Author: लीलाधर चौहान

जंजैहली: मंडी के सिराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली उप तहसील बाली चौकी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला नौणा की मुख्य अध्यापिका रीता देवी को 9 दिसंबर को उनके स्कूल में मिड-डे मील के दौरान अनुसूचित जाति के बच्चों को अलग से बैठाने को लेकर तथा जातिगत भेदभाव के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है।     यह जानकारी देते हुए शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री मंडी अशोक शर्मा ने बताया कि स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को देखना प्रत्येक स्कूल के मुख्याध्यापक का काम होता है।

Read More

जंजैहली : सिराज विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील बाली चौकी में आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाैणा में अनुसूचित जाति के बच्चों के साथ मिड-डे-मील के दौरान अलग-अलग बिठाकर भेदभाव का मामला सामने आया है। अभिभावक गगन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार उनका बेटा भुवनेश्वर पहली कक्षा में स्कूल में पढ़ रहा है, जिसने स्कूल में छुआछूत संबंधी पूरी घटना के बारे में उन्हें बताया है। इस स्कूल में दीवान चंद के भी 3 बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने भी अपने माता-पिता के पास पूरी घटना बताई है। गगन कुमार ने बताया कि वह सोमवार को अपने गांव के दीवान…

Read More

जंजैहली: सिराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग-सराची सड़क मार्ग के थनूटा में महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई है। जानकारी अनुसार उपमंडल थुनाग के अंतर्गत ग्रांम पंचायत सुनाह लंबाथाच के गांव नकटेरा की चैत्री देवी पत्नी भजनू राम अपने घर से थनूटा की ओर अपनी पोती सुनीता के साथ मुख्य सड़क मार्ग से पैदल जा रही थी। अचानक उन्हें सड़क के ऊपर पहाड़ी से गिरने की कुछ आवाजें सुनाई दी। इस पर दादी और पोती सड़क के किनारे पर चली गई। इसी बीच बुजुर्ग महिला अपना संतुलन खो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना के दौरान पुत्री सुनीता जोर-जोर…

Read More

जंजैहली (मंडी) : सिराज विधानसभा क्षेत्र की ग्रांम पंचायत ढीम कटारू केशिल्हीगाड में अचानक 2 मंजिला मकान में आग लग गई। भीषण अग्निकांड में मकान में रखी ज्वैलरी, कपड़े, कैश व अन्य जरूरत का सामान जलकर राख हो गया, वहीं लगभग 15 मुर्गे भी इस अग्निकांड में जिंदा जल गए। जानकारी अनुसार यह अग्निकांड कमल देवपुत्र दीप राम निवासी जौल तहसील थुनाग के 2 मजिंला मकान में हुआ। इस मकान में 4 कमरे थे, जिनमें घर का सामान रखा गया था। उपमंडल अधिकारी थुनाग सुरेंद्र मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि मकान के निचली मंजिल के एक कमरे में…

Read More

जंजैहली : सिराज विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल अधिकारी कार्यालय थुनाग के साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में 24 नवंबर को श्रम एवं रोजगार विभाग के सौजन्य से रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र मोहन की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। रोजगार मेले को अंतिम रूप देने के लिए तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए रोजगार विभाग और अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान रोजगार मेला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। इस रोजगार मेला के डिप्टी…

Read More

जंजैहली : सिराज विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय की पंचायत थुनाग एवं उपमंडल अधिकारी कार्यालय के साथ लगने वाले बाजार थुनाग गंदगी के आलम में भरा पड़ा है। शौचालय की बदबू और गंदगी एक स्वस्थ व्यक्ति को बीमार कर सकती है। इसके अलावा सुविधा की बात करें तो एक बहुत बड़ा बाजार होने पर थुनाग के प्रबुद्ध नेता व पंचायत प्रतिनिधि सहित व्यापार मंडल के सदस्य इस बाजार पर बड़ा गौरव महसूस करते हैं, मगर अफसोस कि बाजार के साथ इस तरह का आलम देख कर के इनकी आंखें नहीं खुलती है। महिलाओं को शौचालय की सुविधा तक नहीं है। अक्सर गंदगी का…

Read More