Author: जीता सिंह नेगी

रिकांगपिओ, 3 फरवरी : किन्नौर जनपद के नाको में पहली बार लोंग ट्रैक आइस स्केटिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 व 5 फरवरी को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल आइस स्केटिंग संस्था द्वारा आइस स्केटिंग एसोसिएशन इण्डिया के बैनर तले किया जा रहा है। 31 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतियोगिता से पहले चार दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया गया था। कैम्प में हिमाचल सहित 15 राज्यों के 70 खिलाडियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता की ख़ास बात यह है कि 12000 फ़ीट की ऊँचाई से ऊपर आज तक पुरे विश्व में लोंग ट्रैक की राष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं करवाई गई। किन्नौर में आज तक…

Read More

रिकांगपिओ, 01 फरवरी : जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो अक्सर लोग गाय को आवारा छोड़ देते है। लेकिन किन्नौर की “साथी दी हेल्पिंग हैंड्स” संस्था ने उन आवारा पशुओं का हमदर्द बन कर घास खिलाने का बीड़ा उठाया है। खास कर सर्दी के मौसम में जहां चारों तरफ बर्फ जमी हो, ऐसे में यह संस्था गाड़ियों से घास लाकर आवारा पशुओं को खिलाती है। रिकांगपिओ, पावरी, खवांगी आदि स्थानों में सड़कों पर आवारा घूम रहे पशुओं को चारा उपलब्ध करवाने के साथ अस्थाई शैड बना कर पशुओं को रखा जाता है, ताकि बर्फबारी में ठंड से इन पशुओं…

Read More

रिकांगपिओ, 30 जनवरी : रविवार देर रात से हुई बर्फ़बारी के बाद अब ग्लेशियर के गिरने का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को करीब तीन बजे टिंकू नाला के पास ग्लेशियर गिरने से एनएच 5 पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। बता दें कि वीरवार को भी इसी टिंकू नाला के पास एनएच-5 पर हिमस्खलन गिरने से हाईवे कई घंटे अवरुद्ध रहा था।  सीमा सड़क संगठन कमान अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि सोमवार को करीब तीन बजे टिंकू नाला में ग्लेशियर गिरने की सूचना मिली थी। एक मशीनरी व जवानों को टिंकू नाला की ओर रवाना कर दिया गया…

Read More

रिकांगपिओ, 26 जनवरी : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपना मोबाइल नंबर जिला की महिलाओं व बालिकाओं से साझा करते हुए कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह उन्हें बेझिझक किसी भी समय संपर्क कर सकती है। जगत सिंह नेगी हाल ही में रिकांगपिओ के अम्बेडकर भवन में आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार ने बालिकाओं और महिलाओं को हर सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कई योजनाएं आरम्भ किए है पर फिर भी आए दिन महिलाओं के…

Read More

रिकांगपिओ, 25 जनवरी : पूह उपमंडल के रुशकलंग-तालिंग ग्राम कांग्रेस कमेटी का एक दल अध्यक्ष कर्म सिंह नेगी की अध्यक्षता में बागवानी, राजस्व व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी से शिष्टाचार भेंट की। मंत्री बनने के बाद पहली बार मंत्री से मिलने आए पदाधिकारियों में कर्म सिंह नेगी, अमीर सिंह नेगी, टीसी नेगी,राज कुमार नेगी,जयचंद नेगी, भदार चंद नेगी,चन्द्र कुमार नेगी,टशी नेगी, छोपेल नेगी, छेरिंग लाल नेगी ने किन्नौरी टोपी व खटक पहनाया। ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं सहित बगीचों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उठाऊ सिंचाई योजना व तालिंग गांव को जोड़ने वाली…

Read More

रिकांगपिओ, 22 जनवरी : कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अपने गृह जिला में आने पर बागवानी, राजस्व व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रवेश द्वार चौरा में भव्य स्वागत किया। नेगी के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार लगा कर किन्नौरी वाद्य यंत्र ढोल-नगाड़े बजा कर मंत्री का स्वागत किया गया। भावानगर में स्वागत समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों को विकास के मामले में नंबर वन बनाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जनजातीय…

Read More

रिकांगपिओ, 20 जनवरी : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के साथ ही एक बार पुनः जिला के ऊंची चोटियों सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फ़बारी हुई। जिला में हो रही बर्फ़बारी किसानों व बागवानों के अमृतुल्य है। देर रात से हो रही बर्फ़बारी से समूचा जिला ठंड की चपेट में आ गया है। हालांकि जनजातीय क्षेत्रों के लोग सर्दी से निपटने के लिए पहले ही प्रबंध करके रखते हैं। इस समय पर्यटन स्थल कल्पा में तीन इंच, छितकुल, आसरंग, नेसंग, रोपा वेली में 6 इंच, लिप्पा 4 इंच बर्फ़बारी हुई है। इसी तरह जिला के ऊंचाई व माध्यम ऊंचाई…

Read More

रिकांगपिओ, 14 जनवरी : जिला में शुक्रवार रात को हुई बर्फबारी से बागवानों व किसानों के चेहरे खिल उठे है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस सर्दी में तीसरी दफा बर्फ़बारी हुई है। लेकिन कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के किसानों व बागवानों को लंबे समय के इंतज़ार के बाद शुक्रवार को बर्फ़बारी देखने को मिली। वही, जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में भी इस सर्दी की पहली बर्फ़बारी दर्ज की गई। बता दें कि इन क्षेत्रों में पिछले लंबे अरसे से बारिश व बर्फबारी न होने से यहां के किसान व बागवान हताश नजर आ रहे थे। मौसम में आए इस बदलाव के बाद…

Read More

रिकांगपिओ, 11 जनवरी : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के साथ ही किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार सुबह से बर्फबारी शुरू हो गई है। इस समय हांगो, चुलिंग, रोपा, ज्ञाबुंग, रुशकलंग, तालिंग, सुन्नम,चारंग, नेसंग आदि क्षेत्रों में बर्फबारी होनी शुरू हो गई है, जबकि कल्पा, सांगला, रिकांगपिओ आदि क्षेत्रों में भी मौसम बरसने की तैयारी में है। किन्नौर के जिन क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, वहां के बागवानों के चेहरों पर रौनक देखी जा रही है। जिला किन्नौर में मौसम में आए इस बदलाव के साथ ठंड में भी काफी ज्यादा इजाफा देखा जा रहा है। लोग ठंड से बचने…

Read More

रिकांगपिओ, 10 जनवरी : भावनगर थाने के तहत चार दिन पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नही हो पाई है। शिनाख्त के लिए शव को पीएचसी भावानगर के शव गृह में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने कहा कि जिला के शांगो गांव का एक व्यक्ति गंगा सिंह एक अज्ञात पुरुष को बीमार होने पर एंबुलेंस से सीएचसी कटगांव लाया। यहां व्यक्ति को जांच करने पर मृत घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मृतक के मकान मालिक गंगा सिंह से पूछताछ करने पर मृतक का नाम मोहन दास उर्फ गढ़वाली मालूम हुआ। मृतक पिछले 20-25 वर्षों से इसके पास…

Read More