Author: जीता सिंह नेगी

रिकांगपिओ, 23 फरवरी : किन्नौर पुलिस ने इस वर्ष अभी तक आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत कुल 10 मामले दर्ज कर लगभग 24,000 मिली लीटर अवैध शराब बरामद की। वहीं जिला पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम एनडीपीएस के तहत 05 मामले दर्ज कर करीब 133 ग्राम चरस व 5.32 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद किया। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने कहा कि जिला में इस वर्ष एक हत्या का मामला दर्ज हुआ। जिसमें पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर अपराधी को चण्डीगढ से गिरफ्तार कर इस मामले को सुलझाया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जुआ अधिनियम के तहत 05 मामले दर्ज कर…

Read More

रिकांगपिओ, 20 फरवरी : ठाकुर सिंह नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ की पीजीडीसीए विभाग की छात्रा विनाक्षी ने एक बार फिर से जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। विनाक्षी का चयन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 74वां अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट स्टरंडीआ का आयोजन बुल्गारिया के सोफिया में 27 फरवरी तक किया जा रहा है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों व विनाक्षी के परिवारजनों को गौरवपूर्ण बधाई दी है। इससे पहले भी 22 से 26 दिसंबर 2022 तक भोपाल में आयोजित की गई सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप…

Read More

रिकांगपिओ, 20 फरवरी : वर्ष 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई ए एस) अधिकारी तोरुल एस रवीश ने आज उपायुक्त किन्नौर के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि प्रोबेशन के दौरान तोरुल एस रवीश जिला सोलन में सहायक आयुक्त रही। इसके बाद एसडीएम (उपमंडल दण्डाधिकारी) अंब व अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उपायुक्त किन्नौर का कार्यभार संभालने से पहले वह विशेष सचिव हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग का कार्यभार संभाल रही थी। हरियाणा से सम्बन्ध रखने वाली तोरुल एस रवीश जिला किन्नौर…

Read More

रिकांगपिओ,12 फरवरी : 13 फरवरी को मुंबई में पहले महिला आईपीएल (IPL) के लिए होने वाली बोली (Auction) में हिमाचल की पांच महिला खिलाड़ियों में राज्य के ट्राइबल (Tribal) किन्नौर जिला (District) के रारंग पंचायत के खदरा गांव से संबंध रखने वाली सुष्मिता नेगी (Sushmita Negi) भी शामिल होगी। सुष्मिता किन्नौर से क्रिकेट के खेल में इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गई है। सुष्मिता के पिता हरीश चंद्र और माता चंद्रा कुमारी बेटी की उड़ान से बेहद खुश है। सुष्मिता की प्रारंभिक शिक्षा और जमा-2 तक की शिक्षा देवी चंडिका राजकीय सीनियर सकेंडरी स्कूल कोठी…

Read More

रिकांगपिओ, 11 फरवरी : टिंकू नाला में अचानक आई हिमस्खलन गिरने से करीब चार घंटे मार्ग अवरुद्ध रहा। सुबह साढ़े चार बजे मशीनरी व जवानों को तैनात कर चार घंटे की मशक्कत के बाद हिमस्खलन को हटा कर NH-5 को बहाल किया। बता दें कि जिला के ऊपरी क्षेत्रों में अत्यधिक बर्फ़बारी से हिमस्खलन का गिरना जारी रहा। शुक्रवार देर रात टिंकू नाला में हिमस्खलन गिरने से NH-5 अवरुद्ध हो गया था। शनिवार सुबह करीब चार बजे सीमा सड़क संगठन को टिंकू नाला में हिमस्खलन की सूचना मिलते ही साढ़े चार बजे अंधेरे में ही मशीनरी व जवानों ने मोर्चा…

Read More

रिकांगपिओ, 07 फरवरी : 4फ़रवरी से लापता किन्नौऱ के तेलंगी गांव के 54 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी राज कुमार निवासी पूह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 10 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिला है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है, तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसे सुलझी हत्या की गुत्थी गौरतलब है कि 5 फरवरी को तेलंगी निवासी सुदर्शन ने रिकांगपिओ थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका…

Read More

रिकांगपिओ, 06 फरवरी : किन्नौर जिला के नाको प्राकृतिक झील में हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय लॉन्ग ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का समापन सोमवार को हुआ। नाकों गांव के मुख्य लामा ने समापन के मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन के साथ ही 12 हजार फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय स्तरीय लॉन्ग ट्रैक चैंपियनशिप करवाने का एक विश्व रिकॉर्ड भी बन गया है। इस लॉन्ग ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में 13 से 15 और 16 से 19 महिला एवं वरिष्ठ महिला पुरुष कैटेगरी के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के…

Read More

रिकांगपिओ, 06 फरवरी : 4 फरवरी से लापता खेम राज का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार ने अपने स्तर पर उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा है। खेमराज के पुत्र सुदर्शन ने रिकांगपिओ पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुदर्शन ने बताया कि चार फरवरी को करीब दो बजे पिता खेमराज बैंक के काम से रिकांगपिओ गए थे। जिसके बाद वह घर वापिस नहीं लौटे, जबकि गाड़ी (HP 25A-2722) पावरी ठेके के समीप NH के किनारे क्षतिग्रस्त खड़ी है।…

Read More

रिकांगपिओ, 06 फरवरी : बेसहारा पशुओं को चारा देने के साथ अब “साथी दि हेल्पिंग हैंड्स” ग्रुप जमी बर्फ को रास्तों से हटाने का कार्य कर रही है। रविवार को छुट्टी के दिन ग्रुप के साथियों ने रिकांगपिओ बस स्टैंड से आईटीबीपी कैंपस होते हुए आईटीबीपी गेट (मंदिर) तक रास्ते पर जमी बर्फ साफ की। ताकि रास्ते में चलने वाले बुजुर्ग व बच्चे फिसल कर न गिर जाए। यह रास्ता आम रास्ता है। यही रास्ता बस स्टैंड, सब्जी मोहल्ला के लिए जाता है। साथी ही “हेल्पिंग हैंड्स” के सदस्य बलदेव बिष्ट ने बताया कि रविवार के दिन इस रास्ते से बर्फ…

Read More

रिकांगपिओ, 4 फरवरी : जनजातीय जिला किन्नौर के ठंगी गांव में इन दिनों माघ मेला चल रहा है। यह मेला आठ दिन तक चलता है। आस्था और विश्वास के इस मेले को आठ दिन तक अलग-अलग तौर तरीकों व पारम्परिक रूप से मेले को मनाया जाता है। ठंगी माघ मेले का शनिवार को सातवां दिन था। पर्व के प्रथम दिन स्थानीय देवता रापुक शंकर को मंदिर प्रांगण में लाने से पूर्व उनका व उनके साथ कारदारो का ग्रामीण बर्फ के अठखेलियों से स्वागत करते है। मेले में ठंगी के स्थानीय देवता रापुक शंकर के साथ गांव की महिलाएं व पुरुष पूरी पारम्परिक वेशभूषा…

Read More