सोलन, 05 फरवरी : बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश व बर्फबारी से एक करोड़ सात लाख 75 हजार रुपए का नुकसान आंका गया है। लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग सहित कई विभागों का नुकसान हुआ है। कई स्थानीय संपर्क मार्ग पर 30 के करीब बसों के रूट अभी भी बाधित है।
हमारे संवाददाता से बात करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकाल ने बताया कि सोलन में 24 घंटे में एक करोड सात लाख 75 हजार रुपए का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि चायल क्षेत्र में अभी तक बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हुई है।
संबधित विभाग कार्य में लगा है, व शनिवार सांय तक बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई लिंक रोड बाधित है, जिस से बहाल किया जा रहा है।