Author: MBM News

कुल्लू, 30 नवंबर : नशे के खिलाफ जिला पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने पतलीकूहल में 10 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से तलाशी के दौरान नशा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पतलीकूहल पुलिस की टीम गश्त पर थी। जैसे ही टीम पतलीकूहल चौक पर रैन शेल्टर के पास पहुंची तो वहां एक व्यक्ति बैठा दिखाई दिया। तलाशी करने पर उसके पास 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी गुरदेव शर्मा…

Read More

रोनहाट, 30 नवंबर : रविवार को बड़सर में संपन्न हुई कला स्नातक संघ की राज्य कार्यकारिणी में कला स्नातक संघ शिलाई के दो शिक्षकों को स्थान मिलने पर कला स्नातक संघ शिलाई ने राज्य कार्यकारिणी का आभार जताया है। कला स्नातक संघ खंड शिलाई के अध्यक्ष दिनेश मालवीय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कला स्नातक संघ की राज्य कार्यकारिणी में खंड शिलाई से मोहन ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष जबकि देवेंद्र शर्मा को प्रशासनिक आंतरिक प्रबंधक के पद पर नियुक्ति मिली है। मालवीय ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी द्वारा खंड शिलाई पर विश्वास जताने के लिए वे अपनी और…

Read More

शिमला, 30 नवम्बर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 16 दिसम्बर से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह 16 दिसम्बर को कांगड़ा पहुंचेंगे और 19 दिसम्बर रात्रि उनकी वापसी होगी। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत जागरण श्रेणी व प्रान्त संगठन श्रेणी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होगी। प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद ने बताया कि डॉ. मोहन भागवत के प्रवास के दौरान 17,18 और 19 दिसंबर को कार्यकर्ताओं की बैठकें, शिक्षण और मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को मिलेगा। 17 दिसंबर को संगठन श्रेणी और जागरण श्रेणी के प्रांत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठकें गुप्त…

Read More

शिमला, 30 नवंबर : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला के सभी उपमंडल अधिकारियों के साथ कोविड टीकाकरण के संबंध में बैठक का आयोजन किया तथा अधिकारियों से टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के लक्ष्य को पांच दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला के समस्त कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों का डाटा एकत्रित कर उसका आकलन करें ताकि छूटे हुए कर्मचारियों को वैक्सीनेट किया जा सके। जिस वैक्सीनेशन केंद्र में लोग टीकाकरण करवाने नहीं पहुंच रहे हैं वहां…

Read More

शिमला, 30 नवम्बर : एचआरटीसी वर्कशॉपस में तैनात पीसमील कर्मचारी अनुबंध पर लिए जाने की मांग पूरी न करने पर सोमवार से एक बार फिर टूलडाउन हड़ताल पर चले गए हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर पीस मील कर्मचारी काम पर नहीं गए और वर्कशॉप के बाहर बैठकर प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। ऐसे में निगम की सभी वर्कशॉप में दिन भर काम प्रभावित हुआ। टूल डाउन हिमाचल परिवहन निगम पीस मील कर्मचारी मंच की प्रधान खेम चंद, महासचिव हरि कृष्ण शर्मा शर्मा, संयुक्त सचिव मनोज पाल ने कहा कि सरकार व निगम…

Read More

शिमला, 30 नवंबर : सीएम आवास ओकओवर में शक्ति प्रदर्शन के बाद प्रदेश के पुलिस कर्मचारियों की मांगों को लेकर सोमवार को प्रस्तावित वित्त महकमे की वार्ता नहीं हो पाई। हालांकि मुख्यमंत्री ने पिछले कल आला अधिकारियों को बैठक बुलाकर पुलिस कर्मियों के मसलों पर चर्चा करने के निर्देश दिए थे।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के जवानों का डिमांड चार्टर अभी वित्त विभाग के पास नहीं पहुंचा है। हालांकि वित्त विभाग ने  सीएम के निर्देशानुसार मांगों से जुड़े सभी पहलुओं को खंगालना शुरू कर दिया है। ये भी पता चला है कि जैसे ही मांग पत्र…

Read More

शिमला, 29 नवम्बर : सीएम आवास ओकओवर में शक्ति प्रदर्शन के बाद प्रदेश के पुलिस कर्मचारियों की मांगों को लेकर सोमवार को प्रस्तावित वित्त महकमे की वार्ता नहीं हो पाई। हालांकि मुख्यमंत्री ने पिछले कल आला अधिकारियों को बैठक बुलाकर पुलिस कर्मियों के मसलों पर चर्चा करने के निर्देश दिए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के जवानों का डिमांड चार्टर अभी वित्त विभाग के पास नहीं पहुंचा है।हालांकि वित्त विभाग ने सीएम के निर्देशानुसार मांगों से जुड़े सभी पहलुओं को खंगालना शुरू कर दिया है। ये भी पता चला है कि जैसे ही मांग पत्र विभाग को मिलता…

Read More

शिमला, 29 नवंबर : आखिरकार, सोमवार की रात 9 बजे वो घड़ी आ ही गई, जिसका लाखों दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मंच पर सवाल भी चले तो खूब ठहाके भी गूंजे। कसर ये रह गई कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नन्हें बालक की बुद्धिमता के सामने पेट पकड़कर नहीं हंसे। 13वें सवाल पर अरुणोदय अटके। गेम को क्विट कर 12.5 लाख की राशि जीती। नन्हें बालक ने न केवल परिवार, बल्कि समूचे हिमाचल को देश नहीं, बल्कि विदेशों में भी गौरवान्वित किया है। ऐसे में मम्मी बेटे के पसंदीदा व्यंजन कैसे भूल सकती थी। शाम को…

Read More

शिमला, 29 नवम्बर : प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने राज्य की भाजपा शासित सरकार पर चौपाल विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अब चुनाव की बेला में मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में आए हैं, तो लोकलुभावन घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए चार उप चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा को जिस प्रकार करारी हार का मुंह देखना पड़ा है, उसी तरह उसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा। सोमवार को चोैपाल विधानसभा क्षेत्र के पुलबाहल…

Read More

शिमला, 29 नवम्बर : राजधानी शिमला में सोमवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। इसके चलते दिन भर शहर में जाम की स्थिति रही। चैड़ा मैदान से लेकर सचिवालय तक रैली निकालते हुए भामस कार्यकर्ता पहुंचें। इसके बाद सचिवालय के बाहर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता सचिवालय गेट के पास एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच कई संघ कार्यकर्ताओं की ओर से गेट खोलने की भी कोशिश की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं व मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच धक्का…

Read More