सोलन, 28 अगस्त : शिमला- परवाणू- कालका नेशनल हाईवे पर परवाणू टीटीआर चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे सेब से लदा ट्रक शिमला से मुंबई जा रहा था। इसी दौरान परवाणू टीटीआर चौंक से थोड़ी दूरी पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसके नीचे दबने से बिहार के रहने वाले चालक मौत हुई, एक घायल हुआ है।
घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए परवाणू ईएसआई अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बता दे कि इन दिनों हिमाचल में सेब का सीजन चल रहा है,सेब से लदे वाहन हादसों का शिकार हो जाते है। हालंकि आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध बही है लेकिन माना जा सकता है कि दो महीनो में सेब से लदे वाहनों के करीब एक दर्जन हादसे हुए है जिनमे 6 की मौत हुई।