रिकांगपिओ, 12 जनवरी : किन्नौर आदिवासी कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रिंगचेन बिष्ट ने रिकांगपिओ में कार्यकारिणी का विस्तार किया। रिकांगपिओ में पत्रकार वार्ता कर रिंगचेन बिष्ट ने कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है, उसके लिए राहुल गांधी, राष्ट्र अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस शिवा राम मोगे, प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र के लोगों के समस्याओं व एफआरए (FRA) को सरकार व मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वहीं, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बिष्ट ने कहा कि अधिवक्ता निर्मल चंद्र नेगी व सुशील साना को सलाहकार नियुक्त किया गया। समर देवा को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया। प्रवीण नेगी को उपाध्यक्ष, सुरेश योंगमा महासचिव, प्रेम कुमार मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। साथ ही खंड अध्यक्षों का भी नियुक्ति की गई। अधिवक्ता नमज्ञल नेगी को पूह ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष, विकास नेगी को कल्पा ब्लॉक व गोविंद मोयान को निचार ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।