Author: जीता सिंह नेगी

रिकांगपिओ, 17 मार्च : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनआइसी के साथ मिलकर एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (IRAD) तैयार करने के लिए एप विकसित किया है, जिसमें सड़क दुर्घटना से मृत व घायल होने वालों की सूचना अपडेट होगी। इस एप में दर्ज डेटाबेस का अध्ययन आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञ करेंगे। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना के डेंजर जोन को चिन्हित कर घायल लोगों को गोल्डन हावर में जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाकर मृत्यु दर के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बलवान नेगी ने बताया कि इस ऐप के इस्तेमाल के लिए एनआईसी के…

Read More

रिकांगपिओ, 16 मार्च: उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में वर्ष 2023-24 के लिए जिला के आबकारी ठेकों का आबंटन, नीलामी-सह-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष के आरक्षित मूल्य से 49 प्रतिशत वृद्धि के साथ जिला किन्नौर के ठेकों का आवंटन हुआ जबकि पिछले वर्ष की तुलना में यह वृद्धि लगभग 66 प्रतिशत रही।उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में आबकारी ठेकों की दो इकाईयां रिकांगपिओ व सांगला बनाई गई थी। रिकांगपिओ इकाई का आरक्षित मूल्य 9.38 करोड़ रखा गया था, जिसके लिए कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए…

Read More

रिकांगपिओ, 14 मार्च : आयुर्वेद विभाग किन्नौर जिले में योग को घर-घर पहुंचाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। ज़िला आयुष अधिकारी इंदु शर्मा द्वारा भरसक प्रयास किया जा रहा है कि हर घर में योग हो लोग स्वस्थ रहे। इसके लिए इंदु शर्मा ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। जिससे लोगों को योग करने के लिए योगशाला या अन्य स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं है घर बैठे ही ऑनलाइन योग की कक्षा जॉइन कर सकते हैं। आयुष विभाग किन्नौर ने ग्राम पंचायत बारंग स्थित आयुष डिस्पेंसरी व ग्राम पंचायत ठंगी से इसकी शुरुआत…

Read More

रिकांगपिओ, 10 मार्च : मौजूदा समय में जहां एक रुपए के लिए भी लोगों को ईमान डगमगा जाता है, वहीं रिकांगपिओ के पृथ्वी चंदन नेगी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। पृथ्वी चंदन नेगीचालक कम पंप ऑपरेटर फायर सर्विस रिकांगपिओ में कार्यरत है। पृथ्वी चंदन को होली के दिन उपायुक्त कार्यालय के बाहर रास्ते में एक पर्स मिला। जिसमें कुछ कैश, एटीएम कार्ड व दस्तावेज थे। काफी ढूंढने के बाद भी पृथ्वी चंद को पर्स के मालिक का पता नहीं चल पा रहा था। उन्होंने पर्स को जिला पुलिस अधीक्षक विवेक चहल को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक ने पृथ्वी के इस कदम को…

Read More

रिकांगपिओ, 9 मार्च : प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर किन्नौर कांग्रेस ने दूसरी बार जिला अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में रिकांगपिओ में सड़कों पर उतर कर केंद्र सरकार व अदानी समूह के खिलाफ हल्ला बोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ में रैली निकाली व एसबीआई बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में  महिला कांग्रेस सहित सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि अडानी समूह के शेयर घोटाले पर प्रधानमंत्री ने चुप्पी साधी हुई है। जब संसद में राहुल गांधी अदानी बारे प्रश्न पूछते हैं तो…

Read More

रिकांगपिओ, 09 मार्च : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. अन्वेषा नेगी को सम्मानित किया। क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में बतौर जिला टीकाकरण अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी तैनात डॉ अन्वेषा नेगी को महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने पर नवाजा गया। इससे पहले भी कोविड के दौरान बेहतर कार्य को लेकर जिला स्तर पर भी जिला प्रशासन की ओर से कई बार सम्मानित हो चुकी है। बता दे कि डॉ. अन्वेषा किन्नौर जिले की सापनी गांव से संबंध रखती हैं। डॉ अन्वेषा के पिता प्यार…

Read More

रिकांगपिओ, 07 मार्च : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. अन्वेषा नेगी को सम्मानित किया है। क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में बतौर जिला टीकाकरण अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी तैनात डॉ अन्वेषा नेगी को महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने पर नवाजा गया। इससे पहले भी कोविड के दौरान बेहतर कार्य को लेकर जिला स्तर पर भी जिला प्रशासन की ओर से कई बार सम्मानित हो चुकी हैं। बता दे कि डॉ. अन्वेषा किन्नौर जिले की सापनी गांव से संबंध रखती है। डॉ अन्वेषा के पिता प्यारपुर…

Read More

रिकांगपिओ, 01 मार्च : कल्पा के छात्र देवांश बिष्ट ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता सहित विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा 8 जनवरी को सैनिक स्कूल की परीक्षा में हुई थी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद देवांश बिष्ट खासे खुश है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने देवांश बिष्ट को व उनके माता-पिता को इस सफलता की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय योग्य शिक्षकों के माध्यम से देश सेवा के लिए बच्चों को तैयार करने में भरपूर योगदान दे रहा हैं। छात्रों की इस तरह की उपलब्धि से विद्यालय में…

Read More

किन्नौर, 25 फरवरी : जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में किन्नौर आदित्य बिंद्रा ने बताया कि विभाग द्वारा 21 फरवरी 2023 को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में 21 फल एवं सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षक चंदू लाल नेगी ने 13 फल एवं सब्जी विक्रेताओं के व्यापारिक परिसर में कचरा पाए जाने पर हिमाचल प्रदेश जीव अनाशित कूड़ा कचरा (नियंत्रण) अधिनियम 1995 के अंतर्गत अनियमित्ताओं के लिए 7000 रुपए का जुर्माना किया गया। आदित्य बिंद्रा ने बताया कि विभाग द्वारा उक्त अधिनियम के अंतर्गत अप्रैल, 2022 से जनवरी 2023 तक जिला किन्नौर में 351…

Read More

रिकांगपिओ, 23 फरवरी : एक माह पूर्व हिडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी मामले पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट डॉ सूर्या बोरस ने रिकांगपिओ में प्रेस वार्ता के दौरान अडानी समूह के द्वारा देश भर में वित्तीय संकट पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अडानी समूह जब से मोदी सरकार बनी है तब से यह समूह अमीरी में नंबर वन पर आ गया है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के बंदरगाहों को अडानी समूह को बेच दिया है। इसके साथ ही देश…

Read More