Author: MBM News

शिमला, 23 अगस्त : हिमाचल की राजधानी शिमला के उपनगर टूटू के समीप हथनी धार क्षेत्र में भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का निजी मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस कारण मकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। लेकिन गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार पूर्व विधायक के मकान के समीप एक नवर्निमित मकान का खुदाई कार्य चल रहा है, जिस कारण वहां पहाड़ी दरकने से बहुत बड़ी चट्टान पूर्व विधायक के मकान की दीवार पर जा गिरी। भूस्खलन की ये घटना रात्रि करीब दो बजे घटित हुई है। मौजूदा…

Read More

चंबा, 23 अगस्त : भटियात उपमंडल के तहत आती ग्राम पंचायत मलूंडा में बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त एसडीओ ठगी का शिकार हो गए। शातिरों ने करीब पौने सात लाख की लूट एक साल में कर दी। ठगी का शिकार होने के बाद सेवानिवृत एसडीओ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मलूंडा निवासी कांशीराम ने बताया कि एक साल पहले उन्हें एक कंपनी के माध्यम से फोन आया। जिसमें उन्हें बताया गया कि जीवन बीमा योजना के तहत इन्वेस्टमेंट किया है वो काफी…

Read More

आशीष शर्मा/ कांगड़ा : जिले में पेश आए सड़क हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। बताया गया कि पुलिस थाना क्षेत्र डमटाल में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। यह हादसा नेशनल हाईवे डमटाल पर हुआ। इस हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि घायल हुए मजदूर को इलाज के लिए…

Read More

हमीरपुर, 23 अगस्त : ढोल की थाप, आतिशबाजियों की घड़घड़ाहट और पुष्प वर्षा के साथ मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री की नई जिम्मेदारी संभालने के पश्चात अनुराग ठाकुर का हमीरपुर ज़िला में प्रथम आगमन यादगार बन गया। रविवार को जिला भाजपा की तमाम टीम सहित नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा की अगुवाई में जिला की बाउंड्री पर कलूर में जिला के नूर का भव्य स्वागत किया। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र ठाकुर एवं अरुण धूमल व जनआशीर्वाद यात्रा के जिला प्रभारी अजय राणा, यात्रा के जिला रूट प्रमुख एवं पार्टी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री  इस अवसर पर विशेष…

Read More

शिमला, 23 अगस्त : करूणामूलक संघ का क्रमिक अनशन का 24 वां दिन बीत गया। लगातार 24 दिन से करुणामूलक परिवार क्रमिक भूख हड़ताल पर है पर सरकार द्वारा न इनकी कोई सुध बुध नहीं ली गई और न कोई मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी मिलने आया है। रक्षाबंधन के दिन भी ये करुणामूलक भरी बरसात में राजधानी में कालीबाड़ी के समीप वर्षाशालिका में बैठे हुए थे। रोज इनको भारी बारिश में पानी में सोना पड़ता है क्योंकि वर्षाशालिका बारिश के समय पानी से भर जाती है, पर सरकार के कानों में अभी जूं तक नहीं रेंगी। हालांकि परिवार 15-20 सालों से पीड़ित…

Read More

शिमला, 23 अगस्त : राजधानी शिमला में छीनाझपटी का मामला सामने आया है। शहर में एक कारोबारी अपनी दुकान बंद कर घर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ा था। इसी बीच अज्ञात बदमाश उसके बैग से 17 हजार रूपये छीन कर फरार हो गए। घटना बालूगंज थाना क्षेत्र की है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। हमीरपुर निवासी शारू राम की शिमला शहर में दुकान है। पुलिस में दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया कि 21 अगस्त की…

Read More

बिलासपुर, 23 अगस्त : शहर के रौड़ा सेक्टर में मस्जिद के पास सड़क पार कर रही एक बच्ची तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल हो गई। कार चालक ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की जहमत तक नहीं उठाई। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने उसे अस्पताल  पहुंचाने के साथ ही उसके परिजनों को भी सूचित किया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रौड़ा सेक्टर निवासी शीतल कौंडल द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार उसकी 8 साल की बेटी वैभवी गत शनिवार शाम पड़ोस के कुछ अन्य बच्चों के साथ मस्जिद के पास एक…

Read More

नाहन, 22 अगस्त : 23 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल को सिरमौर ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। इस बाबत राज्य निकाय की बैठक में निर्णय लिया गया था। अध्यक्ष राजेश वर्मा, सचिव जितेंद्र खिंदडी, कोषाध्यक्ष विषारद वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ द्वारा तमाम दुकानदारों से देशव्यापी हड़ताल को समर्थन करने का आग्रह किया गया है। केंद्र सरकार ने गलत तरीके से हाॅल मार्किंग प्रक्रिया को लागू किया है। उन्होंने कहा कि तमाम स्वर्णकारों से आग्रह है कि वो सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाॅल मार्किंग के…

Read More

शिमला, 22 अगस्त : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार व्यापक बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से कुछ स्थानों पर जहां विशालकाय पेड़ धराशायी हुए, वहीं एक अस्थायी मकान भूस्खलन की जद में आया। शहर में बारिश और भूस्खलन से आम जनजीवन प्रभावित हुआ और कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति भी ठप रही। गनीमत यह रही कि इस दोैरान किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। सुबह के वक्त शिमला में हुई जोरदार बारिश से टालैंड के समीप खलीनी बाईपास पर देवदार का विशालकाय पेड़ जड से उखड़कर सड़क के बीचों-बीच गिर गया…

Read More

केलांग, 22 अगस्त : तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने रविवार को त्रिलोकनाथ में आयोजित पौरी मेला के पूजा-अर्चना एवं पुरातन परम्पराओं के निर्वहन के अवसर पर शिरक़त की। उन्होंने जानकारी दी कि त्रिलोकीनाथ मंदिर को बौद्ध एवं हिंदू आस्था के केंद्र के रूप में भगवान शंकर व अवलोकितेश्वर भगवान के रूपों में, दोनों समुदायों द्वारा पूजा जाता है। इसी प्रकार से भगवान शिव के इस स्थान का संबंध पवित्र मणिमहेश से भी प्राचीन काल से माना जाता है। आज के दिन श्रद्धालुओं का एक जत्था पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए यहां से रवाना होता…

Read More