Author: MBM News

कुल्लू, 27 जनवरी : मनाली उपमंडल में बीती रात डेढ फीट बर्फबारी के बीच हामटा के जंगलों में फंसे 3 पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मंगलवार रात थाना मनाली में 112 कंट्रोल रुम से सूचना मिली कि हामटा के पास कुछ पर्यटक रास्ता भूलने के कारण बर्फ में जंगल में फंसे हैं। मुख्य आरक्षी राजेश के नेतृत्व में पुलिस टीम रेस्क्यू हेतू हामटा पास के लिए रवाना हुई। रात भर  सैथन, पानडू रोपा, डैम साईट आदि  जगहों पर सर्च अभियान चलाने के बाद  हामटा जंगल से 3 सैलानियों को  रेस्क्यू किया गया। पुलिस की…

Read More

श्रीनगर, 27 जनवरी : कश्मीर घाटी में बुधवार को न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ, हालांकि पारा हिमांक बिंदु से नीचे ही बना रहा। मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले चार दिनों तक यानि रविवार तक मौसम शुष्क रहेगा। घाटी में बुधवार को रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ, हालांकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग (मेट) के एक अधिकारी ने कहा, मौसम अगले चार दिनों के दौरान मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में शून्य से 7.7 और गुलमर्ग में…

Read More

मुंबई, 27 जनवरी : अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि वैसे भारतीय जो मौजूदा किसान प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं, वे आतंकवादी हैं। कंगना रनौत ने गणतंत्र दिवस पर ट्वीट किया, “छह ब्रांडों ने मेरे साथ अनुबंध रद्द कर दिया। कुछ पर पहले से ही हस्ताक्षर किए थे, कुछ पर करने वाली थी। उन्होंने कहा कि मैंने किसान को आतंकवादी बुलाया है इसलिए वे मुझे अपना एंबेसेडर नहीं बना सकते। आज मैं इस दंगे को समर्थन दे रहे एंटी नेशनल ब्रांड को आतंकवादी कहना चाहूंगी।” अभिनेत्री ने एक वीडियो भी साझा किया, जहां उन्होंने कहा, “आज हम दुनिया…

Read More

शिमला, 27 जनवरी : इसमें कोई दो राय नहीं है कि हिमाचल की पंचायतीराज में जिला परिषद ही सबसे सर्वोच्च संस्था है। यहां तक की हरेक जिला की इसे मिनी विधानसभा भी कहा जाता है। इसके बाद बीडीसी को माना जाता है। अब अगर कोई जिला परिषद के चुनाव में 78 प्रतिशत वोट हासिल कर ले तो राजनीतिक दलों को सबक ले लेना चाहिए। वो भी एक 27 साल का युवक। ऊना के गगरेट उपमंडल में जिला परिषद की सीट पर चैतन्य शर्मा की चर्चा अब हिमाचल के दायरे से बाहर भी शुरू हो गई है। हो भी क्यों न, उच्च…

Read More

कुल्लू, 26 जनवरी : जिला में एक कमरे में आग लगने से बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिला के बजौरा में चार मंजिला मकान के कमरे में आग लगी। जिससे कमरे में सो रहे एक (82) बुजुर्ग की झुलस कर मौत हो गई है। हालांकि परिजनों और ग्रामीणों ने कमरे में लगी आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैल गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक ढाले राम पुत्र संगत राम कमरे में अकेला सो रहा था। घटना के…

Read More

नाहन, 26 जनवरी : भारतीय सेना में टाॅप-3 का रुतबा हासिल कर चुके लेफ्टिनेंट जनरल अतुल सोलंकी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अति विशिष्ट सेवा मैडल (AVSM) से अलंकृत किया गया है। शहर के अपर स्ट्रीट के रहने वाले लेफ्टिनेंट अतुल सोलंकी ने 1984 में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं शुरू की थी। अप्रैल 2019 में मेजर जनरल से लेफ्टिनेंट जनरल बने थे। देश भर में सेना को एक समय में 14 लेफ्टिनेंट जनरल मिलते हैं। मई 2017 में उन्हें ब्रिगेडियर से मेजर जनरल बनने का मौका हासिल हुआ था। इस पद तक पहुंचने वाले वो नाहन के तीसरे…

Read More

नाहन, 26 जनवरी : विकास खंड की चाकली पंचायत के शाही गांव के शुभम भारद्वाज ने पहले ही प्रयास में एलाइड परीक्षा को उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है। सफलता के आधार पर शुभम को इलैक्शन कानूनगो का पद मिला है। हालांकि, भविष्य में भी वो अपनी प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं को जारी रखेंगे, लेकिन पहली सफलता से शुभम की काफी हौंसला अफजाई हुई है। पिता बाबू राम भारद्वाज टीजीटी के पद से सेवानिवृत हुए हैं। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री पूरी करने के बाद शुभम ने एलाइड परीक्षा में हिस्सा लिया था। उनका कहना है कि एचएएस अधिकारी बनना…

Read More

लडभड़ोल (मंडी)/लक्की शर्मा: राम मंदिर निर्माण निधि अभियान के तहत सभी राम भक्तों एवं हिंदू संगठनों द्वारा लड़भडोल बाजार में रैली का आयोजन किया गया इस रैली में हिंदू संगठनों के सभी अनुयायियों ने रैली के माध्यम से आह्वान किया कि प्रभु श्री राम के मंदिर के भव्य निर्माण हेतु जिसका निर्माण अयोध्या में हो रहा है, जिसके निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें और अपनी नेक कमाई से दान करें। सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद विजय कांत शर्मा ने स्थानीय लोगों से निवेदन किया है कि जब भी राम टोली उनके घरों में आए तो सभी लोग उनका सहयोग करें तथा…

Read More

नई दिल्ली, 26 जनवरी : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर मोबाइल एक्शन गेम फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स (फौजी) के लॉन्च की घोषणा की। अक्षय ने एक एनिमेटेड ट्रेलर के साथ गेम का अनावरण किया। उन्होंने लिखा, “फौजी : फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स। दुश्मन का सामना करें, देश के लिए लड़ें, तिरंगे की रक्षा करें। भारत का सबसे प्रत्याशित एक्शन गेम, फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स : फौजी, आपको फ्रंटलाइन पर लेकर जाएगा। अपने मिशन की शुरुआत आज ही करें।” इस गेम को बैंगलुरू के स्टूडियो एनकोर गेम्स ने विकसित किया…

Read More

शिमला, 26 जनवरी : जिला में स्थित सेना प्रशिक्षण कमान आर्टरैक में लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (वाईएसएम,एसएम,एडीसी, जीओसी) को 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। राज शुक्ला एक मई 2020 से सेना प्रशिक्षण कमान में सेवारत है। यह सम्मान उन्हें सेना में अनुकरणीय सेवा करने के लिए प्रदान किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे चुके हैं। एक शानदार सैन्य करियर के 39 वर्षों में उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों में इन्फेंट्री ब्रिगेड की कमान, कश्मीर घाटी में एक इन्फैंट्री डिवीजन, नियंत्रण रेखा और पश्चिमी…

Read More