Author: MBM News

हमीरपुर, 21 अगस्त : सुजानपुर उपमंडल के तहत आने वाली पुंग खड्ड में शनिवार को हुई तेज बरसात के कारण कई टिप्पर खड्ड में ही फंस गए। इन टिप्परो में रेत व बजरी लोड हो रहा था, अचानक खड्ड में पानी का बहाव तेज हो गया। जिस कारण टिप्पर में बैठे चालक व परिचालक वहीं पर फंस गए। जैसे-तैसे उनको वहां से निकाला गया।  टिप्पर खड्ड के बीचो-बीच ही फंसा रहा। बारिश कम हुई और पानी का बहाव थोड़ा कम हुआ तब जाकर इन टिप्परों को वहां से निकाला गया। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Read More

नाहन, 21 अगस्त : सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के अंतर्गत सैनधार क्षेत्र के लानाबाका में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो जख्मी हुए हैं। ये हादसा, शुक्रवार देर रात उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान बागथन क्षेत्र के आंजी गांव के रहने वाले रणधीर सिंह के तौर पर की गई है। घायलों की पहचान सुनील व केशवानंद के तौर पर की गई है। हादसे के तुरंत बाद घायलों को 108 की मदद से सराहां अस्पताल पहुंचा दिया गया। लेकिन एक घायल ने दम तोड़ दिया। राजगढ़…

Read More

नाहन, 21 अगस्त : पांवटा साहिब में पहली कक्षा की छात्रा आराध्या राणा ने नशे के खिलाफ नारा लिखने पर समूचे प्रदेश में दूसरा स्थान अर्जित किया है। ये प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश पुलिस व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई थी। आराध्या को ये पुरस्कार जूनियर वर्ग में मिला है। पहले स्थान पर शिमला में चौथी कक्षा में पढ़ रही देविना को आंका गया है। इसके अलावा तृतीय स्थान पर नौंवी की जया ठाकुर रही है। खास बात यह है कि नन्हीं बच्ची का कम्पीटिशन दसवीं तक के छात्रों के साथ था। पुलिस द्वारा…

Read More

सोलन, 21 अगस्त : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर एक एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है। बस जोहड़जी साहिब से नालागढ़ जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से बस खाई में जा गिरी। बस सवारियों से भरी हुई थी व कई लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोग भी घायलों को निकालने में जुट गए हैं। पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत हरिपुर पट्टा मार्ग पर ठेड़पुरा के पास यह हादसा हुआ है। हादसा तकरीबन सुबह 7:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है बस 15 के करीब सवारियां थीं।नालागढ़ परिवहन निगम की…

Read More

शिमला, 21 अगस्त : राजधानी शिमला में मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर एक सरकारी कर्मचारी से 11 लाख 42 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। इतनी बड़ी रकम जमा कराने के बाद न तो मोबाइल टावर लगाया गया और न ही उन्हें रुपए वापस मिले। मामला जिला के सदर थाना क्षेत्र का है तथा पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित उपायुक्त कार्यालय शिमला में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है।  पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा है कि उसे एक निजी कम्पनी की तरफ से कॉल आई, जिसमें उसे पेशकश की गई कि अपनी…

Read More

शिमला, 20 अगस्त : आर्थिक बदहाली व बीमारी से लड़ रही एक बुजुर्ग महिला रोखड़ी देवी ने 13 साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन किया था। आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि इतनी लंबी मियाद बीत जाने के बावजूद गरीब महिला की चौखट तक सरकारी योजना नहीं पहुंची। अब बारिश में महिला का खस्ताहाल घर भी ढह गया है। ये मामला, हिमाचल के तेजतर्रार मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह के गृह निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि महिला को बीपीएल सूची में भी नहीं शामिल किया गया। पहले बारिश में परिवार…

Read More

कांगड़ा, 20 अगस्त : जिला के पालमपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। मामला भवारना पुलिस थाने के तहत पुन्नर के निकट गुजरेहड़ा का है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय महिला ने पंखे से लटक कर अपनी जान दी है। मृतक महिला का पति फौजी है और इस समय सिक्किम में तैनात है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला के मौत के कारणों का पता करने में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने सास ससुर के साथ…

Read More

ऊना, 20 अगस्त : सदर थाना के तहत रामपुर में सड़क क्रॉस कर रहे 8 वर्षीय बच्चे को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई रैफर कर दिया गया है, जहां पर बच्चे का इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक लक्ष्य राजयादा निवासी रामपुर सुबह रामपुर में सड़क क्रॉस कर रहा था कि ऊना की ओर से आ रही एक कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बच्चे को…

Read More

कुल्लू, 20 अगस्त : करीब-करीब 5 साल पहले समूचे देश में करंसी नोटों पर एक पंक्ति लिखी जा रही थी, जिसमें सोनम गुप्ता को बेवफा बताया जा रहा था। देश भर में ऐसे नोट फैल रहे थे। मगर यहां किस्सा जुदा है। कुल्लू के सरबरी फुट ब्रिज पर दर्जनों ‘साॅरी’ लिखे बेेशुमार पोस्टर चस्पा किए गए हैं। ये नहीं पता कि पोस्टर चिपकाने वाला कौन है, लेकिन ये जरूर है कि वो अपनी प्रेमिका से गलती पर माफी मांग रहा है। ये भी संभावना है कि प्रेम एक तरफा भी हो सकता है। फुट ब्रिज पर चस्पा पोस्टर्स के वीडियो…

Read More

कुल्लू, 20 अगस्त : जिला के पतलीकूहल से मंडी जिला का सिहल निवासी विनोद कुमार पिछले दो महीनों से लापता है और वह अब तक नहीं लौटा है। विनोद पतलीकूहल में पिछले चार सालों से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था और वह यहां चालक के रूप में काम करता था जबकि पत्नी सीता पतलीकूहल में ही सिलाई का काम करती है। 22 जून की सुबह विनोद कुमार सुबह करीब नौ बजे काम के लिए निकला लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। पत्नी ने हालांकि उसे ढूंढने का प्रयास भी किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल…

Read More