Author: जीता सिंह नेगी

रिकांगपिओ, 24 फरवरी : किन्नौर के पूह उपमंडल के रुशकलंग (Rushklang) गांव की तारा देवी को वाराणसी (Varanasi) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा पुरस्कृत किया गया है। तारा देवी संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में शास्त्री की तृतीय वर्ष की छात्रा है। बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में  पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने पहुंचे थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उपस्थिति में हिमाचल से ताल्लुक रखने वाली बेटी तारा देवी को भी पीएम के हाथों से सम्मान मिला, जो किन्नौर समेत प्रदेश वासियों के लिए गौरव के पल हैं। रुशकलंग निवासी तारा देवी स्वर्गीय कलजंख डंडुप की छोटी…

Read More

रिकांगपिओ,22 फरवरी : जनजातीय आयुर्वैदिक अस्पताल रिकांगपिओ में विभिन्न चर्म रोगों का ईलाज आयुर्वैद चिकित्सा पद्धती द्वारा किया जा रहा है। हर माह लगभग 100-150 चर्म रोगियों का ईलाज किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी किन्नौऱ डॉ इंदु शर्मा ने कहा कि एम.डी आयु (चर्म रोग) डॉ. कनिका नेगी आयुर्वैद द्वारा विभिन्न त्वचा विकार जैसे युवान पीडिका, दारूणक, रवालिव्य, पालिव्य, कदर, व्यङ, शिवत्र, इन्द्र लुप्त, पामा, विर्चिचका, कुष्ठ आदि रोगों का उपचार कर रही है।  उन्होंने कहा कि आयुर्वैद संहिताओं में चर्म रोग को विभिन्न क्षुद्ररोगों के अंतर्गत लिया गया है तथा इनकी चिकित्सा के लिए विभिन्न लघु…

Read More

रिकांगपिओ, 21 फरवरी : किन्नौर जिला के वाइब्रैंट गांव पूह पंचायत कार्यालय में आयुष विभाग किन्नौर द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वैदिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ डर इंदु शर्मा जिला आयुष अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में स्थानीय पंचायत व आस-पास के लगभग 103 मरीजों की जांच की गई।          इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित विभागीय कैलेण्डर के अनुरूप पूह में इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मुफ्त आयुर्वैदिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया…

Read More

रिकांगपिओ, 15 फरवरी : जनजातीय जिला किन्नौर में 03 मार्च रविवार को होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी आज यहां पल्स पोलियो की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दी। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए की गई तैयारियों की पुनः जांच अवश्य करें, ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।  इसके अलावा पल्स पोलियो अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाएं, ताकि जिला का कोई भी बच्चा…

Read More

रिकांगपिओ, 13 फरवरी : उपनिदेशक उद्यान विभाग जिला किन्नौर भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि उद्यान विभाग व पुलिस विभाग किन्नौर की संयुक्त जांच दल ने चोरा बैरियर पर जब्त किए फलदार पौधों का निरीक्षण किया। यह पौधे जिला कुल्लू से बिना आवश्यक दस्तावेजों के जिला किन्नौर लाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इन पौधों की जांच करने के उपरान्त पाया गया कि यह 1342 सेब के पौधे हिमाचल प्रदेश फल पौधशाला रजिस्ट्रीकरण एवं विनियमन अधिनियम-2015 एवं नियम-2020 के अंतर्गत अनाधिकृत थे। इन पौधों को मौके पर जला कर नष्ट किया गया, ताकि ये अनाधिकृत पौधे किन्नौर के बागवानों…

Read More

रिकांगपिओ, 28 जनवरी : कड़ाके की ठंड के बीच किन्नौर में राजनीति ने गर्माहट ला दी है। कल्पा ब्लॉक पंचायत समिति चेयरमैन व वाईस चेयरमैन का पद भाजपा से छीन कर कांग्रेस ने अपनी झोली में डाल दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारे में गर्माहाट आई है। पिछले कई दिनों से कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था।  कांग्रेस ने दावा किया कि 15 सीटों वाली कल्पा पंचायत समिति सदस्यों में 8 को कांग्रेस का समर्थन है। पूर्व में भाजपा के पास 8 व कांग्रेस के पास 7 सदस्य थे। सापनी वार्ड सदस्य रेशमा के कांग्रेस को समर्थन देने के…

Read More

रिकांगपिओ, 25 जनवरी : जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य डॉक्टर सूर्या बोरस की अगुवाई में ठंगी गांव का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री जगत सिंह नेगी से शिमला में मुलाकात कर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 2 लाख 5000 रुपए की राशि प्रदान की।   इस मौके पर जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉक्टर सूर्य बोरस, उप प्रधान आदित्य नेगी, सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम बंसी लाल नेगी, ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष यदू भगत, बलदेव खोजान, दिनेश नेगी मौजूद रहे।

Read More

रिकांगपिओ, 22 जनवरी : उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ सभागार में संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो किन्नौर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से नवीन कुमार को प्रधान नियुक्त किया गया।        इसी तरह जय प्रकाश उपप्रधान, गोवल यमत सचिव, कृष्ण पॉल कोषाध्यक्ष, नितीश प्रेस सचिव, कृष्ण चन्द राज्य प्रतिनिधि, शशी कुमार कानूनगो सलाहकार, छेरिंग अंगज्ञल सदस्य हंगरंग, हरीश सदस्य पूह, शिवानी सदस्य मुरंग, नवीन  सदस्य कल्पा, दीप कमल सदस्य कल्पा,रविन्द्र सदस्य टापरी,सतीश सदस्य निचार नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान नवीन कुमार ने उन्हें प्रधान पद के लिए चुनने पर सभी का आभार व्यक्त किया है। 

Read More

रिकांगपिओ, 12 जनवरी : किन्नौर आदिवासी कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रिंगचेन बिष्ट ने रिकांगपिओ में कार्यकारिणी का विस्तार किया। रिकांगपिओ में पत्रकार वार्ता कर रिंगचेन बिष्ट ने कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है, उसके लिए राहुल गांधी, राष्ट्र अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस शिवा राम मोगे, प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र के लोगों के समस्याओं व एफआरए (FRA) को सरकार व मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वहीं, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। …

Read More

रिकांगपिओ, 11 जनवरी : दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय (डीएवी) स्कूलों की राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर राइफल अंडर-17 में डीएवी स्कूल रिकांगपिओ की 9वीं कक्षा की छात्रा अर्निका सिंह ने छठा स्थान हासिल किया है। डीएवी स्कूल फरीदाबाद हरियाणा में 4 व 5 जनवरी को डीएवी स्कूलों की दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें अर्निका सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है।     इससे पूर्व भी किन्नौर व शिमला जिला के समस्त विद्यालयों के मध्य इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में 5 व 6 दिसंबर, 2023 को दो दिवसीय क्लस्टर…

Read More