Author: MBM News

शिमला, 07 फरवरी : हिमाचल यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने आईजीएमसी (IGMC) के एक टेंडर में करोड़ों के गोलमाल का आरोप सरकार पर लगाया है। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। साथ ही आगाह किया है कि अगर जांच नहीं हुई, तो यूथ कांग्रेस प्रदेश भर में आन्दोलन का आगाज़ कर देगा।         शिमला में प्रेस वार्ता में यदोपति ठाकुर ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने अपने चहेते ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए आईजीएमसी में मरीजों को खाना बनाने और बांटने का काम आउटसोर्स कर दिया। पहले जहां…

Read More

शिमला, 07 फरवरी:  राजधानी शिमला में एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले की जांच तेज़ करते हुए पुलिस ने दो लोग को गिरफ्तार किया है। दोनों पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि मृतक युवक की टैक्सी हायर करने को लेकर टैक्सी चालकों से विवाद हुआ और उसके बाद युवक का शव ओल्ड बस अड्डे से सटे रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। यह घटना 2 फरवरी की रात की है।       रेलवे पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी है। अहम बात ये…

Read More

सुंदरनगर, 7 फरवरी : सुंदरनगर के तहत आने वाले महादेव क्षेत्र में शुक्रवार को आईटीआई प्रशिक्षु की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर रविवार को टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच के द्वारा मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। वही मंच के पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 2 माह के अंदर गैर कानूनी तरीकों से लगाए गए ट्रांसमिशन टावर और लाइनों को हटाया नहीं गया तो इसके खिलाफ किसान आंदोलन की तर्ज पर सुंदरनगर…

Read More

हरिपुरधार/ सुरेंद्र चौहान जिला परिषद के अध्यक्ष बनने के बाद रविवार दोपहर सीमा कन्याल अपने गांव बिरौल पहुंची। गांव में पहुंचने पर क्षेत्र के आसपास से गांव से आए सैकड़ों लोगों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। अध्यक्ष बनने की खुशी में सीमा कन्याल ने अपने गांव में एक पार्टी का भी आयोजन किया। इस दौरान वहां पर मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए जीत दिलाने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।      उन्होंने कहा की जनता के सहयोग से उन्हें बहुत बड़ा दायित्व मिला है। इस दायित्व को वह तभी सही तरीके से निभा सकती…

Read More

नई दिल्ली, 7 फरवरी : उत्तराखंड के चमोली में हुए ग्लेशियर हादसे पर बड़ा बयान देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि उनके मंत्री रहते हुए मंत्रालय ने हिमालय क्षेत्र में नदियों पर पॉवर प्रोजेक्ट निर्माण को लेकर चेतावनी दी थी। ऐसे में यह घटना एक बड़ी चेतावनी है। उमा भारती इस समय हरिद्वार में हैं। भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी आदि जिलो में रहने वाले लोगों से आपदा पीड़ितों की मदद करने की अपील की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अपने एक बयान में…

Read More

नाहन, 7 फरवरी : जिला सिरमौर ग्रामीण राजपूत सभा की विशेष बैठक का आयोजन कौलावालाभूड़ में किया गया। इस बैठक में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए राजपूत सभा के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण राजपूत सभा के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने की। बैठक में सभा के वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न सदस्यों ने अपने विचार भी रखे। उसके बाद प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज के चुनाव में राजपूत समुदाय के चुनकर आए प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। ग्रामीण राजपूत सभा के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने बताया…

Read More

ऊना, 7 फरवरी : पंचायत समिति ऊना के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा को हार का मुंह देखना पड़ा है। उपाध्यक्ष पद के  चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर दी है। मुख्यालय के डीआरडीए हॉल में पंचायत समिति ऊना के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों का चुनाव शनिवार को आयोजित किया गया। बहु प्रतीक्षित चुनाव को लेकर मुख्यालय में गहमा-गहमी भरा माहौल रहा। भाजपा के समर्थित 14 ब्लॉक समिति सदस्य डीआरडीए हॉल में चुनाव के लिए पहुंच गए थे। वही लगभग समय पूरा होने से कुछ देर पहले कांग्रेस के…

Read More

देहरादून, 7 फरवरी :  उत्तराखंड के जोशीमठ में रविवार को ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग इतने ही लोग लापता हैं।     उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार को ग्लेशियर टूटने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य के लिए सेना उतर गई है। सरकार ने सेना से कहा है कि वह बचाव कार्यों में जिला प्रशासन और केंद्र-राज्य सरकार की आपदा राहत टीमों की मदद करे। इसके अलावा भारतीय वायु सेना भी हर संभव मदद करने के लिए स्टैंडबाय मोड पर है।    …

Read More

हमीरपुर, 7 फरवरी : सैनिक स्कूल सुजानपुर में वर्ष 2020-21 के प्रवेश के लिए कक्षा छठी और नवमी के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। सुजानपुर में सैनिक स्कूल और एमएससी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसके इलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमे हजारों स्टूडेंट्स ने सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा दी। NTA द्वारा करवाई गई प्रवेश परीक्षा… सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए इस वर्ष पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा प्रवेश परीक्षा कंडक्ट की गई। सुजानपुर में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें सैनिक स्कूल…

Read More

श्रीनगर, 7 फरवरी : श्रीनगर में 3 दिन तक फ्रीजिंग पॉइंट के आसपास मंडराने के बाद पारा अब फिर से फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे चला गया है। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान फिर से माइनस में दर्ज किया गया है। 40 दिन बाद शनिवार को यहां अधिकतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने कहा, “श्रीनगर में 40 दिन बाद कल (शनिवार) अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 10.5 दर्ज किया गया था।” श्रीनगर में न्यूनतम तापमान गिरकर फिर से माइनस 3.6 पर पहुंच गया। वहीं पहलगाम में…

Read More