Author: MBM News

श्रीनगर, 7 फरवरी : श्रीनगर में 3 दिन तक फ्रीजिंग पॉइंट के आसपास मंडराने के बाद पारा अब फिर से फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे चला गया है। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान फिर से माइनस में दर्ज किया गया है। 40 दिन बाद शनिवार को यहां अधिकतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने कहा, “श्रीनगर में 40 दिन बाद कल (शनिवार) अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 10.5 दर्ज किया गया था।” श्रीनगर में न्यूनतम तापमान गिरकर फिर से माइनस 3.6 पर पहुंच गया। वहीं पहलगाम में…

Read More

 उत्तराखंड, 7 फरवरी : मोली जिले में एवलांच के बाद ऋषिगंगा और फिर धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने से गंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए राज्य में चमोली से लेकर हरिद्वार तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। जब यह हादसा हुआ, तब दोनों प्रोजेक्ट पर काफी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे। कई मजदूरों के बहने की सूचना है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार इस घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए हैं। वे कुछ ही देर में घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार…

Read More

कांगड़ा, 7 फरवरी : आज के दौर की लाइफस्‍टाइल की वजह से ज्‍यादातर लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अपने शरीर को फ‍िट रखना बहुत जरूरी है। अगर सेहत ठीक है तो सब ठीक है। खुद के शरीर को दुरुस्‍त रखने के लिए तो सभी प्रयास करते हैं, लेकिन दूसरों को फ‍िट रहने के लिए कुछ गिने-चुने लोग ही प्रेरणा देते हैं। हम आपको ऐसे ही शख्‍स के बारे में बताएंगे जो खुद तो अपना शरीर फ‍िट रखने में जुटे हैं, बल्कि साथ में दूसरे लोगों को भी जागरूक व प्रेरित कर रहे हैं।     …

Read More

हमीरपुर, 07 फरवरी : कैप्टन आई एन मनोज महावर सैनिक स्कूल सुजानपुर के 15वें प्रिंसीपल होंगे। वह ग्रुप कैप्टन एके पॉल के स्थान पर सैनिक स्कूल सुजानपुर के प्रिंसिपल नियुक्त हुए हैं। इससे पहले महावर नेवी हेड क्वार्टर दिल्ली में कार्यरत थे। मूलतः छत्तीसगढ़ के निवासी महावर ने हाल में ही बतौर प्रिंसिपल सैनिक स्कूल सुजानपुर  ज्वाइन किया। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल सुजानपुर को नई बुलंदियों पर पहुंचाना उनका उद्देश्य है। इसके लिए वह स्कूल स्टाफ के सहयोग से कार्य करेंगे। अधिक से अधिक कैडेट सैन्य सेवाओं में जाएं इसके लिए उनका विशेष यत्न रहेगा।

Read More

नाहन, 7 फरवरी : हिमाचल सरकार जहा एक ओर शिक्षा, स्वास्थय, सडक, पानी व  बिजली के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को विकसित करने में प्रयासरत है वही दूसरी ओर विकास की दौड में पीछे छुटे परिवारो को  बनियादी सुविधा मुहैया करवाने पर भी जोर दे रही है। इसका एक उदाहरण है मुख्यमंत्री रोशनी योजना। इस योजना के अर्न्तगत प्रदेश के ऐसे गरीब परिवार जो अब तक बिजली का कुनेक्शन प्राप्त करने में असमर्थ है, वह इस योजना के तहत कुनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। योजना के पात्र लाभार्थियों को इसके लिए कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। जिला…

Read More

ऊना, 6 फरवरी : अम्ब क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कटौहड़ कलां में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था। मृतक की पहचान दिनेश यादव निवासी गांव कटौहड़ कलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कटौहड़ कलां में एक डेयरी पर काम करता था। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर शाम लगभग सात बजे उस वक्त हुआ। जब दिनेश यादव सड़क पार कर रहा था। उसी समय ऊना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर…

Read More

शिमला, 06 फरवरी : बर्फबारी के बाद जिला शिमला में परिवहन सेवाएं सही तरीके से बहाल नहीं हो पाई हैं। अप्पर शिमला के क्षेत्रों में हुए भारी हिमपात और हिमपात के बाद सड़क मार्गों पर बढ़ी फिसलन से एच.आर.टी.सी के 250 से अधिक बस रूट शनिवार को प्रभावित रहे, वहीं अप्पर शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में 60 के करीब बसें फंसी हुई हैं। जिन्हें सड़क मार्ग खोलने के साथ बर्फबारी के बीच से निकाला जा रहा है। परिवहन निगम अधिकारियों से मिली जानकारी शिमला जिला के तारदेवी, चौपाल, नेरवा यूनिट के बर्फबारी के कारण अब भी 120 रूट प्रभावित हैं…

Read More

शिमला, 06 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में 3 दिन पहले हुए भारी हिमपात के बाद जनजीवन अभी भी सामान्य नहीं हुआ है। राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश भागों में शनिवार को मौसम साफ रहा और दिन में अच्छी धूप निकली। मौसम खुलने के कारण भूस्खलन से अवरूद्व सड़कों की बहाली कार्य में हालांकि तेज़ी आई है, लेकिन कई सड़कें अभी भी बंद हैं। लोकनिर्माण विभाग के मुताबिक शनिवार को राज्य भर में 3 नेशनल हाइवे और 281 सड़कें बंद रहीं। इनमें सबसे अधिक 113 सड़कें लाहौल-स्पीति जिला में अवरूद्व हैं। शिमला जिला में 85, कुल्लू में 53, मंडी में 13, किन्नौर…

Read More

पांवटा साहिब/सचिन ओबराय जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर शनिवार दोपहर भाजपा ने कब्जा कर लिया। ये इस कारण संभव हुआ, क्योंकि भगानी वार्ड की अंजना शर्मा ने पाला बदल कर भाजपा का दामन थाम लिया था। यही बात, सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई। लिहाजा, चुनाव के कुछ समय बाद ही नवनियुक्त उपाध्यक्ष सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगी। ऐसी तस्वीरें भी सामने आई, जिसमें अंजना शर्मा के पोस्टर पर गोबर व कालिख पोती गई थी। एमबीएम न्यूज नेटवर्क को नवनियुक्त उपाध्यक्ष का इस बारे पक्ष नहीं मिला है, लेकिन उपलब्ध होने पर इसे प्रकाशित किया…

Read More

कुल्लू, 6 फरवरी : बीडीसी आनी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा का किला पूर्णतयः ढह गया। चुनाव के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी चेतसिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए चुनाव में पंचायत समिति आनी के कुल 15 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चुनाव की प्रक्रिया पूरे संवैधानिक तरीके से सम्पन्न करवाई गई। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी आशा ठाकुर को 15 सदस्यों में से 7 मत हासिल हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी  कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजय कंवर को 15 में से 8 मत हासिल हुए। चुनाव में इस प्रकार…

Read More