जंजैहली : सिराज विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय की पंचायत थुनाग एवं उपमंडल अधिकारी कार्यालय के साथ लगने वाले बाजार थुनाग गंदगी के आलम में भरा पड़ा है। शौचालय की बदबू और गंदगी एक स्वस्थ व्यक्ति को बीमार कर सकती है।
इसके अलावा सुविधा की बात करें तो एक बहुत बड़ा बाजार होने पर थुनाग के प्रबुद्ध नेता व पंचायत प्रतिनिधि सहित व्यापार मंडल के सदस्य इस बाजार पर बड़ा गौरव महसूस करते हैं, मगर अफसोस कि बाजार के साथ इस तरह का आलम देख कर के इनकी आंखें नहीं खुलती है। महिलाओं को शौचालय की सुविधा तक नहीं है। अक्सर गंदगी का आलम या फिर शौचालय बंद रखा गया होता है।
इस सार्वजनिक शौचालय की सफाई का जिम्मा पंचायत और व्यापार मंडल के सदस्यों का है, जिस पर दोनों ही नाकाम दिखाई दे रहे हैं। उन्हें राजनीति करने के सिवाय सार्वजनिक व स्वच्छता जैसे कार्यों पर कोई रुचि नहीं दिख रही है।
क्या कहती है प्रधान थुनाग नीलिमा….
शौचालय की इस समस्या के बारे में ग्रांम पंचायत थुनाग की प्रधान नीलिमा कुमारी से बात की तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि वे और व्यापार मंडल वाले सफाई करते हैं मगर बाजार में एक अन्य शौचालय का भी काम चला हुआ है। मगर हैरानी होती है कि अगर पंचायत प्रतिनिधि और व्यापार मंडल वाले हाई करते हैं तो शौचालय के हाल इस तरह से क्यों है। प्रधान ने कहा कि वह कल शौचालय का निरीक्षण करेंगे और सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।
क्या कहते हैं उपमंडल अधिकारी थुनाग….
इस समस्या बारे उपमंडल अधिकारी नागरिक थुनाग सुरेंद्र मोहन से बात की तो उन्होंने बताया कि बाजार के शौचालय को डिस्मेंटल किया जा रहा है मगर अभी तक डीसी मंडी के ऑर्डर पहुंचे नहीं है। उन्होंने बताया कि पंचायत के प्रतिनिधि एक अन्य शौचालय का निर्माण भी कर रहे हैं और शीघ्र ही बाजार का शौचालय भी नया बनेगा। पूछा कि तब तक स्थानीय लोगों व जनता को शौचालय की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है मगर साहब ने टालमटोल जवाब दिया।
क्या कहते हैं जिलाधीश …
इस समस्या पर जिलाधीश ऋग्वेद ठाकुर से बात की तो उन्होंने बताया कि थुनाग बाजार के शौचालय की समस्या के बारे में उन्हें भी मालूम हुआ है जिस पर पंचायत और व्यापार मंडल के सदस्यों को मिलजुल करके ध्यान देना चाहिए। हालांकि जिलाधीश मंडी ने इस पंचायत के कार्यों का कुछ दिन पहले निरीक्षण भी किया था।