जंजैहली: सिराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग-सराची सड़क मार्ग के थनूटा में महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई है। जानकारी अनुसार उपमंडल थुनाग के अंतर्गत ग्रांम पंचायत सुनाह लंबाथाच के गांव नकटेरा की चैत्री देवी पत्नी भजनू राम अपने घर से थनूटा की ओर अपनी पोती सुनीता के साथ मुख्य सड़क मार्ग से पैदल जा रही थी। अचानक उन्हें सड़क के ऊपर पहाड़ी से गिरने की कुछ आवाजें सुनाई दी। इस पर दादी और पोती सड़क के किनारे पर चली गई। इसी बीच बुजुर्ग महिला अपना संतुलन खो गई और गहरी खाई में जा गिरी।
इस घटना के दौरान पुत्री सुनीता जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उनके परिजनों को सूचित किया मगर तब तक बुजुर्ग महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रांम पंचायत सुनाह लंबाथाच के प्रधान चमन लाल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला मनरेगा में भी कार्य कर रही थी, मगर घटना के दिन घर के राशन संबंधी कार्य को लेकर मनरेगा कार्य में नहीं आई थी।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल