रिकांगपिओ, 22 जनवरी : उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ सभागार में संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो किन्नौर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से नवीन कुमार को प्रधान नियुक्त किया गया।
इसी तरह जय प्रकाश उपप्रधान, गोवल यमत सचिव, कृष्ण पॉल कोषाध्यक्ष, नितीश प्रेस सचिव, कृष्ण चन्द राज्य प्रतिनिधि, शशी कुमार कानूनगो सलाहकार, छेरिंग अंगज्ञल सदस्य हंगरंग, हरीश सदस्य पूह, शिवानी सदस्य मुरंग, नवीन सदस्य कल्पा, दीप कमल सदस्य कल्पा,रविन्द्र सदस्य टापरी,सतीश सदस्य निचार नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान नवीन कुमार ने उन्हें प्रधान पद के लिए चुनने पर सभी का आभार व्यक्त किया है।