Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 14 अक्तूबर :  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि समय पर न्याय प्राप्त करना हर नागरिक का अधिकार है और इस दिशा में विधिक जागरूकता अत्यन्त महत्वपूर्ण है। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने अर्की में अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि हमारा संविधान सभी नागरिकों को बराबरी के अधिकार प्रदान करता है। अधिकारों की एकरूपता सुनिश्चित बनाने और समाज के सभी विशेषकर कमज़ोर वर्गों को समय पर न्याय प्रदान…

Read More

सोलन, 14 अक्तूबर : हिमाचल के अर्की विधानसभा का उप चुनाव कई मायनों में अहम है। इसमें दो खास बातें हैं। पहली ये कि दिवंगत वीरभद्र सिंह ने राजनीति में लंबी पारी का अंतिम चुनाव इस हलके से लड़ा था। उनके निधन की सहानुभूति बटोरने के लिए कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरी बात ये है कि सोलन व नाहन से अब तक कोई भी विधानसभा चुनाव न हारने वाले डाॅ. राजीव बिंदल को पार्टी ने चाणक्य के तौर पर चुनाव का जिम्मा सौंपा है। अगर भाजपा हारी तो रणनीतिकार डाॅ. राजीव…

Read More

सोलन, 12 अक्टूबर : पुलिस थाना रामशहर के अंतर्गत पढ़ने वाली अर्की विधानसभा क्षेत्र की 15 पंचायतों में आचार संहिता के लागू होने से थाना प्रभारी रूपलाल ने भी उक्त पंचायतों के सभी लाइसेंस शस्त्र धारकों से अपील की है कि वह अपने-अपने हथियार 2 दिन के अंदर जमा करवाएं। अगर इसके बावजूद भी कोई लाइसेंस शस्त्र धारक थाना में अपने शस्त्र जमा नहीं करवाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वह खुद ही इस के लिए जिम्मेदार होगा अगर इस दौरान किसी इलाका में अप्रिय घटना घटती है। गौर हो कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में…

Read More

सोलन,12 अक्तूबर : जिला में स्थित फल एवं सब्जी मंडी में इस मर्तबा अभी तक डेढ अरब सेब का व्यापार हुआ है। उल्लेखनीय है कि जिला में स्थित फल एवं सब्जी मंडी देश की आधुनिक मंडियों में शुमार है। प्रदेश भर से किसान इस मंडी में अपनी फसल लेकर आते है। इस वर्ष साढ़े बारह लाख से अधिक सेब की पेटियां सोलन मंडी में पहुंची, जिसके बागवानों को बेहतर दाम मिले। वहीं 6 लाख से अधिक करेंट टमाटर का भी कारोबार हुआ है। एपीएमसी जिला सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष से अधिक सेब व टमाटर मंडी में पहुंचा है। जिस…

Read More

सोलन, 11 अक्तूबर : जिला में रविवार देर रात पुलिस को एक युवक से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम परवाणु सेक्टर 4 में गश्त पर थी। उसी दौरान गांव नरियाल के समीप सुनसान सड़क के किनारे बने पैराफिट पर युवक को अकेला बैठे हुए देखा तो पुलिस को शक हुआ। बैठने का कारण पूछने पर युवक सही से जवाब नहीं दे पाया, जिस पर युवक की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर युवक की पेंट की जेब से पॉलिथीन में 4.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवक की पहचान अंकुर धीमान (20) पुत्र बच्चन सिंह गांव खडीन डाकघर नयाग्राम तहसील कसौली के रूप में हुई है। पुलिस…

Read More

सोलन,11 अक्तूबर : विश्व धरोहर में शामिल कालका शिमला रेलवे ट्रैक सोलन में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात करीब 12 बजे रेलवे ट्रैक धर्मपुर के समीप हुआ। व्यक्ति को मृत अवस्था में रेल की पटरी पर पाया गया। रेल की चपेट में आने से व्यक्ति के पूरे में शरीर पर बहुत गहरी चोटें लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और व्यक्ति के मोबाइल से उसके घर सम्पर्क किया। जिस पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान जोगिन्दर सिंह (32) पुत्र चैन सिंह निवासी रडो पेन्द डाकघर धर्मपुर तहसील…

Read More

सोलन, 11 अक्टूबर :  खेल के क्षेत्र में हिमाचल लगातार बुलंदियों को छू रहा है। हर खेल में युवा वर्ग आगे आ रहा है और हिमाचल का डंका पुरे देश में बज रहा है। अनुराग ठाकुर को खेल मंत्रालय मिलने के बाद तो मानो इसमें चार चांद लग  गए हो।  वहीं बद्दी के गांव मधाला के बलजीत सिंह के कारनामे ने भी प्रदेश को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। बद्दी के गांव मधाला के घर में जन्मे अनिल 2015 से मुआथाई बॉक्सिंग में हाथ आजमा रहे हैं। अनिल पुलिस में तैनात थे, लेकिन इस खेल के चलते बिना तनख्वाह के खेल…

Read More

सोलन, 10 अक्तूबर : बददी पुलिस की एसआईयू विंग ने धर्मपुर गांव में यूपी के रहने वाले युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। सहारनपुर जिले के नंगला गांव के रहने वाले एक युवक को चरस के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वो धर्मपुर में चरस सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू विंग में शामिल किशोर शर्मा, नरेंद्र कुमार, धर्मवीर, श्याम सिंह व बलविंद्र सिंह की टीम ने बद्दी के धर्मपुर गांव में दबिश दी।  युवक मुबारक एक बैग में चरस की…

Read More

सोलन, 09 अक्तूबर : पहले टेलीफोन फिर मोबाइल इसके बाद इंटरनेट का दौर,विभिन्न संचार के माध्यम होने के बावजूद भी “डाक” का तार नहीं तोड़ पाए। इंटरनेट के इस दौर में आज भी लोग  डाकिए का  बेसब्री से इंतजार करते है। हालांकि अब चिट्ठी दूर प्रदेश तक संचार का माध्यम नहीं है, लेकिन डाक आज भी पत्राचार का मुख्य माध्यम है। प्रत्येक वर्ष हर माह 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को डाक प्रणाली के बारे में जागरूक करना है।100 साल से भी अधिक समय तक संचार क्षेत्र में डाक व्यवस्था ने लाइफलाइन की…

Read More

सोलन, 07 अक्टूबर : प्रदूषण बोर्ड के जेई अभय गुप्ता के नेतृत्व में सुप्रिडेंट प्रेम सकलानी, अभिषेक, रूपलाल व राजेश कुमार की टीम ने बद्दी साई मार्ग पर मंगलवार देर रात रेहड़ी फड़ी लगाने वाले दुकानदारों के चालान काटे और उसके बाद बुधवार सुबह सब्जी मंडी में पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के चालान काटे। इस दौरान टीम ने करीब 15 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। जानकारी देते हुए प्रदूषण बोर्ड के जेई अभय गुप्ता ने बताया कि जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर विभाग ने टीम का गठन किया है। जो पॉलिथीन के प्रयोग को पूरी तरह से…

Read More