जंजैहली (मंडी) : सिराज विधानसभा क्षेत्र की ग्रांम पंचायत ढीम कटारू केशिल्हीगाड में अचानक 2 मंजिला मकान में आग लग गई। भीषण अग्निकांड में मकान में रखी ज्वैलरी, कपड़े, कैश व अन्य जरूरत का सामान जलकर राख हो गया, वहीं लगभग 15 मुर्गे भी इस अग्निकांड में जिंदा जल गए।
जानकारी अनुसार यह अग्निकांड कमल देवपुत्र दीप राम निवासी जौल तहसील थुनाग के 2 मजिंला मकान में हुआ। इस मकान में 4 कमरे थे, जिनमें घर का सामान रखा गया था। उपमंडल अधिकारी थुनाग सुरेंद्र मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि मकान के निचली मंजिल के एक कमरे में 15 मुर्गे रखे गए थे जो जिंदा जल गए तथा साथ ही एक गौशाला भी क्षतिग्रस्त हुई है।
उन्होंने बताया कि मकान में रखा गया सामान कपड़े, सोना-चांदी, बिस्तर अन्य खाद्य सामग्री नष्ट हो गई हैं। जिससे करीब 5 लाख का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से पीडि़त परिवार को फौरी राहत के रूप में 20 हजार की राशि प्रदान की गई है।