Author: MBM News

नीना गौतम/ कुल्लू भुंतर तहसील के तहत आने वाले कलेहली में 5 जुलाई को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग व उसकी मां को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई ईंट व दराती को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला मीना को अदालत में पेश किया जहां उसे 13 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। बोर्ड के निर्देशों के बाद ही नाबालिग पर कार्रवाई की जाएगी।       एसपी शालिनी ने बताया कि मृतक महिला के 2 साल से नाबालिग के…

Read More

एमबीएम न्यूज़/नाहन शहर के बड़ा चौंक स्थित खेड़ा मंदिर से एक चोर ने रात्रि 2 बजे के करीब चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर ने बड़े आराम से दानपात्र से पैसे निकाल कर दानपात्र को पान की दुकान के पास फैंक दिया। स्थानीय लोगों ने जब सुबह खाली पड़ा दानपात्र देखा तो शहर में हड़कंप मच गया।     पुलिस को बुला कर लोगों ने जब चोरी की वारदात को खंगालने की कोशिश की तो पता चला कि चोर पिछले दो दिन से अपाहिज भिखारी बन कर मंदिर की रेकी कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में इसी…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /नाहन 68वे राज्य स्तरीय वन महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर्यावरण सरंक्षण को लेकर चिंतित नजर आए। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम रस्मी नहीं होने चाहिए, बल्कि जीवन का एक नियमित हिस्सा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर प्रदेश का हरेक व्यक्ति एक पेड़ को अपना गोत्र मान ले, तो निश्चित तौर पर नई शुरुआत हो सकती है। उन्होंने कहा कि पेड़ की सुरक्षा व सरंक्षण इसके चारों तरफ एक धागा बांधकर की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आबादी बढ़ रही है तो निश्चित तौर पर जंगल…

Read More

एमबीएम न्यूज/शिमला राज्य सरकार ने एपीएल उपभोक्ताओं की चीनी की मिठास बढ़ा दी है। अब राशन के डिपुओं में एपीएल उपभोक्ताओं को 29 रुपए की बजाय 24 रुपए प्रतिकिलो चीनी मिलेगी। वहीं बीपीएल परिवारों को 13 रुपए की दर से चीनी मिलने जा रही है।       गौरतलब है कि सरकारी डिपुओं में चीनी की दरों में कटौती के संकेत खाद्य व आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कुछ सप्ताह पहले दे दिए थे, लेकिन इस पर अंतिम मुहर बीती शाम मंत्रिमंडल की बैठक में लगाई गई है। राज्य में लगभग 19 लाख राशन कार्ड धारक हैं।      …

Read More

एमबीएम न्यूज/नाहन शिमला हाईवे पर बनेठी गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 30 साल की बहू ने अपने 75 साल के बुजुर्ग ससुर को डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को सोमवार देर शाम अंजाम दिया गया, लेकिन सुबह तक इसकी किसी को भनक नहीं लगी। रात को महिला का 39 वर्षीय पति धनवीर घर लौटा तो उसने पत्नी से पिता के बारे में पूछा। आरोपी महिला ने ससुर के सोने की बात कही। बताया जा रहा है कि पति भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। सुबह जब पिता…

Read More

वी कुमार / मंडी शानन प्रोजेक्ट के इंजीनियर मनोज की मौत मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से इस संदर्भ में जांच की मांग उठाई है। मनोज मूलतः ऊना जिला के मजारा गांव का रहने वाला था और बीते करीब चार वर्षों से शानन प्रोजेक्ट में बतौर शिफ्ट इंजीनियर अपनी सेवाएं दे रहा था।      मनोज का तबादला भी यहां से हो गया था और वो यहां से जाकर तलवाड़ा में अपनी सेवाएं देने जाने ही वाला था। 1 जुलाई को रात करीब 8 बजकर 26 मिनट पर मनोज ने अपने पारिवारिक व्हाट्सएप्प ग्रुप में…

Read More

नितेश सैनी/सुंदरनगर  वैसे तो सरकार किसानों को कई बड़ी योजनाओं का लाभ दे रही है। सबसे बड़ा सवाल है कि जिस चीज के लिए सब से ज्यादा जरुरी पानी है, उसी को जोतने के लिए पानी नहीं है। नाचन विधानसभा के अप्पर बैहली पंचायत के समकल, हरवाण व खतरवाड़ी के किसान बिन पानी धान की फसल जोत रहे हैं।     2012 में सिंचाई के जैन एरिकेशन स्कीम आई। सभी जगह पानी दिया गया, लेकिन समकल, हरवाण और खतरवाड़ी को स्कीम से बाहर किया गया। 2009 में आश्वासन दिया गया था कि यहाँ पर प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। लेकिन 9 साल बीत जाने के…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू पतलीकूहल में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी युवक को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी में एक नेपाली महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी आरोपी युवक के साथ घर के आंगन के बाहर खेल रही थीे। लेकिन थोड़ी देर बाद आरोपी उसकी बच्ची को लेकर बगीचे की ओर चला गया। जब थोड़ी देर बाद वह बगीचे में पहुंची तो उसने देखा कि उसकी बेटी वहां पड़ी हुई है…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /शिमला राजधानी के छोटा शिमला पुलिस थाना अंतर्गत मल्याणा के पास आज सुबह निजी बस और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से कोई प्राणहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक का चालक व परिचालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी लाया गया है। बस में चालक व परिचालक समेत एक दर्जन के करीब यात्री सवार थे और हादसे में सभी सुरक्षित बताए गए हैं। हादसा मल्याणा-ढली बाईपास मार्ग पर हुआ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों को लेकर…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /नाहन प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के प्रवेश द्वार पर मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास पुलिस का नाका तोड़कर एक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई है। गनीमत यह रही कि पुलिसकर्मी एचएचसी बृजमोहन की जान बच गई है। नाके पर चार से पांच पुलिस कर्मी मौजूद थे। नाका तोड़ते ही शातिर अपराधी सीधे ही हरियाणा की सीमा में दाखिल हो गए। घटना के समय कार पर पंजाब का नंबर लगा हुआ था , आशंका जाहिर की जा रही है कि चोरी के बाद कार का नंबर भी बदला गया होगा। घायल पुलिसकर्मी को…

Read More