Author: MBM News

एमबीएम न्यूज़ /नाहन शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में छटी कक्षा में प्रवेश के लिए सीबीएसई ने 21 अप्रैल को हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह प्रवेश परीक्षा जिला सिरमौर के परीक्षा केन्द्रो में आयोजित हुई थी। निम्नलिखित अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। नोट : रिजल्ट में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए एमबीएम जिम्मेदार नहीं होगा।

Read More

एमबीएम न्यूज/ नाहन डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में दाखिल गर्भवती को ए पॉजीटिव (A+)रक्त की आवश्यकता है। पांवटा साहिब के खोडोवाला निवासी गर्भवती सत्यावती अपने तीसरे शिशु को जन्म देगी। डाक्टरों के अनुसार गर्भवती को चार यूनिट ए पॉजीटिव ब्लड की शीघ्र आवश्यकता है। सत्यावती के पति गुरमेल सिंह ने अपने स्तर पर रक्त को अरेंज करने में जुटे हैं।    महिला के देवर रिशु ने बताया कि दो यूनिट ब्लड का इंतजाम कर लिया गया, जबकि शेष दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता है। महिला को ब्लड देने के इच्छुक रक्तदाता मोबाइल नंबर 98823-86340 या 70187-10315 पर संपर्क कर…

Read More

वी कुमार/मंडी रैड क्रॉस सोसायटी कई प्रकार के सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता दिखाता है। विशेष रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में रैड क्रॉस लोगों की मदद भी करता है। इसी के चलते अब मंडी जिला में रैड क्रॉस ने आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और 30 वर्ष तक के युवाओं को भी रैड क्रॉस के साथ जोड़ने को फैसला लिया है। इस बारे में मंडी में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एडीसी मंडी राधव शर्मा ने की। बैठक में मंडी के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेज से आए प्रतिनिधियों ने भाग…

Read More

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय पशु औषधालय के पास वृद्ध महिला को चक्कर आ जाने से उसकी सड़क किनारे गिरने पर मौत हो गई। महिला को तुरंत नादौन अस्पताल ले जाया गया। परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए मृत्तका 65 वर्षीय बिमला देवी निवासी बल्ह बागड़ू मझीण के पुत्र रसबीर ने बताया कि वह अपनी माता को लेकर घर से कांगू किसी काम से बाइक पर जा रहा था। परंतु नादौन में पशु औषधालय के पास जब कुछ देर आराम करने के बाद वह चलने को दोबारा तैयार हुआ तो अचानक उसकी माता…

Read More

नीना गौतम/कुल्लू हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति की चन्द्रभागा पीक पर गई एक टीम को वायुसेना के विमान के टुकड़े मिले है। वही, विमान के टुकड़ों के साथ एक मानव अवशेष भी मिला है। मनाली से चन्द्रभागा पीक पर गई टीम ने इस बारे भारतीय रक्षा मंत्रालय को भी अवगत करवा दिया है।       मिली जानकारी के अनुसार जुलाई माह के शुरुआती दिनों में मनाली से इंडियन माउंटनियरिंग फाउंडेशन व ओनजीसी की सयुंक्त टीम ने चन्द्रभागा की पहाड़ियों पर क्लीन अप अभियान चलाया था। जब वो पहाड़ियों पर सफाई अभियान कर रहे थे तो चन्द्रभागा 13 व…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /कुल्लू मणिकर्ण फ्लोर मिल नाम की एक मिल से सरकारी डिपो में घटिया किस्म का आटा सप्लाई किया गया। डिपो होल्डर ने उस आटे को उपभोक्ताओं को भी थमा दिया। जिसकी उपभोक्ताओं ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक से शिकायत की थी। लिहाजा, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए मौहल स्थित राशन के डिपो में सैंपल भरे और तुरंत कार्रवाई करते हुए डिपो होल्डर का लाईसेंस रद्द कर दिया है। जनता को राशन समय पर मिलता रहे इसके लिए इस लाईसेंस को मौहल की एक दी वैजीटेवल ग्रोबर सोसायटी को सौंपा गया है।…

Read More

एमबीएम न्यूज/नाहन रिमोट इलाकों मेें गरीबों का इस तरह से शोषण किया जाता है, इसकी मिसाल कमरऊ क्षेत्र की सखौली पंचायत में गीता राम पुत्र बीजा राम निवासी शिलोग बने हैं। साल 2012 में गीता राम को पंचायत भवन में बिजली फिटिंग का कार्य दिया गया था। बेचारा गरीब प्रधान व सचिव के आग्रह पर काम करने को तैयार हो गया। जेब में थोड़ी-बहुत राशि से कार्य को निपटा दिया गया।       आप यह जानकर दंग हो जाएंगे कि 6 साल बीत जाने के बाद भी इस गरीब को भुगतान नहीं किया गया है। अब इस खबर के…

Read More

सुभाष कुमार गौतम/बिलासपुर भराडी पुलिस थाना के अंतर्गत पडने वाली ग्राम पंचायत डंगार के गांव दखयूत में एक युवक द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अरुण कुमार (28) पुत्र चैनू राम की जहर निगलने के कारण मौत हो गई। अरुण कुमार चालक का काम करता था। शुकरवार को घर पर आया। अपने कमरे में जा कर उसने जहर खा लिया। जब तक इसकी भनक परिजनों को लगी तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर अवस्था में अरुण को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना…

Read More

वी कुमार/मंडी जिला पुलिस नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाब हो रही है। पिछले साल के मुकाबले इस साल नशे के सौदागरों को पकड़ने के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में नशा किस कदर अपने पांव पसार रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। नशे का काला कारोबार करने वालों पर जब तक खाकी का खौफ नहीं होगा तब तक इनपर लगाम लगा पाना भी संभव नहीं। यही कारण है कि पुलिस ने अब नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। मंडी…

Read More

एमबीएम न्यूज/पांवटा साहिब कहते हैं, अपराधी बड़े गुनाह को अंजाम देने के बाद प्रवृति बदल ले तो पुलिस के शिकंजे से बच सकता है। यह अलग बात है कि कानून के भी लंबे हाथ होते हैं। मगर आपराधिक आदत को बदलना आसान नहीं होता। इसी के चलते उड़ीसा के बरगढ़ में हत्या को अंजाम देने वाला उपेंद्र कुमार निवासी पानीपत (हरियाणा) शिकंजे में आ गया है।      दरअसल पांवटा पुलिस ने एक्साइज एक्ट में उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ सटीक होने की वजह से उसने कबूला कि सितंबर 2014 में एक हत्या की वारदात को भी अंजाम दे…

Read More