Author: MBM News

शिमला, 5 अगस्त : मौजूदा जयराम सरकार के कार्यकाल में वीरवार का दिन सरकार व प्रशासन के समन्वय के मद्देनजर काफी अहम रहा। अमूमन विधानसभा सत्र के दौरान निचले स्तर के अधिकारी तक नहीं बदले जाते हैं, वहीं ऐसा क्या हो गया कि सरकार ने एक दिन के भीतर ही प्रशासन के मुखिया अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर स्थानांतरित कर दिया। मामला, यहीं नहीं खत्म हुआ। इसके बाद एक और अधिसूचना सामने आई, जिसमें सरकार ने आईएएस अनिल खाची की स्वैच्छिक रिटायरमेंट के आवेदन को ही स्वीकार कर डाला। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने इस मामले…

Read More

कुल्लू, 5 अगस्त : खोजी कुत्तों की मदद से लाहौल-स्पीति के तोजिंग नाला की बाढ़ में लापता बीआरओ के जवान राहुल पांडे का शव बरामद कर लिया गया है। वो 28 जुलाई को बाढ़ में लापता हो गए थे। सर्च ऑपरेशन में बीआरओ व प्रशासन ने खोजी कुत्तों की मदद लेने का फैसला लिया था। सेना के दो खोजी कुत्ते तोजिंग नाला के चप्पे-चप्पे को छान रहे थे। बुधवार को जवान राहुल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के एक हफ्ते बाद भी सर्च अभियान में सफलता नहीं मिल रही थी। बहरहाल, अब शव बरामद होने के बाद…

Read More

चंबा, 05 अगस्त : 41 साल बाद भारत की हॉकी टीम ने ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता है। इस जीत से जहां पूरे देश में ख़ुशी की लहर है। चंबा जनपद में दोहरी ख़ुशी का माहौल है। उपमंडल डलहौजी के तहत आती ग्राम पंचायत ओसल के गांव खलंदर निवासी 26 वर्षीय वरुण कुमार भी भारत की इस जीत में भागीदार बना है। वरुण का जन्म 25 जुलाई 1995 को खलंदर गांव में हुआ था। वर्तमान में वह अपने परिवार सहित पंजाब के जालंधर में रह रहे है। वरुण कुमार के पिता ब्रह्मानंद रोजी रोटी की तलाश में जालंधर के मीठापुर…

Read More

कांगड़ा/आशीष शर्मा : उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना खुण्डिया व पुलिस चौकी मझीन से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बुधवार को उपमंडल की पांच वर्षीय शिवन्या पुत्री बलदेव सिंह निवासी त्रयाबलू डाकघर मझीन की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्ची को सांप ने घर पर ही काट लिया था। सांप के काटने पर शिवन्या को लगा कि उसे चूहे ने काट लिया है। इसके बारे में उसने अपने परिजनों को बताया। परिजनों द्वारा निशान देखे जाने पर पाया कि बच्ची को सांप ने डस लिया है। इसके बाद परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल टांडा लेकर पहुंचे, जहां उपचार…

Read More

हमीरपुर, 05 अगस्त : थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायत दाडला में ब्यास नदी के साथ बहती पुंग खंड में एक अधेड़ आयु के व्यक्ति का शव मिला है। शिनाख्त के दौरान मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर मृतक के कपड़े जूते और एक छाता पुलिस को बरामद हुआ है। छानबीन के दौरान कपड़ों के भीतर भी किसी भी तरह की पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। शव मिलने की सूचना पंचायत उप प्रधान जगन कटोच ने सुजानपुर थाना में दी। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने सूचना मिलते ही एसआई मदनलाल को मौके…

Read More

शिमला, 05 अगस्त : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल खाची को मुख्य सचिव के पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह को हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है। अब आईएएस अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। चुनाव आयुक्त के पद पर उनका कार्यकाल पांच साल तक रहेगा। अनिल खाची 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तथा इससे पहले वह 31 दिसम्बर 2019 को हिमाचल के मुख्य सचिव बनाए गए थे। अनिल खाची पूर्व…

Read More

 शिमला, 05 अगस्त : हिमाचल विधानसभा में आज मुख्य सचिव अनिल खाची को हटाने के मुद्दे पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भारी हंगामा किया। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत मामला उठाया कि सरकार ने मुख्य सचिव को हटाने की मंजूरी दी है और सरकार स्पष्ट करे कि ऐसी क्या परिस्थितियां खड़ी हो गईं कि मुख्य सचिव को समय से पहले हटाया जा रहा है। इस पर सत्तापक्ष ने कड़ा एतराज जताया और कहा कि प्रशासनिक फेरबदल का निर्णय सरकार के क्षेत्राधिकार में आता है और ये सदन तय नहीं करेगा। अब…

Read More

पांवटा साहिब, 05 अगस्त : उपमंडल के देवी नगर के रहने वाले शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। वह 27 जुलाई की शाम 4 बजे लापता हो गया था। मृतक की पहचान सूरज उर्फ तंबी (23) के तौर पर की गई है। मृतक की मां लक्ष्मी निवासी देहरादून की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस की यह बताने की स्थिति में नहीं है कि सूरज को पानी में धक्का देकर मौत के घाट उतारा गया या फिर उसके शव को ही पानी में ठिकाने लगाया गया। इन सवालों का जवाब आरोपी के पुलिस रिमांड में…

Read More

नई दिल्ली, 04 अगस्त : 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास दोहराया है। भारत ने वीरवार को हुए कांस्य पदक मैच में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। एक समय भारतीय टीम मुकाबले में 1-3 से पिछ रही थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। यहां से मैच दिलचस्प होता गया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने इस बढ़त को 5-3 करके लगभग कांस्य पदक को अपने नाम कर दिया थ। हालांकि जर्मनी ने एक गोल के अंतर को कम जरूर किया, लेकिन भारत ने 5-4 स्कोर लाइन से मैच जीत लिया।…

Read More

चंबा, 05 अगस्त : दो बार नेशनल कराते (Karate) गोल्ड मेडलिस्ट रही नीलम कुमारी ने इस बार प्रदेश स्तरीय कराते चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल (Gold medal) जीता है। वह ब्लैक बेल्ट 2nd दान (Dan)हैं। फेडरेशन ऑफ इंडिया एसोसिएशन (Riso Teki Goju Ryu) से यह जीत मिली है। इसका श्रेय उन्होंने गुरुजनों को दिया है, जिसमें सेन्साई रणधीर ठाकुर व सेन्साई योगराज सहित वेदव्यास ठाकुर के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा अपने माता पिता व ससुराल पक्ष को भी सफलता का श्रेय दिया है। दरअसल, नीलम की दो साल पहले शादी हुई। इसके बाद से वो इवेंट में हिस्सा नहीं ले पा रही…

Read More