Author: MBM News

एमबीएम न्यूज़ / शिमला क्या आप जानते हैं, प्रदेश में सबसे युवा हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल (एचटीवी) लाइसेंस धारक शिक्षित युवती कौन है? यदि नहीं, तो आप यह जानकर दंग  हो सकते हैं कि प्रदेश के ट्राइबल ज़िला किन्नौर की 25 वर्षीय युवती पूनम नेगी ने महज 23 साल की उम्र में ही एचटीवी लाइसेंस हासिल कर लिया था। पूनम ऐसी सड़कों पर ट्रक दौड़ाने में माहिर हैं, जिस पर आप सफर करने से ही डरेंगे। आप यह भी जानकर दंग होंगे कि किन्नौर की सड़के विश्व की सबसे खतरनाक सड़को में शुमार है, लेकिन 25 साल की बाला इन मार्गो पर मजे से ट्रक ,बस…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /शिमला नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को शिमला पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। शिमला की सदर थाना पुलिस ने आरोपी साहिल (21) को आज दोपहर बाद सोलन में गिरफ्तार किया। अभियुक्त पीड़िता का दूर का रिश्तेदार निकला। दुराचार की शिकार 16 वर्षीय पीड़िता ने एक दिन पहले शिमला के मातृ-शिशु अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद पीड़िता के पिता ने सदर थाने में मामले की शिकायत की। पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी साहिल ने 10 माह पहले उसकी बेटी के साथ दुराचार किया…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / नाहन औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक अज्ञात वाहन दो प्रवासी मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसा शाम के वक्त हुआ। तारपीन फैक्ट्री के समीप दो मजदूर मुकेश (22) व सिद्धांत पैदल सड़क पर जा रहे थे। इतने में एक तेज़ रफ़्तार से आ रही सेंट्रो कार ने दोनों टक्कर मार दी। घायलों को बाद में 108 की सहायता से नाहन अस्पताल पहुंचाया गया। मुकेश को स्पाइन इंजरी हुई है जबकि सिद्धांत के सिर में गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन को तलाशने के लिए आसपास व पडोसी…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / बद्दी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल का रविवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एआईसीसी के सचिव एंव सह प्रभारी हिमाचल विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित, नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा व युवा कांग्रेस नेता विनोद सुल्तानपुरी ने कार्यकर्ताओं सहित जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल के दौरे पर हैं। इस दौरान वह प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस को एकजुट करने के साथ-साथ कांग्रेस में नये रक्त का संचार करेंगी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जहां कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का यह दौरा महत्वपूर्ण है। वहीं कांग्रेस में चल रही…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /ऊना ऊना जिला में रविवार का दिन एक काले दिन के रूप में आया। जहां एक और लठियाणी के पास एक फौजी की डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला गरीब दास मंदिर के समीप पेश आया है। जहां पर 31 वर्षीय सुमित कालिया अपने दो दोस्तों संग झील में नहाने के लिए उतरा था। पानी में नहाते समय सुमित गहरे पानी में समां गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घंटो देर तक चले तलाशी अभियान में सुमित कालिया का शव झील से बाहर निकाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Read More

एमबीएम न्यूज़ / ऊना गोविंद सागर झील लाठियाणी के पास बुधान पंचयात के घाट धबेड़ा में दोपहर बाद झील में नहाने गए पांच युवाओं में एक अपनी जान गवां बैठा। 22 वर्षीय ऋषि धीमान पुत्र सुरेश धीमान गांव सकरोह जिला हमीरपुर का रहने वाला है। भारतीय सेना में डोगरा रेजीमेंट सैनिक पद पर कार्यरत है। वह छुट्टियां लेकर घर आया था। रविवार दोपहर बाद मृतक अपने दोस्तों व बड़े भाई विजय धीमान जो कि भारतीय सेना मे फौजी है। उनके साथ नहाने के लिए धबेडा घाट पर उतर गए। लेकिन नहाते वक्त व पानी की गहराई में जाते हुए ऋषि अपना…

Read More

नितेश सैनी / सुंदरनगर मुरारी देवी मंदिर के पास एक भयानक हादसा हो गया। जहां एक जाइलो गाड़ी गहरी खाई में लुढ़क गई। जिससे हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल सुंदरनगर उपचार के लिए भेजा गया है। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पहले एक तो भगवान ने दिव्यांगता का दर्द दिया, तो अब पत्नी को मौत के आगोश में लेटा दिया। यह घटना नेत्रहीन किन्नौर निवासी मनु के साथ उस समय घटित हुई। जब वह अपने ससुरालियों संग…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /नाहन उत्तराखंड के 220 केबी खोदरी उपकेंद्र में आवश्यक मुरम्मत के चलते 220 केबी खोदरी माजरी लाइन पर 10 जुलाई तक आकस्मिक कार्य करने की स्वीकृति ली गई है। जिस कारण हिमाचल को 220 केबी खोदरी माजरी लाइन से विद्दुत लोड लेना मुश्किल हो रहा है। बिजली बोर्ड के पीआरओ कम डिप्टी डायरेक्टर अनुराग पराशर ने बताया कि सामान्यत खोदरी माजरी लाइन से हिमाचल 150 मेगावाट बिजली लेता है। जिससे कालाअंब, पावंटा और नाहन क्षेत्रों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। लेकिन उत्तराखंड द्वारा आकस्मिक मुरम्मत कार्य के कारण 10 जुलाई तक विद्दुत आपूर्ति में कट लग…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / शिमला राजधानी शिमला की सफाई व्यवस्था को रोहिंग्यो मुस्लिम शरणार्थियों के हवाले करने संबंधी खबरों का शिमला नगर निगम की मेयर कुसूम सदरेट ने जोरदार खंडन किया है। इस मसले के तूल पकड़ने के बाद मेयर सदरेट आज चूप्पी तोड़ते हुए यहां पहली बार मीडिया से रूबरू हुई। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर निगम ने न तो किसी रोहिंग्यो शरणार्थी को काम पर रखा है और न ही किसी भी सूरत पर इसकी इजाजत देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोहिंग्यो शरणार्थियों को लेकर मीडिया में चल रही खबरें अफवाह मात्र है। मेयर ने कहा कि…

Read More

वी कुमार /मंडी  आपने कई तरह की बीमारियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। लेकिन जिस बीमारी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे सुनकर आपको शायद थोड़ा अजीब लगे। यह बीमारी खुद को चोटिल करने की है। शायद आप यकीन न करें लेकिन मंडी शहर का एक युवक इस गंभीर बीमारी से ग्रसित है। परिवार की विडंबना यह है कि उन्हें बेटे के उपचार के लिए किसी की मदद नहीं मिल पा रही है। शहर के समखेतर वार्ड में रहने वाला 16 वर्षीय पीयूष कुमार न तो किसी से बात करता है और न ही किसी…

Read More