी उन पर गिर गई। उन्होंने बताया कि पेड़ का बड़ा भाग चिकित्सक की पीठ पर आ गिरा। जिस कारण उसके सिर, पीठ और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। इससे उन्हें पैरालाईज हो गया। उन्होंने डॉक्टर सोनाक्षी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।