Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 06 अक्तूबर : अर्की विधानसभा क्षेत्र में विधायक एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन  के बाद पहली बार उपचुनाव हो रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में वीरभद्र  ने इस हल्के से चुनाव लड़ा था। पूरे प्रदेश की नजर इस हलके पर थी, क्योंकि वीरभद्र सिंह पहली बार दूसरे जिले की सीट से चुनाव लड़ रहे थे।   अर्की के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी रत्न सिंह पाल को करीब छह हजार मतों से हराकर वीरभद्र सिंह को विजयी बनाया था। बता दे कि इस चुनाव में भाजपा ने दो बार के विधायक रहे गोविंद राम शर्मा का टिकट काटकर…

Read More

सोलन, 05 अक्टूबर : जिला पुलिस थाना परवाणु के सेक्टर 3 के होटल पैराडाइज में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। एएसपी अशोक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि होटल पैराडाइज में (53) जितेंद्र कुमार सुपुत्र राम सिंह निवासी गांव सरोट डाकघर धोची तहसील जुब्बल ठहरा हुआ था। सुबह जब कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया परंतु कमरा नहीं खोले जाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम उप निरीक्षक भगत राम की अगुवाई में होटल पहुंचे व कमरे को खोला गया तो कमरे के अन्दर बैड पर व्यक्ति मृत अवस्था में…

Read More

सोलन, 05 अक्टूबर : जिला के अर्की में संजय अवस्थी के उम्मीदवार बनने से नाराज ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पदों से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की सिफारिश के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अर्की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सतीश कश्यप को तत्काल प्रभाव से अर्की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि फिलहाल अभी किसी को पार्टी से निकाला…

Read More

सोलन, 5 अक्तूबर : हिमाचल के 6 बार सीएम रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह का बतौर विधायक नाता कोटखाई-जुब्बल, रोहडू व अर्की विधानसभा क्षेत्र से रहा। आखिरी बार वो अर्की से ही चुनाव जीते थे। उनके निधन के बाद से ही इस सीट पर उप चुनाव होने जा रहे हैं। मगर, इस हलके में कांग्रेस के खेमे में बवंडर पैदा हो गया है। हालांकि पहले संजय अवस्थी  को टिकट का विरोध कर रहे कांग्रेस मंडल ने इस्तीफे की चेतावनी ही दी थी, लेकिन टिकट की आधिकारिक घोषणा होने से पहले ही अर्की कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर सहित सचिव…

Read More

सोलन, 4 अक्तूबर : हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणु के टीटीआर होटल में हुडदंगबाजी की खबर है। इसके मुताबिक रात के वक्त एक व्यक्ति गेट को धक्का मार कर होटल के रिसेप्शन के समीप काॅफी शाॅप में घुसने लगा। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड शम्मी कुमार ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन वो सिक्योरिटी गार्ड को धक्का देकर काॅफी शाॅप में घुस गया। इसके बाद वो कुर्सियां उठाकर तोड़फोड़ करने लगा। काॅफी शाॅप के शीशे तोड़ने के अलावा फर्नीचर को भी काफी नुकसान पहुंचाया। किचन में घुसने के बाद सामान इधर-उधर फैंक कर तोड़फोड़ को जारी रखा। इसके बाद वो…

Read More

सोलन, 04 अक्टूबर : जिला में आंजी के समीप सेब से लदा ट्रक पलटने से दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रक देर शाम एनएच  5 पर आंजी के समीप एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी में चालक व परिचालक सवार थे जिन्हे हलकी छोटे आई है। ट्रक (HP 92-2121) थानाधार से दिल्ली सेब लोड करके जा रहा था।  बताया जा रहा है कि ट्रक में 396 सेब की पेटी लोड थी। वहीं सेब की पेटियों को दूसरे ट्रक में पलटी कर सब्जी मंडी पहुंचाया गया है। गौरतलब है कि आये दिन तीखे मोड़ो पर इसी तरह से गाड़ियों के पलटने…

Read More

सोलन, 04 अक्तूबर : हिमाचल में एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मंडी व बिलासपुर के बाद अब सोलन में कलयुगी मां ने नवजात शिशु को लावारिस छोड़ दिया। हालांकि सोमवार को सोलन में मिले नवजात की हालत स्थिर बताई जा रही है। इन वारदातों से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। महज 3 दिनों के भीतर प्रदेश में इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सोलन सोमवार सुबह कोटला नाला के शिव मंदिर सीढ़ियों पर तोलिये से लिपटा एक नवजात शिशु लावारिस मिला है। सुबह जब श्रदालु मंदिर…

Read More

सोलन, 03 अक्टूबर : जिला के नालागढ़ तहसील की बदोखर पंचायत के रुगी गांव के शौर्यचक्र विजेता नायब सूबेदार जगतराम ने बीते कल अंतिम सांस ली। नायब सूबेदार जगतराम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सपाटु सेना छावनी के जवानों ने उन्हें अंतिम सैल्यूट किया। उसके बाद बेटों ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। जानकारी के अनुसार नायब सूबेदार जगतराम 05 जनवरी 1985 को सेना में भर्ती हुए थे व 01 फरवरी 2011 को सेना से सेवानिवृत्त हुए। अपने सेवाकाल के दौरान शत्रुओं को धूल छकाते हुए इन्हें शांतिकाल के सर्वोच्च सम्मान शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। …

Read More

सोलन, 3 अक्तूबर : हिमाचल के नालागढ़ उपमंडल की मझौली पंचायत में 2 अक्तूबर की ग्राम सभा में पंचायत प्रधान पत्नी की कुर्सी पर पति विराजमान हो गया। ये आरोप, ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी नालागढ़ को भेजी शिकायत में लगाए हैं। मामला, 2 अक्तूबर का है। मामले को लेकर एक तस्वीर भी सामने आई है। इसमें पंचायत प्रधान का पति कुर्सी पर उस समय बैठा हुआ नजर आ रहा है, जब ग्राम सभा को लेकर कार्रवाई शुरू की जानी थी। हालांकि तस्दीक के बाद ही असल बात सामने आएगी, लेकिन इतना तय है कि मझौली पंचायत की महिला प्रधान…

Read More

सोलन, 3 अक्टूबर : समीपवर्ती रडियाना गांव में जंगली बिल्ली को ग्रामीणों ने तेंदुए का शावक समझ लिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। एक जंगली बिल्ली का बच्चा घायल अवस्था में राडियाना गांव में पवन कुमार के घर  में घुस गया जैसे ही घरवालों ने इसे देखा तो सब घबरा गए।       देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था की यह  तेंदुआ बाघ का बच्चा है।  गांव वालों ने  फ़ौरन ही इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो पाया की यह जंगली बिल्ली का बच्चा है, जो घायल है। बिल्ली के बच्चे को…

Read More